Unique Study Point: इतिहास  सामान्य  ज्ञान
इतिहास  सामान्य  ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इतिहास  सामान्य  ज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता - प्राचीन भारत का इतिहास 


नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका इस पोस्ट में आज हम आपके लिए सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता - प्राचीन भारत का इतिहास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकरआये  है जोकि सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट हैं ,और आपको पता ही होगा की सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत का इतिहास  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं ,और सामान्य ज्ञान में भारत के इतिहास के बिना सामान्य ज्ञान ही अधूरा है  भारत का इतिहास के  एक टॉपिक जिसका नाम सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता है इसके बहुत सरे इम्पोर्टेन्ट प्रश्न इस पोस्ट में समाहित है आपको इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ना है जिससे की इस टॉपिक से कोई भी प्रश्न परीक्षा में पूछा जाये तो आप उसका आंसर अच्छे से दे पाए। इसी प्रकार की पोस्ट डेली पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.beststudygroup.com को Subscribe कीजिये और हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर लीजिये जिससे की हमारे द्वारा पोस्ट की जाने बाली जानकारी आपको आसानी से मिल जाये। में आशा करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छी लगेगी। सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता - प्राचीन भारत का इतिहास से  प्रतियोगी परीक्षाओ ( UPSC, PSC, TET, SUPER TET, PATWARI, MPSI, UPSI,  And all compition exam ) में प्रश्न पूछे  जाते हैं। 



1.स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रान्त में हुई है? - गुजरात

2.किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति प्राप्त हुई है ? मोहनजोदड़ो से

3.हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे– लोहा

4.किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शणाधान का साक्ष्य मिला है ? – लोथल

5.मानव समाज विलक्षण है क्योंकि वह मुख्यतया आश्रित होता है - संस्कृति पर

7.हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है। -2500 पू. 1750 पू.

6.सिन्धु सभ्यता सम्बन्धित है आद्य ऐतिहासिक युग से

8.सिन्धु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं?— सुरकोटदा

9.सिन्धु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है? -राजस्थान में

 10.किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप

से किया गया था? - सेलखड़ी (steatite)

11.हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी? - कांस्य युग

12.कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआजिसे ग्रीक या यूनान के लोगों ने किस नाम से पुकारा ?- सिन्डन

13.सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है। अपने नगर नियोजन के लिए

14.भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर थाहड़प्पा

 15.भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं।– हड़प्पा संस्कृति में

16.हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है -धौलावीरा में

17.हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी? - 1921 .

 18.हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था ? – लाल

19.सिन्धु घाटी सभ्यता को विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष मिले हैं? -मोहनजोदड़ी

20.सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा हैये हैं - दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी

21.रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, - सौराष्ट्र में

22.हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे - सर जान मार्शल

23.किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली हैजिससे ज्ञात होता है कि सिन्धु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक सम्बन्ध थेबैल

24.हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी? – उचित समतावादी

25.हड़प्पा सभ्यता के अन्तर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ? - कालीबंगा से

26.सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है? - कालीबंगा से

27.मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है ? - सिन्ध

28.सिन्धु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया जाता है — मोहनजोदड़ो में

29.हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है? – लोहा

30. किस पशु के अवशेष सिन्धु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं? – गाय

31.सिन्धु घाटी सभ्यता को आर्यों से पूर्व की रखे जाने का महत्वपूर्ण कारक हैं – मृदभांड

32.सिन्धु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी क्योंकि - इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएँ थीं

33.हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का मुख्य स्रोत है – पुरातात्विक खुदाई

34.सिन्धु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत हैवहाँ पाए गए — बर्तनजेवरहथियार तथा औजार

35.सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? व्यापार

36.हड़प्पा सभ्यता के निवासी में – शहरी

37.सिन्धु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते ? ईंट से

38.हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था– दयाराम साहनी

39.सिन्धु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह कौन-सा था? –लोथल

40.हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है -सिन्धु घाटी की सभ्यता


यह भी पढ़ें -क्लिक करे 


आप हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करे, जिससे आप आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देख पाए । 


"आपकी सफलता लक्ष्य हमारा "


दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।


यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 

दोस्तों, हमने इन Free PDFs में गागर में सागर भरने जैसे अति महत्वपूर्ण प्रश्नो को समाहित करने का पूरा प्रयत्न किया हैं। ये सभी PDFs आगामी परीक्षाओ में अचूक रामबाण सिद्ध होंगी । 

           

नमस्कार दोस्तों,स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पर इस पोस्ट में हम आपके लिए 300 से भी ज्यादा Free PDF लेकर आये हैं  नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके DOWONLOAD कर सकते हैं । ये PDF बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इनको Download करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में  सेव कर लीजिये और अच्छे से पड़  लीजिए । सभी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में ये सभी  PDFs  बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है ।




 पोलिटी नोट्स : राज्य सरकार


➤राज्यपाल


1. राज्यपाल राज्य स्तर पर क़ानूनी तौर पर एक कार्यकारी प्रमुख होता हैं। उसका पद केंद्र के राष्ट्रपति के समान होता है।


2. राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।


3. राज्यपाल को किसी एक राज्य या दो या दो से अधिक राज्यों के लिए संयुक्त रूप में नियुक्त किया जाता हैं। राज्यपाल के पद के लिए एक व्यक्ति में निम्न योग्यताएं होनी चाहिए:


(a) वह भारत का नागरिक होना चाहिए।


(b) उसकी आयु 35 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।


4. वह किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए।


5. राष्ट्रपति की तरह, राज्यपाल भी कई प्रकार की प्रतिरक्षा और विशेषाधिकार रखता हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती चाहे वह उसके निजी कार्यों से सम्बंधित ही क्यों नहीं हो।


6. शपथ – राज्यपाल को शपथ संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और उसकी अनुपस्थिती में उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश द्वारा दिलायी जाती है।


7. राज्यपाल का कार्यकाल पाँच साल के लिए होता है। वह राष्ट्रपति की सहमती तक अपने पद पर बना रहता है और उन्ही को अपना इस्तीफा सौंपता है।


8. कोई भी राज्य सरकार अपने सभी कार्यों का निर्वहन औपचारिक रूप से राज्यपाल के नाम पर करती हैं। वही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को नियुक्त करता है जोकि राज्यपाल की सहमती तक अपना पद ग्रहण करते हैं।


9. वह किसी राज्य के महाधिवक्ता को नियुक्त करता है और उसका पारिश्रमिक निर्धारित करता है। महाधिवक्ता राज्यपाल की सहमती तक अपना पद ग्रहण करता हैं।


10. वह राज्य के निर्वाचन आयुक्त को नियुक्त करता है। निर्वाचन आयुक्त को उच्च न्यायालय के न्यायधीश के समान आधार और समान प्रक्रिया के तहत हटाया जा सकता है।


11. वह राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त करता है। हालांकि, उन्हें केवल राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है, न कि राज्येपाल द्वारा।


12. राज्यपाल राज्य की विधानसभा का एक अभिन्न अंग होता है। वह विधानसभा की बैठक या सत्रावसान के लिए आवाहन कर सकता हैं और उसे भंग भी कर सकता हैं।


13. वह राज्य की विधान सभा के सदस्यों में से 1/6 को नामित करता हैं।


14. वह राज्य विधानसभा में एंग्लो-इंडियन समुदाय से एक सदस्य को नामित कर सकता हैं।


15. राज्यपाल किसी विधेयक को स्वीकृति देने से रोक सकता है या पुनर्विचार के लिए उसे वापस भेज सकता है (यदि वह विधेयक धन विधेयक बिल नहीं हैं), और विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा पुनर्विचार के लिए सुरक्षित रख सकता है। (वह धन विधेयक को भी राष्ट्रपति द्वारा पुनर्विचार के लिए आरक्षित कर सकता है) ।


16. राज्य विधानमंडल सत्र स्थगित होने की स्तिथि में वह एक अध्यादेश को लागू कर सकता हैं। अध्यादेश को राज्य विधानसभा द्वारा पुन: सौंपे जाने के छह सप्ताह के भीतर अनुमोदित किया जाना चाहिए।। वह किसी भी समय एक अध्यादेश (अनुच्छेद 213) को निरस्त कर सकता हैं।


17. किसी भी धन विधेयक को राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद ही विधान सभा में पेश किया जा सकता है।


18. वह किसी मामले के संबंध में किसी भी कानून के खिलाफ किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए किसी भी व्यक्ति की सजा, निलंबित करने, बचाव करने और हटाने के लिए माफ़ी, राहत और छूट दे सकता है और राज्य की कार्यकारी शक्ति का विस्तार कर सकता है। (अनुच्छेद 161)


19. संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते समय राज्यपाल को राष्ट्रपति की परामर्श लेना अनिवार्य है।



➤मुख्य मंत्री और राज्य परिषद के मंत्री


1. मुख्यमंत्री राज्य का वास्तविक कार्यकारी अधिकारी होता है। वह सरकार का प्रधान प्रमुख होता है।


2. मुख्यमंत्री सहित राज्य के कुल मंत्रियों की संख्या, उस राज्य की विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से भी कम नहीं होनी चाहिए। यह प्रावधान 91वें संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा जोड़ा गया था।


3. राज्य विधानसभा की किसी भी सदन का कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पार्टी से सम्बंधित हो यदि दलबदल में लिप्त होने के कारण बर्खास्त किया जाता है तो उसे मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया जाता है। यह प्रावधान भी 91वें संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा जोड़ा गया था।


➤राज्य विधानमंडल का संगठन


1. भारत के अधिकांश राज्यों में एक सदनी विधानमंडल है तथा सात राज्यों में द्वसदनी विधानमंडल है। ये राज्य है तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, जम्मू और कश्मीर और कर्नाटक।


2. विधानपरिषद ऊपरी सदन है (इसे सेकंड चेम्बर या हाउस ऑफ़ एल्डर्स भी कहते है), जबकि विधानसभा निचला सदन है (इसे फर्स्ट चेम्बर या पोपुलर हाउस भी कहते है) । केवल दिल्ली और पुडुचेरी ऐसे दो केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमे विधानसभा हैं।


➤राज्य विधानसभा की संरचना


1. विधानसभा में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि शामिल होते हैं। राज्य की जनसँख्या के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 और न्यूनतम संख्या 60 निर्धारित की गयी है। हालांकि, सिक्किम के सम्बन्ध में यह संख्या 32 है; और गोवा और मिजोरम में यह 40 है।


2. विधान परिषद् के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं। विधान परिषद् के सदस्यों की अधिकतम संख्या उसी राज्य की विधानसभा की सदस्य संख्या के 1/3 पर निर्धारित की गयी है। इसकी न्यूनतम संख्या 40 तय की गई है। लेकिन जम्मू और कश्मीर एक अपवाद है जहाँ यह संख्या 36 हैं।


3. चुनाव प्रक्रिया: विधान परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या का


(a) 1/3 राज्य में स्थानीय निकायों जैसे नगर पालिकाओं आदि के सदस्यों द्वारा चुना जाता हैं


(b) 1/12 राज्य में रह रहे और तीन साल पुरे कर चूके स्नातकों द्वारा चुना जाता है


(c) 1/12 राज्य में तीन साल पुरे कर चुके शिक्षकों जिनकी नियुक्ति माध्यमिक विद्यालय से निचले विद्यालय में नहीं रही हो, द्वारा चुना जाता हैंI


(d) 1/3 राज्य के विधान सभा के सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों के बीच से चुना जाता है जो विधानसभा के सदस्य नहीं हैं और  


(e) शेष राज्यपाल द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से नामित किये जाते हैं जिन्हें साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारी आंदोलन और सामाजिक सेवा में विशेष योगदान या व्यावहारिक अनुभव है I


इस प्रकार, एक विधानपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या का 5/6 भाग अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया जाता है और 1/6 भाग राज्यपाल द्वारा नामित किया जाता हैI सदस्यों को एकल हस्तांतरणीय वोट के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था के अनुसार चुना जाता है।


➤दोनो सदनों की कार्यावधि


1. लोकसभा की तरह, विधानसभा भी एक स्थायी सदन नहीं है। विधानसभा की कार्यावधि आम चुनाव के बाद पहली बैठक की तारीख से पांच वर्ष तक होती है।


2. राज्यसभा की तरह, विधान परिषद् भी एक स्थायी सदन है, अर्थात इसे भंग नहीं किया जा सकता। लेकिन, इसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष की समाप्ति पर सेवा निर्वीत होते हैं।


➤विधानसभा की सदस्यता


1. राज्य विधानमंडल के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए संविधान में निम्नलिखित योग्यताएं निर्धारित की गयी हैं:


(a) वह भारत का नागरिक हो


(b) वह विधान परिषद् के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए उसकी आयु 30 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और विधानसभा के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए उसकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।


2. उसे RPA, 1951 के प्रावधानों के अनुसार दोषी नहीं पाया जाना चाहिए। दलबदल मामले में भी किसी सदस्य को दल बदल विरोधी अधिनियम (10वीं अनुसूची) के अनुसार अयोग्य घोषित किया जा सकता है।


3. इसके अलावा, वह दिमागी रूप से अवस्थ नहीं होना चाहिए, वह किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए; वह दिवालिया घोषित नहीं हो।


➤राज्य विधानसभा के पीठासीन अधिकारी


1. विधान मंडल के प्रत्येक सदन के पास अपना पीठासीन अधिकारी होता है। प्रत्येक विधानसभा में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष और प्रत्येक विधान परिषद में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष होता है। विधानसभा के लिए अध्यक्षों के एक पैनल को और विधानपरिषद के लिए उपाध्यक्षों के एक पैनल को भी नियुक्त किया जाता है।


2.विधानसभा में सदस्यों के बीच से ही अध्यक्ष को चुना जाता है।


3.अध्यक्ष की तरह, उपाध्यक्ष भी विधानसभा द्वारा अपने सदस्यों के बीच से चुने जाते हैं। उसका चुनाव अध्यक्ष के चुनाव के बाद तय होता है।


4. विधानपरिषद के अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों के बीच से ही किया जाता है।


5. स्पीकर (अध्यक्ष) तय करता हैं कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं और इस पर उसका निर्णय अंतिम होता है।


➤राज्य विधानमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु


1. राज्य विधानसभा के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतर छह महीने से अधिक नहीं हो सकता है, अर्थात् विधानसभा की बैठक वर्ष में कम से कम दो बार अवश्य होंनी चाहिए।


2. कोरम किसी बैठक का संचालन करने के लिए आवश्यक सदस्यों की न्यूनतम संख्या को कहते है। इसे 10 या उस विशेष सदन में सदस्यों की कुल संख्या का 1/10 भाग होना चाहिए (पीठासीन अधिकारी सहित) ।


3. सदन के सदस्यों के साथ साथ, प्रत्येक मंत्री और राज्य के महाधिवक्ता को किसी भी सदन या इसकी की किसी भी समिति (जिसका वह सदस्य है) की कार्यवाही में बोलने और भाग लेने का अधिकार है लेकिन महाधिवक्ता वोट नहीं दे सकते।


4. विधान परिषद में धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता है। इसे केवल विधानसभा में पेश किया जा सकता है और वह भी राज्यपाल की सिफारिश पर। ऐसे प्रत्येक विधेयक को सरकारी विधेयक माना जाता है और इसे एक मंत्री द्वारा ही पेश किया जा सकता है।


 

 Medieval History Most Imp 200 मध्यकालीन इतिहास अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 200 

मध्यकालीन भारत विषय से विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले विभिन्न शीर्षक जैसे  7 वी शताब्दी से 12 वी ईस्वी तक उत्तर भारत, दक्षिण भारत के प्रमुख राजाओं ,राजपूत साम्राज्य एवं चोल साम्राज्य  पर आधारित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्न 

 सल्तनत काल में दिल्ली सल्तनत प्रश्न से लेकर विजयनगर व अन्य प्रांतीय राज्य  तथा मध्यकालीन भारत के अंतिम चरण में मुगल काल एवं तत्कालीन मराठा साम्राज्य पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए सर्वश्रेष्ठ 200 प्रश्न, जिनमें विभिन्न  वंशो उनके उत्तराधिकारी का शासन काल तथा उनके शासनकाल के दौरान हुए प्रमुख युद्ध के साथ-साथ वास्तुकला कला एवं संस्कृति को  भी ध्यान में रखकर   प्रश्नों को तैयार किया गया है। 


महत्वपूर्ण प्रश्नों का समाकलन सर्व उपयुक्मत मध्यकालीन भारत की श्रेष्ठ पुस्तक  मध्यकालीन भारत राजनीति ,समाज और संस्कृति से  तथा विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य परीक्षाओं  के प्रश्न पत्रों का विवेचना पूर्वक अध्ययन करने के पश्चात तैयार किए गए हैं । 

 तो चलिए शुरू करते हैं

     

1. चंगेज खान का मूल नाम क्या था? तैमूचिन


2. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाया? फिरोजशाह तुगलक ने


3. रजिया सुल्तान को स्थापित करने में किस शासक का हाथ था? तुर्क शासक का


4. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति अंकित थी? मोहम्मद गोरी


5. किस शासक ने भूमि मापने का पैमाना गज्जे सिकंदरी लागू किया? सिकंदर लोदी


6. किस शासक ने सेना को नगद देकर वेतन देने के स्थान पर भूमि कर वसूलने का प्रावधान किया ?फिरोजशाह तुगलक फिरोज़ शाह तुगलक ने


7. किस सुल्तान ने 24 कष्टदायक कारों के स्थान पर केवल चार मुख्य कर लगाए? फिरोजशाह तुगलक ने


8.  मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहां हुई? थट्टा में


9. किस सुल्तान के शासनकाल में अमीरों का विद्रोह हुआ जिसके फल स्वरूप बहमनी राज्य की स्थापना हुई?  मोहम्मद बिन तुगलक


10. नहर निर्माण कराने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था? गयासुद्दीन तुगलक

यह भी पढ़ें -

11. कौन से शासक की मृत्यु लकड़ी से बनी   स्वागत  भवन गिरने से तुगलकाबाद में हुई? गयासुद्दीन तुगलक


12.  अलाउद्दीन खिलजी का मूल नाम क्या था? अली गुर शास्प


13. किसके शासनकाल में लखनौती (बंगाल की राजधानी ) में तुुुगरिल खाां का विद्रोह और दमन हुआ? बलबन


14. * तमिल द्वारा बनवाया का अतारकीन का दरवाजा  जोकि अकबर के बुलंद दरवाजे का प्रेरणा स्त्रोत बना किस शहर में स्थित है? जोधपुर में


15. निम्न में से किसने भारत का सबसे पहला मकबरा  (नसरुद्दीन महमूद का मकबरा) बनवाया तथा मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता होने का गौरव प्राप्त किया? इल्तुतमिश


16. ढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद अजमेर का निर्माण किसने कराया  था? कुतुबुद्दीन ऐबक


17.  निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्य का  सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया ? सितार


18. दिल्ली में से कौन-सा ऐतिहासिक इमारत भारतीय तथा फारसी वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है  ? हुमायूं का मकबरा


19. दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम क्या था? गयासुद्दीन बलबन


20. तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था? 1398 में


21.  छत्रपति शिवाजी का जन्म किस किले में हुआ था? शिव नेर के किले में


22.  प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत का फारसीी अनुवाद है?   रज्मनामा


23. तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था? नसरुद्दीन महमूद के शासनकाल में


24. खिज्र खां किस किस शासक का सेनापति था? अलाउद्दीन खिलजी


25. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने फतेहपुर  फिरोजपुर जौनपुर फिरोजाबाद जैसे  नगर  बसाए ? फिरोजशाह तुगलक ने


26. महमूद गजनबी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर  उस मंदिर कोो लूटा  उस समय गुजरात का शासक कौन  था? भीम प्रथम (चालुक्य शासक ) 

27. मुगल सम्राट अकबर ने मंसब पद्धति कब स्थापित किया किया? 1565 में

28. हिंदू मनसबदारो की सर्वाधिक संख्या किस मुगल सम्राट के शासनकाल में थी? औरंगजेब के शासनकाल में


29. शेरशाह सूरी किस स्थान पर लड़ते हुए घायल हो गए एवं कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई? कालिंजर में


30. लोदी सुल्तान कौन थे? अफगान


31. फिरोजशाह तुगलक के शासन काल में किस एक अमीर ने विद्रोह किया? मलिक समसुद्दीन शाह


32. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो किसके दरबार में रहे? अलाउद्दीन खिलजी के


33. तौल की सबसे छोटी इकाई है? रत्ती (रत्तका संस्कृत) 


34. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया? तुर्को ने


35. मोहम्मद गोरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध हुआ? पंजाब के खोकर

36.  मोहम्मद गौरी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भारतीय आक्रमण था? तराइन का द्वितीय युद्ध


37. भारत का वह पहला शासक जिसने मोहम्मद गोरी को  पराजित किया था? सोलंकी शासक भीम  द्वितीय


38. मोहम्मद गौरी किस वंश से संबंधित था? शंसबनी 


39. दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था जिसने स्थाई सेना रखी थी? अलाउद्दीन खिलजी


40. लोदी वंश का संस्थापक कौन था? बहलोल लोदी


41. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया? 17 बार


42. हिंदूसाही  साम्राज्य की राजधानी थी?  उदभांडपुर


43. पंजाब के हिंदू शाही राजवंश को किसने स्थापित किया था?  कल्लर 


44. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी? फारसी


45. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई? सिकंदर लोदी


46. कुतुब मीनार के कार्य को किसने पूरा किया? इल्तुतमिश ने


47. भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?  कुतुबुद्दीन ऐबक 


48. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी? इल्तुतमिश की


49. मोहम्मद गोरी विजित प्रदेशों के देखभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़ कर गया था?  कुतुबुद्दीन ऐबक


50. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई? 1336 में


51. प्रसिद्ध राजा कृष्णदेव राय ने किस देश के साथ महत्वपूर्ण मैत्री संबंध रखें? पुर्तगालियों के साथ


52. विजय नगर किस नदी के तट पर स्थित है? तुंगभद्रा


53. बहमनी राजाओं के राज्य की राजधानी थी? गुलबर्गा


54. विजयनगर साम्राज्य के अवशेष किस स्थान पर मिले हैं? हंपी में


55. किसने  बीजापुर में स्थित गोल गुंबज का निर्माण किया है जो विश्व का दूसरा बड़ा गुंबद है जो अपनी मरमर श्रावि शैली के लिए विश्व प्रसिद्ध है? मोहम्मद आदिल शाह


56. बीजापुर का गोल गुंबज किसका मकबरा है? मोहम्मद अदिल शाह


57. विजयनगर साम्राज्य अपने उद्भव के लिए आभारी है? हरिहर एवं बुक्का नाम के दो भाइयों का जिन्होंने विद्रोह किया था 


58. चारमीनार नामक ऐतिहासिक स्थल कहां स्थित है? हैदराबाद में


59. प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हंपी जहां विजयनगर साम्राज्य के अवशेष मिलते हैं वर्तमान में किस जिले में स्थित है? बेल्लारी


60. विजयनगर साम्राज्य का प्रथम राजवंश कौन सा था ? संगमा


61.  विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस  के साथ लड़ा?  कुली कुतुब शाह


62. मुस्लिमों को सेना में नियुक्त करने वाला विजयनगर साम्राज्य का पहला शासक कौन था ? देवराय प्रथम


63. कश्मीर का शासक जो कश्मीर के अकबर के नाम से जाना जाता? जैनुल आबिदीन


64. कृष्णदेव राय का राज कवि कौन था? पेदन्ना 


65. किसका शासन काल तेलुगु साहित्य का क्लासिकी युग माना जाता है? कृष्ण देव राय


66. कृष्ण देव राय ने कौन से निर्माण कराएं ? कृष्ण स्वामी मंदिर, विट्ठल स्वामी मंदिर,  हजाररामास्वामी मंदिर


67. किस पुस्तक में कृष्ण देव राय द्वारा अपनाए गए राजनीतिक सिद्धांतों एवं नीतियों का विवरण मिलता है? अमुक्तमाल्यद


68. विजयनगर के किस सम्राट ने विवाह कर जैसे लोकप्रिय करो को समाप्त कर दिया? कृष्ण देव राय


69. किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य के शानदार युग का अंत माना गया? तालीकोटा का युद्ध


70. विट्ठल स्वामी मंदिर किस देवता को समर्पित है? विट्ठल के रूप में विष्णु भगवान को


71. किस मंदिर की भीतरी दीवारों पर रामायण के दृश्य उत्कीर्ण किए गए हैं? हजारा स्वामी मंदिर


72. मदुरा के मीनाक्षी मंदिर का निर्माण किसने कराया था? मदुरा के नायकों ने


73. तैमूर लंग के आक्रमण के पश्चात गंगा की घाटी में स्वतंत्र होने वाला पहला राज्य था? जौनपुर


74. मालवा की किस शासक के शासनकाल में मालवा का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया? बाज बहादुर


75. अहमदाबाद की स्थापना किसने की थी? अहमद शाह प्रथम


76. महमूद बेगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?


77. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस शासक ने करवाया था? नुसरत शाह


78. भारत का प्रथम मुस्लिम शासक जिसने हिंदुओं से जजिया करना लेने का निर्णय किया? अलाउद्दीन हसन डायमंड शाह


79. बहमनी साम्राज्य को किसने चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया? महमूद गांवा


80. बहमनी साम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ?5


81. बहमनी साम्राज्य में सबसे पहले कौन स्वतंत्र हुआ? बरार


82. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है? हंपी में


83. प्रसिद्ध कवियत्री मीराबाई के पति का नाम क्या था? राजकुमार भोजराज


84. 1526 ईस्वी में बाबर ने किस वंश के शासक को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली? लोदी वंश


85. पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ था? 21 अप्रैल 1526


86.  भारत में जीटी रोड का निर्माण किसने कराया? शेरशाह सुरी 


87. गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किस का निर्माण कराया?बुलंद दरवाजा


88. आइन ए अकबरी किसके द्वारा लिखी गई? अबुल फजल


89.  पानीपत की दूसरी लड़ाई कब और किसके बीच हुई? राजपूत और मुगल


90. मुगल साम्राज्य के शासनकाल में मनसबदारी प्रथा को किसने प्रारंभ किया था?अकबर


91. अपने काल का प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन किस मुगल सम्राट के शासनकाल में था?अकबर


92. मुगल काल की राजभाषा थी?फारसी


93. रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास किसके शासन काल से संबंधित थे?अकबर


94. मुगल काल में सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला शासक कौन था? अकबर


95. मुगल काल में  किसके शासनकाल में चित्रकला चरमोत्कर्ष पर थी? जहाँगीर


96. किसने अकबर की जीवन कथा लिखी?अबुल फजल


97.   शेरशाह सूरी की महानता का घोतक क्या था? प्रशासनिक सुधार


98. हुमायूँ नामा किसने लिखा था? गुलबदन बेगम


99. अकबर के शासन काल में महाभारत का फारसी में अनुवाद किया गया वह किस नाम से जाना जाता है?रज्मनामा


100. अंतिम मुगल सम्राट कौन थे?बहादुर शाह जफर द्वतीय


101. अकबर के शासन काल में भू राजस्व सुधारों के लिए कौन जिम्मेदार था?टोडरमल


102. बाबर मूल रूप से कहां का शासक था?फरगना


103. मुगल साम्राज्य के दृढ़ीकरण के लिए मुख्य रूप से कौन सा युद्ध निर्णायक था?खानवा का युद्ध


104. किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया?शाहजहाँ


105. अकबर की युवा अवस्था में उसका संरक्षक कौन था?बैरम खां 


106. राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई?महेश दास


107. औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं कराया क्योंकि?उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध करने पड़े


108.  किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ?औरंगजेब


109. जीटी रोड निम्न में से किस शहरों को जोड़ती है?कोलकाता व अमृतसर

110. 1526 में पानीपत की प्रथम  लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था? इब्राहिम लोदी


111.  शेरशाह सूरी का मकबरा कहां स्थित है? सासाराम


112. अकबर का राज्य अभिषेक कहाँ हुआ था? कालानौर


113.  गुरु अर्जुन देव किसके समकालीन थे?जहांगीर के


114. किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया?सिसोदिया वंश


115. मुगल सम्राट बाबर ने पश्चिम में कहां होकर प्रवेश किया?पंजाब


116. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?1576 में


117. फैजी किसके दरबार में रहा?अकबर


118.  किसके शासनकाल में मलिक मोहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना की? शेरशाह


119. किसने चौसा की लड़ाई में हुुुमायूँ को पराजित किया था?शेरशाह


120. हुमायूं का मकबरा कहां स्थित है? दिल्ली में


121. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने कराया? शाहजहाँ


122.  निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने शाहजहां के काल को मुगल काल का स्वर्ण युग कहा है?ए. एल श्रीवास्तव


123.  पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था?शेरशाह


124. जहांगीर के दरबार में पक्षियों का चित्रकार कौन था?मंसूर


125. मुमताज महल का असली नाम क्या था? बानो बेगम


126.  किस मुगल बादशाह के अंतर्गत  मुगल की सेना में सर्वाधिक सेनापति थे? औरंगजेब


127. मुगल काल में जिले को किस नाम से जाना जाता था?सरकार


128. दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?शाहजहाँ


129. मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार था?दशवंत


130. निम्न में से किस  हिंद तथा ईरानी वास्तुकला का समन्वय देखने को मिलता है? शेरशाह के मकबरे में


131. शेरशाह के बचपन का नाम क्या था? फरीद खां


132. धर्मत का युद्ध निम्न में से किस किसके बीच लड़ा? औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच


133. शेरशाह कालीन व्यवस्था में फोतदार का क्या आशय है? कोषाध्यक्ष


134. अकबर ने साम्राज्य विस्तार का कार्य किस विजय से किया? मालवा विजय


135. अकबर का सबसे अंतिम विजय अभियान था? असीरगढ़ विजय


136. अकबर ने कैसे कविराज की  उपाधि  दी? बीरबल


137. सम्राट बनने के पश्चात 12 अध्यादेश जारी करने वाला सम्राट कौन था? जहांगीर


138. मेवॉड से युद्ध तथा चित्तौड़गढ़ से संधि किसके शासन काल की महत्वपूर्ण उपलब्धि थी? जहांगीर


139. औरंगजेब ने अपने पिता को किस जिले में नजरबंद किया  जिसमें 8 वर्ष की नजर बंद के दौरान उसकी मृत्यु हो गई? आगरा का किला


140. अंतरिम रूप से जजिया कर समाप्त करने वाला मुगल बादशाह कौन था? मोहम्मद शाह रंगीला


141. भारत में चारबाग शैली का प्रथम मकबरा है? हुमायूं का मकबरा


142. इनमें से किस का शासन काल संगमरमर काल कहा जाता है? शाहजहां


143. राजपूताना के राज्यों में से किस ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं कि?स्वीकार नहीं की? मेवाड़

144. मुगल सम्राट औरंगजेब कौन सा वाद्य यंत्र बजाते थे? वीणा


145. जहांगीर को कहां दफनाया गया? लाहौर


146. प्रसिद्ध जैन आचार्य कौन थे जिन्हें अकबर ने बहुत सम्मानित किया? हरी विजय सूरी


147. लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत में मुगल सम्राट कौन था? अकबर


148. शाहजहां के शासनकाल में कौन यूरोपीय यात्री भारत आया? पीटर मुंडी


149. बाबर ने कहा पादशाह की पदवी  धारण की? काबुल में


150. शाहजहां के शासनकाल का राज कवि कौन था? कलीम


151. मराठों के उत्कर्ष के महत्वपूर्ण  कारण क्या थे? मराठा धर्म सुधारको का प्रभाव


152. मराठों ने सर्वप्रथम किसके अधीन कार्य कर प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया? देवगिरि के यादव के अधीन


153. मराठा काल में गोरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था? शिवाजी


154. मराठा काल में पेशवा कहा जाता था? प्रधानमंत्री को


155. मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक किसे कहा जाता है? बालाजी विश्वनाथ


156. यूरोपीय शक्तियों में से किस ने शिवाजी को तोपे प्रदान की? अंग्रेजों ने


157. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के तहत किलो को हस्तांतरित किया? पुरंदर की संधि


158. शिवाजी का राज्याभिषेक कहां हुआ था? रायगढ़ में


159. किसके शासनकाल में मराठा प्रमुख संभाजी की हत्या कर दी गई? औरंगजेब


160. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी थी? रायगढ़


161. पानीपत की तीसरी लड़ाई किसके मध्य हुई? पेशवा बाजीराव द्वितीय एवं अहमद शाह अब्दाली के बीच


162. शिवाजी सर्वाधिक प्रभावित थे? जीजाबाई से


163. अष्ट प्रधान मंत्री परिषद किसके शासनकाल में थी? शिवाजी


164. शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक कौन थे? दादाजी कोंडदेव


165. दासबोध के रचनाकार कौन है? समर्थ रामदास


166. लार्ड वेलेस्ली की सहायक संधि स्वीकार करने वाला पहला मराठा सम्राट कौन था? पेशवा बाजीराव द्वितीय


167. सरंजमी प्रथा किससे संबंधित थी? मराठा भू राजस्व व्यवस्था


168. वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 में शिवाजी को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने के लिए कहा?? अफजल खां


169. शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के इस समय कौन से नगर में कैद थे? आगरा


170. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी? माधवराव सिंधिया


171. एक इतिहासकार ने पानीपत की तृतीय लड़ाई को अपनी आंखों से देखा वह इतिहासकार कौन था? काशीराज पंडित


172. शिवाजी का जन्म कहां हुआ था? शिवनेर के दुर्ग में


173. शिबाजी को राजा की उपाधि किसने दी? औरंगजेब ने


174. शिवाजी ने कब छत्रपति की उपाधि धारण कर राज्य अभिषेक किया? जून 1674


175. काशी के किस प्रसिद्ध विद्वान ने शिवाजी का राज्याभिषेक किया? श्री विश्वेश्वर जी गंगाभट्ट


176. शिवाजी ने अपने राज्य अभिषेक के दौरान क्या नहीं किया? सभी प्रकार के कर हटा लिए


177. शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान था? कर्नाटक अभियान


178. मराठा काल में स्थाई घुड़सवार सेना एवं अस्थाई घुड़सवार सेना कहलाती थी? पागा एवं सिलहदार


179. शिवाजी ने मजबूत नौसेना का गठन किया, शिवाजी का प्रथम नौसैनिक बेड़ा कहां स्थापित किया? कोलाबा


180. शिवाजी के पश्चात दूसरा छत्रपति एवं दूसरा पेशवा कौन बना? संभाजी एवं कवि कलश


181. मराठा काल की सबसे बहादुर महिला कौन थी? ताराबाई


182. किसे लड़ाकू पेशवा और हिंदू शक्ति का अवतार कहा जाता है? बाजीराव प्रथम


183. किसके शासनकाल में मराठा शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंची एवं पतन का भी आरंभ हुआ? बालाजी विश्वनाथ


184. पानीपत के तृतीय युद्ध में मारे जाने वाले दो प्रमुख सैन्य सरदार कौन थे? विश्वास राव एवं सदाशिव राव भाऊ


185. शिवाजी के पश्चात किसने गोरिल्ला युद्ध का संचालन किया? बाजीराव प्रथम


186. किसे अंतिम महान पेशवा कहा जाता है? माधवराव


187. किसके शासनकाल में प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध हुआ? नारायण राव


188. मराठा सचिवालय कहलाता था? फाद 


189. तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध जो अंग्रेजों एवं मराठों के बीच हुआ था, के क्या परिणाम हुए? पेशवा का पद समाप्त कर दिया गया एवं पेशवा बाजीराव द्वितीय को पेंशनयाफ्ता कर कानपुर के निकट  रहने के लिए भेज दिया गया, पेशवा के प्रदेश गुना को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया एवं अन्य छोटे छोटे मराठा राज्य अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन हो गए


190. किस मराठा सरदार ने सेना का गठन यूरोपीय ढंग से किया? महदाजी सिंधिया


191. किसने कहा मराठों का उदय आकस्मिक अग्नि कांड की तरह हुआ? ग्रांट डफ


192. अहमद शाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई का प्रमुख कारण क्या था? वह मराठों द्वारा अपने वॉइसराय के लाहौर से निष्कासन का बदला लेना चाहता था 


193. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था? ताराबाई


194. शिवाजी का जन्म कब हुआ एवं उन्हें कब छत्रपति की उपाधि प्रदान की गई? 1627 एवं 1674


195.  शिवाजी की मृत्यु के पश्चात उत्तराधिकार के लिए किस में लड़ाई हुई? राजाराम एवं संभाजी


196. पेशवाई को कब समाप्त किया गया? 1818 में


197. द्वितीय मराठा आंग्ल युद्ध एवं तृतीय मराठा आंग्ल युद्ध के समय मराठा के पेशवा कौन थे? बाजीराव द्वितीय


198. शिवाजी के समय अष्टप्रधान कहा जाता था? आठ मंत्रियों की एक परिषद को


199. सर ए नौबत का अष्टप्रधान में क्या अर्थ है? सेनापति


200. मराठा मंडल या मराठा राज्य संघ की स्थापना किस पेशवा के  दौरान  हुई? बालाजी विश्वनाथ


  विभिन्न प्रेरणा दायक सीरीज के लिए हमें अपने ब्राऊजर पर बुकमार्क करे जिससे आप हमारे अपडेट्स सबसे पहले देख पाए । 


आपकी सफलता लक्ष्य हमारा


आपके महत्वपूर्ण सुझाव एवं Review देकर हमारा उत्साहवर्धन करे, एवं आप किन विषयों पर सीरीज के इच्छुक है हमें उनसे अवगत कराएं। 
हम आपके संघर्ष में, 
पग पग के साथी है । 
आपकी सफलता लक्ष्य हमारा 
बसंत लोधी

यह भी पढ़ें -



दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! ।