विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents ) | Unique Study Point

विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents )

विश्व के सात महाद्वीप

नमस्कार दोस्तों, आप सभी जानते हैं कि NTPC/GROUP-D/RAILWAY/SSC/UPSC And All Govt. Exams में सामान्य ज्ञान के प्रश्न लगभग सभी Topics से पूछे जाते हैं । दोस्तों,हम आपके लिए इस पोस्ट मैं विश्व के सात महाद्वीप के बारे मैं जानकारी लेकर आये हैं ।  महाद्वीप से सम्बंधित प्रश्न भी बहुत बार पूछे जाते है ।  इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नो के उत्तर दे पाएंगे और आप आपकी प्रतियोगी परीक्षाओ मैं सफलता हासिल कर पाएंगे । 


महाद्वीप धरती की ऐसी संरचना को कहते हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंतर्गत रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट पहचानी जा सकें, को महाद्वीप कहते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं।

जोकि निम्न हैं –
1.एशिया ( Asia )
2.अफ्रीका ( Africa )
3.उत्तरी अमेरिका ( North America )
4.दक्षिणी अमेरिका ( South America )
5.अंटार्कटिका ( Antarctica )
6.यूरोप ( Europe )
7.ऑस्ट्रेलिया ( Australia )    

 

1.एशिया महाद्वीप

एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है। एशिया महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं 

विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।

यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला है।

एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।

सबसे बड़ा देश – चीन

सबसे छोटा देश – मालदीव

सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग

सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी. )

सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर

2.अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है, यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं। अफ्रीका महाद्वीप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।

विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला है।

यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त, कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।

यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।

हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है। 

सबसे बड़ा देश – अल्जीरिया

सबसे छोटा देश – मेओटी

सबसे लम्बी नदी – नील नदी

3.उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है, इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसके दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज के नाम से जाना जाता है। उत्तरी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

यह विश्व के 16.5% भाग पर फैला हुआ है।
विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा होता है। 
सबसे बड़ा देश – कनाडा
सबसे छोटा देश – सेंट-पियरे
सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली [ पुराना नाम – माउंट मैकिनले ] ( 6194 मी. )
सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )

4.दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं। दक्षिणी अमेरिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है।

इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।

सबसे बड़ा देश – ब्राज़ील

सबसे छोटा देश – फ़ॉकलैंड द्वीप

सबसे लम्बी नदी – अमेज़न

सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – आकोंकागुआ / आकोंकाग्वा / एकांकागुआ [ Aconcagua ] ( 6906 मी. )

5.अंटार्कटिका महाद्वीप

हिमाच्छादित रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप कहते हैं। इस महाद्वीप की खोज का करने का प्रथम प्रयास एक नाविक जेम्स कुक  द्वारा किया गया था पर वो अंटार्कटिक वृत्त को पार करके भी इसकी भूमि तक नहीं पहुँच पाए थे। इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज का श्रेय फेबियन वेलिंग शॉसेन को है, वह 1820 ई. में वोस्टॉक नामक जहाज से अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुँचे थे। अंटार्कटिका से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – विन्सन मैसिफ

6.यूरोप महाद्वीप

यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया के सम्मिलित भू-भाग को यूरेशिया कहते हैं। यूरोप से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

यूरोप के पास संसार के क्षेत्रफल का 6.5% भाग है।

यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।

सबसे बड़ा देश – रूस

सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी

सबसे लम्बी नदी – वोल्गा

सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )

सबसे बड़ी झील – लैडोगा

7.ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। ऑस्ट्रेलिया सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए हैं –

मकर वृत्त इसके मध्य से होकर गुजरता है।

यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।

ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है।

सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया

सबसे छोटा देश – नौरू

सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग

सबसे ऊँचा पर्वत शिखर–कोस्किउस्ज्को पर्वत / कोज़िअस्को पर्वत [Mount Kosciuszko ] ( 2,228 मी. )

सबसे बड़ी झील – आयर झील 


Note:-दोस्तों हमारे द्वारा की गई  पोस्ट आपको केंसी लगी आप हमको कमेंट करके जरूर बताये ! पोस्ट अचछी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के सांथ शेयर भी करे  और हमारे ब्लॉग को भी फॉलो  करे !


दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 


कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।


यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! ।


आप हमसे  Social Media Network  पर भी संपर्क कर सकते है –


          Join Our Facebook  Page – Join Now
 
          Subscribe Our YouTube Channel- Subscribe Now
 
          Join Our
 Telegram Channel- Join Now


दोस्तों हमारे ऑनलाइन स्टडी मटेरियल स्टोर से जुड़ने के लिए Visit Online Store पर क्लिक करे  :-( Visit Online Store )

0 टिप्पणियाँ: