मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ | Unique Study Point

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ

 मध्य प्रदेश में भारत की सबसे अधिक नदियाँ बहती है जिसमे से नर्मदा , ताप्ती, चम्बल, बेतवा, सोन आदि प्रमुख है मध्य प्रदेश को नदियों का मायका भी कहा जाता है 

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित मैकाल पर्वतमाला के अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है और पश्चिम की ओर बहते हुए गुजरात में खम्बात की खाड़ी  में गिरती है नर्मदा नदी की कुल लम्बाई 1312 किमी है और राज्य में इसकी लम्बाई 1077 किमी. है यह राज्य की सबसे बड़ी नदी है नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियाँ शक्कर, हिरन, बनास, चंद्रकेशर, तवा, कानर, बर्ना, तिन्दोली, मान, उरी, हथनी, बरनार, बजर, शेर, देव, गोई, गंजाल  आदि है 

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई नगर के पास से निकलती है यह नदी पूर्व से पश्चिम में बहते हुए खम्बात की खाड़ी में गिरती है ताप्ती नदी की कुल लम्बाई 724 किमी. है  ताप्ती की प्रमुख सहायक नदियाँ बोरी, गिरना, पूर्वा, पाँछरा, शिवा, बाघुड आदि है

बेतवा नदी

बेतवा नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुमरा नामक गाँव से निकलती है और मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यहाँ हमीरपुर जिले में यमुना नदी से मिल जाती है इसकी कुल लम्बाई 380 किमी. है , बेतवा नदी का प्राचीन नाम वेत्रवती नदी है सिंध, बीना और घसान इसकी सहायक नदियाँ है 

चम्बल नदी

चम्बल नदी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित जनापाव नामक पहाड़ी से निकलती है यह यमुना की सहायक नदी है चम्बल नदी को प्राचीन काल में चमर्णवती के नाम से जाना जाता था इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ काली सिंध, पार्वती और बनास है 

सोन नदी

सोन नदी मध्य प्रदेश के विंध्यांचल पर्वत की अमरकंटक की पहाडियों में स्थित सोनकुण्ड से निकलती है तथा मध्य प्रदेश , उत्तर परेश व बिहार में बहती हुई पटना के समीप दानापुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है सोन नदी की कुल लम्बाई 780 किमी. है

टौंस नदी

टौंस नदी मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित कैमूर की पहाड़ियों से निकलती है तथा उत्तर प्रदेश में सिरसा नामक स्थान पर गंगा में मिल जाती है वेलन इसकी सहायक नदी है

क्षिप्रा नदी

क्षिप्रा नदी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित काकरी बरडी नमक पहाड़ी से निकलती है क्षिप्रा नदी चम्बल की सहायक नदी है तथा खान और गंभीर क्षिप्रा की सहायक नदियाँ है इसकी लम्बाई 195 किमी. है 

केन नदी

केन नदी मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के कटनी नामक स्थान से निकलती है तथा उत्तर प्रदेश में यमुना से मिल जाती है इसकी कुल लम्बाई 160 किमी. है 

काली सिंध नदी

काली सिंध नदी मध्य प्रदेश देवास के समीप बागली नामक गाँव से निकलती है और राजस्थान में चम्बल नदी से मिल जाती है 

तवा नदी

तवा नादी मध्य प्रदेश में कालीभीत पहाड़ियों से निकलती है यह नर्मदा की सहायक नदी है और तवा नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ देनवा, मालिनी, सुखतवा आदि है 

बैनगंगा नदी

बैनगंगा नदी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित परसवाड़ा पठार से निकलती है बैनगंगा और वर्धा नदी के संगम को स्थल को प्राणदिता के नाम से जाना जाता है

सिंध नदी

सिंध नदी मध्य प्रदेश के गुना जिले में सिरोंज के निकट से निकलती है तथा उत्तर प्रदेश में इटावा के पास चम्बल नदी में मिल जाती है कुवारी इसकी प्रमुख सहायक नदी है 

कुनू नदी

कुनू नदी मध्य प्रदेश में शिवपुरी पठार से निकलती है यह चम्बल की सहायक नदी है इसकी कुल लम्बाई 180 किमी. है 

मध्य प्रदेश की नदियाँ व उनके उदगम स्थल

  1. नर्मदा – अमरकंटक पहाड़ी
  2. चम्बल – महू के निकट जानापव पहाड़ी 
  3. ताप्ति – बैतूल जिले में मुलताई के निकट 
  4. सोन नदी – अमरकंटक पहाड़ी 
  5. बेतवा – कुमरा गाँव 
  6. क्षिप्रा – काकरी बरडी 
  7. बैनगंगा – परस्वाड़ा पठार 
  8. केन – विंध्यांचल पर्वत 
  9. शक्कर – अमरवाड़ा 
  10. कुवारी – शिवपुरी पठार 
  11. टौंस – कैमूर पहाड़ी 
  12. काली सिंध – बागली गाँव 
  13. कुनू – शिवपुरी पठार 
  14. छोटी तवा – बैतूल

Note:-दोस्तों हमारे द्वारा की गई  पोस्ट आपको केंसी लगी आप हमको कमेंट करके जरूर बताये ! पोस्ट अचछी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के सांथ शेयर भी करे  और हमारे ब्लॉग को भी फॉलो  करे !


दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 


कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।


यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! ।


0 टिप्पणियाँ: