जनवरी 2021 | Unique Study Point

 TOP 120 CURRENT AFFAIRS OF JANUARY MONTH 2021

यदि इनको पढ़ डाला तो जनवरी के करंट अफेयर्स जिंगालाला 


विभिन्न समसमयिकी घटनाओं का सावधानी पूर्वक विश्लेषण, विभिन्न मैगज़ीन तथा समाचार पत्रों के तर्कसंगत अध्ययन के पश्चात जनवरी 2021 में घटित हुए विभिन्न घटनाओं के अति महत्वपूर्ण पहलुओं का संग्रह, जिनके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC CDC, Railway JE, SBI cleark , RBI grade c, Airforce grade x and y, coast Guard yantrik, ssc mts, mp police constable, ssc stenographer 2021, CTET 2021  जैसी सभी केंद्रीय परीक्षाओं में आने की शत प्रतिशत संभावना है, 

आप हमें बुकमार्क करें हम आपके लिए प्रत्येक माह के करेंट अफेयर्स, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का study material, syllabus, subjective pdf लेकर आते हैं, व आपके सुझावों तथा प्रतिक्रियाओं हेतु आभारी है तो चलिए शुरू करते हैं महत्वपूर्ण करेन्ट अफेयर्स जनवरी 2021




1. हाल ही में पद्म पुरस्कार प्राप्त कर्ता  शशि चित्रे  का निधन हो गया है वह ....प्रसिद्ध थे ? खगोल वैज्ञानिक  

2. हाल ही में भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने 16 वें "प्रवासी भारतीय सम्मान " से कितने एन आर आई को सम्मानित किया? 30

3. हाल ही में जारी हुई हुरून ग्लोबल 500 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर की 500 मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में भारत की कितनी कंपनियां सम्मिलित हैं? 11

4. भारत सरकार द्वारा पराक्रम दिवस मनाया गया? 23 जनवरी को

5. पराक्रम दिवस का किस स्वतंत्रता सेनानी के जन्म दिवस से संबंध है? नेताजी सुभाष चंद्र बोस

6.   इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र  eएपिक निम्न में से किसके द्वारा संचालित किया गया है? निर्वाचन आयोग भारत सरकार

7. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है? 25 जनवरी

8.  पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा सफेद मगरमच्छ पार्क निम्न में किस राज्य में खोला गया है? उड़ीसा

9. 72 वें गणतंत्र दिवस में भारतीय सेना की तरफ से शामिल होने वाली एकमात्र महिला अधिकारी कौन बनी? प्रीति चौधरी 

10. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस कब मनाया जाता है? 26 जनवरी 


यह भी पढ़ें -


11.  हाल ही में अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ही रॉकेट पर 143 उपग्रह  लॉन्च किए? Space X

12. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है? 25 जनवरी 

13. 2021 के पद्म पुरस्कारों में कितने व्यक्तियों के नामों की घोषणा की गई? 119

14. किस मंत्रालय ने ग्रीन टैक्स को लगाने की मंजूरी दी है? सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

15. 2021 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कितने का अनुमान लगाया है? 11.5 फ़ीसदी 

16. Icmr ncdir (आईसीएमआर एनसीडीआईआर) का स्थापना दिवस दिनांक को मनाया गया? 25 जनवरी

17. 2024 तक राष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा करने का संकल्प भारतीय भू वैज्ञानिक  सर्वेक्षण ने लिया है? भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का मुख्यालय स्थित है? कोलकाता

18. हाल ही में   सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक निम्न में से किसे मरणोपरांत प्रदान किया गया है? मोहम्मद मुहसीन 

19. भारत का गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन है जब 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, भारत के संविधान ने किस अधिनियम की जगह ली? भारत शासन अधिनियम 1935

20. हाल ही में कर्नल  बिकमुल्ला संतोष बाबू को मरणोपरांत किस पदक से  सम्मानित किया गया? महावीर चक्र 

21. पद्म पुरस्कार 2021 में पद्मभूषण तथा पद्म विभूषण की संख्या क्रमशः है? 10 व 7

22. यूनियन बजट मोबाइल ऐप निम्न में से किसके द्वारा लांच किया गया? निर्मला सीतारमण

23. पिछले दिनों सृष्टि गोस्वामी किस राज्य की 1 दिन के लिए मुख्यमंत्री बनी? उत्तराखंड

24.  25 जनवरी को अपना राज्य दिवस मनाने वाला राज्य है? हिमाचल प्रदेश

25. "ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2021" 16 वीं निम्न से किसके द्वारा जारी की गई? WEF (world Economic forum) 

यह भी पढ़ें -


26. विगत दिनों किस कम्पनी द्वारा स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन का परीक्षण किया गया?   HAL (hindustan aeronotics limited) 

27. विगत दिनों में माइकल और शीला हेल्ड पुरूस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले भारतीय है? निखिल श्रीवास्तव 

28. श्रमशक्ति पोर्टल पिछले दिनों किसके द्वारा लांच किया गया? अर्जुन मुंडा 

29. पिछले दिनों बाह़् ब्रिज का उद्घाटन निम्न में से किस राज्य में किया गया? मेघालय 

30. हाल में ही लांच हुई पुस्तक 'one question that save your life' के लेखक है? विश्वरूप चौधरी

31. पिछले दिनों जेल पर्यटन किस राज्य द्वारा शुरू किया गया?  महाराष्ट्र 

32.  हाल ही  में भारत के नए पर्यटन सचिव बनाए गए है? अरविंद सिंह

33.  हाल ही में 'गणतंत्र दिवस पत्रकारिता पुरुस्कार 2021' असम सरकार द्वारा किसे प्रदान किया गया? अतीन दास 

34. हाल ही में ' A textbook of urban planning and geography '  नामक पुस्तक लांच हुई, इसके लेखक है? समीर शर्मा 

35. गीता मित्तल (जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायधीश)  किस संगठन की पहली महिला अध्यक्ष बनी है? ब्राडकास्टिंग कंटेट कम्पलेंट काउंसिल 

36. हाल ही में बिजनेस स्टैडर्ड बैंकर आफ द ईयर 2019-20 से सम्मानित किया गया है? श्याम श्रीवास

37. अन्तराष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया? 24 जनवरी 

38. भारत में कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन है? मनीष कुमार

39. भारत की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन कौन से शहर में किया गया है? बेंगलुरु

40.  हाल ही में एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है? सिद्धार्थ मोहंती

41.  चीन ने अरुणाचल प्रदेश की किस नदी के किनारे गांव का निर्माण किया है? त्सारी छू

42. हाल ही में भारतीय सेना के पहले उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? चांडी प्रसाद मोहंती

43. शिवराजपुर बिच को विकसित करने की घोषणा किस राज्य द्वारा की गई है? गुजरात (विजय रूपाणी) 

44. हाल में देश भर के कितने बच्चों को प्रधानमंत्री जी द्वारा बाल पुरूस्कारो से सम्मानित किया गया है? 32

45. हाल ही में किस ट्रेन का नाम बदलकर नेताजी एक्स्प्रेस किया गया? हावड़ा कालका मेल

46. जिस राज्य के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्वं राजस्व मंत्री माता प्रसाद जिनका पिछले दिनों निधन हो गया? अरूणाचल प्रदेश

47. गणतंत्र दिवस परेड में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर है? भावना कांत

48. वन स्कूल वन आई ए एस योजना किस राज्य के राज्यपाल द्वारा शुरू की? केरल

49. हाल में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्टपति जो बाईडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने भारतीय मूल की जिसको white House national economic council   deputy director  select किया? समीरा फाजिली 

50. उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस 2021 का मुख्य थीम रहा? आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा और किसान, सबका विकास सबका सम्मान

51. हाल ही में लागू हुईं शगुन परियोजना निम्न में से किस राज्य से सम्बन्धित हैं? पंजा

52.  केंद्र सरकार ने हाल ही में जिस पूर्व मुख्य न्यायाधीश को जेड प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है? पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई

53.  हाल ही में  किस केन्द्रीय मंत्री ने वर्चुअल एग्री इंडिया  हैकाथॉन का शुभारंभ किया है? कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर

54. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तमिल भाषा एवं संस्कृति की रक्षा के लिए तमिल अकादमी खोलने की घोषणा की है? दिल्ली 

55.  पिछले दिनों अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ( एआइसीएफ) के अध्यक्ष बने? डॉ संजय कपूर 

56. हाल ही में किस राज्य के पौंग बांध में 1700 से अधिक पक्षियों की मृत्यु हो गई? हिमाचल प्रदेश

57. हाल ही में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि कब मनाई गई? 11 जनवरी (मृत्यु 11 जनवरी 1966 ताशकंद) 

58. हाल ही में प्रवासी भारतीय दिवस  कब मनाया गया?  9 जनवरी

59. एयर इंडिया की महिला पायलट जोया अग्रवाल तथा उनकी टीम ने लगातार कितने किमी तक उड़ान भरकर इतिहास रचा दिया? 16000 किमी

60. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में किस ने पदभार संभाला है? जे वेंकटरमु

61. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने भारत के डिजिटल कैलेंडर एवं बाहरी को लॉन्च किया है?  प्रसारण एवं सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

62. हाल ही में विश्व हिंदी दिवस कब मनाया गया? 11 जनवरी

63. किस बैंक ने हाल ही में भारतीय सेना के साथ समझौता किया है? बंधन बैंक

64. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिट्टी व पानी की जांच करने के लिए  कृषि संजीवनी वेन चालू की ? कर्नाटक

65. हाल ही में  सिक्किम के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ग्रहण की? जेके महेश्वरी

66. हाल ही में इंटरनेट शटडाउन से सर्वाधिक नुकसान किस देश को हुआ है? भारत

67. किस केंद्र शासित कि राज्य के राज्यपाल ने सतर्क नागरिक मोबाइल ऐप लांच किया? जम्मू कश्मीर

68. हाल ही में किस फिल्म अभिनेता ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राजनीति में नहीं आने का फैसला किया है? रजनीकांत

69. हाल ही में जिस देश के जाने-माने डिजाइनर पियरे कार्डिंग का निधन हो गया है?  फ्रांस

70. हाल ही में किस राज्य में जाति के स्टिकर वाले वाहनों में चालान के लिए कार्यवाही की जाती है? उत्तर प्रदेश

71. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में एम्स की आधारशिला रखी? राजकोट गुजरात 

72. पिछले दिनों किस राज्य सरकार ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति की घोषणा की? गुजरात

73. पिछले दिनों भारत के पहले पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है? उत्तराखंड 

74. भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अपना 74 वां स्थापना दिवस हाल ही में कब मनाया गया ? 6 जनवरी

75. हाल ही में तेलंगाना के चीफ जस्टिस के रूप में निम्न में से किसने शपथ ली? हीमा कोहली

76. हाल ही में किस बैंक में खाता खोलने के लिए वीडियो e-kyc की शुरुआत की? आईडीबीआई बैंक

77. हाल ही में इंस्टाग्राम  पर 25 करोड फॉलोअर्स पाने वाले सेलिब्रिटी बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो

78. हाल ही में किस विश्वविद्यालय में अंशकालिक नौकरियां पेश करने की घोषणा की है? लखनऊ विश्वविद्यालय

79. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने हाल ही में तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दिया है? दुष्यंत दवे

80. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने के लिए माल गाड़ियां रवाना की? 8

81. जिस देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के लिए G7 G7 शिखर सम्मेलन का न्योता भेजा? बिट्रेन

82.  हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ? गुलाम मुस्तफा खान

83.  हाल ही में जिस कंपनी को वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए  आईसीएआई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) 

84. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान के रूप में चुना गया है? संजू सैमसन 

85. वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम में 100 दिवसो से बढ़ाकर 150 दिवस कर दिया है? उत्तराखंड

86. पिछले दिनों अडानी समूह ने   कितने हवाई अड्डों के प्रबंधन विकास और  संचालन के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण  के साथ समझौता किया है? 3

87. भारत की संसद का बजट सत्र निम्न में से   किस तिथि से  आरंभ होगा? 29 जनवरी

88. भारतीय सेना दिवस किस तिथि को मनाया गया? 15 जनवरी 

89. यूट्यूब  ने अमेरिका   के जिस राष्ट्रपति का यूट्यूब चैनल 1 सप्ताह    के लिए बंद कर दिया है? डोनाल्ड ट्रंप

90. भारत का जो राज्य वर्ष 2023 के लिए हॉकी की मेजबानी करेगा? उड़ीसा

91. हाल ही में न्यू डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ किसे नियुक्त किया गया? शांतनु दयाल

92. खेलो इंडिया विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा? गुलमार्ग

93. हाल ही में  महाराष्ट्र का पत्रकार दिवस कब मनाया गया? 6 जनवरी

94. हाल ही में किस राज्य ने वर्ड फ्लू को राज्य आपदा घोषित किया? केरल

95. हाल ही में  भारत में उत्पादित कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा ब्राजील की किस कंपनी से समझौता    किया ? मेडीकमेेेेन्ट्टस 

96. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल की  नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?  सुनीत शर्मा (CEO & Chairman) 

97. भारत के सबसे बड़े  अभ्यास  क्या नाम है जो 12 जनवरी 2021 को  शुरू हुआ था?  Sea vigil 21

98. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने कोयला खदानों के  संचालन लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की शुरुआत की? अमित शाह

99. हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 में भारत किस स्थान पर है? 85 वें

100. हाल ही में भारत ने 2021 22 के लिए पेपरलेस बजट पेश करने की शुरुआत की, यह  मौका होगा जब बजट प्रितिया नहीं छपेगी? पहला


यह भी पढ़ें -

किसी भी परीक्षा में 100 % सफलता के अचूक मंत्र  ( Pareeksha me Safalta ki 20 Tips)


101. हाल ही में एशिया पेसिफिक  हेल्थ इंडेक्स जारी किया गया जिस में भारत की रैंकिंग है? 110 वीं

102. हाल ही में वित्तीय सहायता के लिए स्टार्स योजना के लिए बैंक तथा अन्य संस्थाओं द्वारा हस्ताक्षर किए गए यह योजना किस मंत्रालय से संबंधित है? शिक्षा मंत्रालय

103. मुख्य आर्थिक सलाहकार की टीम ने 2020 21  के लिए आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं? के बी  सुब्रह्मण्यम 

104. पिछले दिनों भ्रष्टाचार सूचकांक जारी किया गया किस संस्था द्वारा  तैयार किया गया? ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 

105. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत का स्थान है?  86 वा

106. 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस मैगजीन की 125 वीं वर्षगांठ को संबोधित किया गया ? प्रबुद्ध भारत

107. गणतंत्र दिवस 2021 की परेड में किस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ? उत्तर प्रदेश

108. किस देश के प्रधानमंत्री  जोसेपी कोंते ने हाल हीमें इस्तीफा दे दिया? इटली

109. हाल ही में वैक्सीन मैत्री पहल के तहत भारत ने किस देश को कोवि सील्ड बैक्सीन भेजी? श्रीलंका

110. आयुष्मान भारत या आरोग्य भारत के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? आर एस शर्मा

111. हाल ही में यूपी सरकार ने लेदर पाक बनाने की घोषणा की यह यूपी के किस शहर में स्थापित भारत का पहला लेदर पार्क होगा? कानपुर 

112. 4 फरवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चौरी चौरा के  शताब्दी समारोह कार्यक्रम में  सम्मिलित होंगे, यह स्थित है? गोरखपुर

113. दक्षिण भारत में फ्लोट फेस्टिवल शुरू हुआ यह मुख्य रूप से कैसे स्थान पर मनाया जाता है? मदुरै

114. हाल ही में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई महात्मा गांधी की हत्या किस वर्ष हुई थी? 1948

115. हाल ही में एनटीडी दिवस कब मनाया गया? 30 जनवरी

116. हाल ही में टाटा ट्रस्ट द्वारा जारी रिपोर्ट में भारतीय न्याय वितरण  के अनुसार  न्याय वितरण में उत्कृष्ट राज्य हैं? महाराज महाराष्ट्र

117. अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ  दिवस विश्व स्तर पर जनवरी के किस दिवस को मनाया जाता है ? अंतिम रविवार

118.   हाल ही में मराठी के जाने-माने उपन्यासकार नामदेव चंद्रभान कांबले को  साहित्य में उनके अनुपम योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया? पद्मश्री पुरस्कार

119. हाल में किस राज्य सरकार ने डीजल एवं पेट्रोल पर वैट  को 2% तक कम किया है? राजस्थान सरकार

120. पिछले दिनों  हिंदुस्तान युनलीवर (एचयूएल) के नए सीएफओ बनाए गए हैं? रितेश तिवारी

 आपको यह करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सीरीज कैसी लगी, एवं आप इसमें किस प्रकार के बदलाव चाहते हैं तथा आपके महत्वपूर्ण सुझावों से हमें अवगत कराएं 

हम आपकी प्रत्येक संभव सहायता हेतु तत्पर है

"आपकी सफलता हमारा लक्ष्य "

आपके लिए यह पोस्ट लेकर आए है हमारे साथी बसंत लोधी


दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 


कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।


यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! ।



यह भी पढ़ें -

खुश रहने का रामबाण इलाज/ खुश रहने के मूल मंत्र / खुश रहने का सबसे आसान तरीका / खुश रहने के लिए क्या करें / मन को कैसे खुश रखे / खुश रहने के विचार / दिन भर खुश रहने का तरीका / अपने आप को कैसे खुश रखे 

 

दोस्तों, प्रत्येक व्यक्ति खुश रहना चाहता है, खुश दिखना चाहता है परन्तु सामाजिक जीवन की अन्तहीन समस्याए उसे बार-बार दु:खी कर देती है, वह तनाव से तंग आकर हताश हो जाता है । खुशी एक ऐसा अनुभव है जिसे दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति हमेशा महसूस करना चाहता है, परन्तु जीवन के उतार चढ़ाव से लोग मुस्काराना ही भूल जाते है लेकिन खुशी ही एक ऐसा अनुभव है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ जीवन की प्रत्येक कठिन परिस्थिति से, समस्या से लड़ने की शक्ति देती है । हमे आत्मविश्वास से परिपूर्ण करती है जिससे हम प्रत्येक कार्य को प्रसन्नता के साथ कर पाते है ।   





1.) निंदा से  बचे - ज्यादातर लोग अपने आस -पड़ोस में रहने वाले लोगों अथवा दोस्तों की निंदा करते है, जिस कारण वह भी नकारात्मक महसूस करते है, इससे आप स्वयं दु:खी होते है अतः अगर आप खुश रहना चाहते है तो नकारात्मक विचारों को त्यागें, निंदा को छोड़े इससे मित्रों व रिश्तेदारों संग आपके रिश्तों में सुधार होगा एवं आप अपने आप को खुश महसूस करेंगे ।

 

2.) अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लें - खुश रहने का सबसे बेहतरीन फार्मूला है हम अपनी गलतियां स्वीकार करना सीखे, उनकी जिम्मेदारी हम स्वयं ले इससे आपको खुशी मिलेगी आप उन गलतियों को सुधारेंगे और दूसरो पर कभी भी दोषारोपण न करे, एवं उनकी कमियाँ निकालना बंद करे इससे आपके संबंध बेहतर होंगे, रिश्तों में मिठास घुलेगी जो आपको असीमित आनंद एवं खुशियाँ देगी । 


यह भी पढ़ें -


3.) ओवररियक्ट करना बंद करें  - छोटी-छोटी बातों पर ओवररियक्ट करने से रिश्तों पर प्रतिकूल असर पड़ता है, हम छोटी सी बात को काफी बड़ी समस्या में तब्दील कर लेते है जो हमें निराशा देती है यदि आप सम्बंधो को हमेशा सकारात्मक रखना चाहते है तो आप बात पर बिना जाने प्रतिक्रिया देना बंद करें । इससे आप अपने आप को सुकून पूर्ण व लगावसह आनंदित महसूस करेंगे । साथ ही साथ आपको अत्यधिक सोचने अर्थात Overthinking से भी बचना चाहिए एवं अपनी क्षमता अनुसार ही हमें अपने आप से उम्मीद रखना चाहिए जितना हम कर पाए  । 


4.) Positive रहें व अच्छाई खोजें मानवमात्र स्वत: ही नकारात्मकता को जल्दी ग्रहण कर लेते है वो उदाहरण जो हमने बचपन में पढ़ा है कि अगर सफेद कागज के बीचों बीच अगर हम छोटा सा काला गोला भी बनाएंगे तो वह बुराई रूपी काला गोला हमें सबसे पहले ही दिखाई देगा भले ही अच्छाई रूपी सफेद कागज कितना ही बड़ा हो । उसी  प्रकार हम दूसरो की कमियों को पहले देखते है परन्तु अच्छाईयों पर ध्यान नहीं देते परन्तु खुश रहने वाला व्यक्ति हर परिस्थिति में अच्छे गुण व अच्छाईयां खोज लेते है, अच्छाई खोजना भी आसान है बस आपको यह प्रश्न पूछना चाहिए कि आखिर किस कारण यह व्यक्ति इतना अच्छा है?  इस प्रश्न का जबाब मिलते ही आपको व्यक्ति के सुस्पष्ट गुण दिखाई दिखाई देगें, जो आपको ग्रहण करना चाहिए । 

आपको व्यक्तियों के साथ साथ हर परिस्थिति में अच्छाई खोजना है तथा P positive रहना है जो आपको खुशियाँ देगीं । 


5.)  योग, ध्यान व प्राणायाम करें - मन को शांतचित्त व एकाग्रचित्त रखने का सरलतम उपाय है कि हम योग करें जिसमें कि कुछ exercise , प्राणायाम तथा आसन् सम्मिलित हो, योग से आप आंतरिक प्रसन्नता अनुभव करेंगे साथ ही आपके जीवन भर  स्वस्थ रहेगें जो एक स्थायी खुशी है , यदि संभव हो तो प्रातः अथवा शाम को भ्रमण (morning walk or evening walk) पर भी जा सकते है जिससे शुद्ध वायु हमें स्पर्श करे जो हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है । 


यह भी पढ़ें -


6. ) दूसरों से तुलना न करें  - दोस्तों, हमें तुलना करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे निराशा व हताशा ही हाथ आती हैं । सूर्य ऊष्मा देता है व  चन्द्रमा शीतलता दोनों का महत्व बराबर है, दोनों अपने स्थान पर सही है। संसार में प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग क्षमता है ,योग्यता है  विभिन्न -विभिन्न प्रकार के गुण अवगुण है अतः सभी को अपनी दक्षताअनुसार धन, ऐश्वर्य प्राप्त होता है । किसी एक व्यक्ति के पास सभी कुछ हो पाना संभव नहीं है । अतः कभी भी हमें किसी दूसरे व्यक्ति से तुलना नहीं करना चाहिए, हो सकता है जो आपके पास उपलब्ध हैं वह दूसरे व्यक्ति के पास न हो अतः हमे समयानुसार संतुष्ट भी होना चाहिए । 


7.) अच्छे दोस्त बनाएं - हमारे जीवन में एक या दो ऐसे मित्र जरूर होना चाहिए जो हमें अन्तर्मन की गहराइयों तक जानते हो, जो हमारे जीवन की किसी भी कठिन परिस्थिति में हमारे साथ खड़े रहे, जिनके बिना कोई भी उत्सव में उल्लास न दिखें । हमारे साथ हमारे मित्रों तथा परिवार वालो का support system जरूर होंना चाहिए  जीवन की खुशी में  इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, दुनिया की सारी दौलत एक तरफ तथा family and friends का सपोर्ट एक तरफ, इनके बिना दुनिया का कोई भी इंसान ज्यादा लम्बे समय तक खुश नहीं रह सकता, हो सकता है आपके बहुत अच्छे बहुत सारे मित्र हो बहुत केयर करने वाला परिवार तथा रिश्तेदार हो पर इस बात पर भी विचार कीजिये की आपके पास ऐसा कोई मित्र है जिसे आप रात के 2 बजे उठा सके या जिंदगी के किसी भी रास्ते पर जिससे पैसे की मदद ले सकें आप अपने मित्रो को, रिश्तेदारो को अपने हित से उठकर देखिए ख्याल रखिये उन्हें bday wish कीजिये, और भी बहुत सारी छोटी छोटी बातें ही आपके रिश्तो को मजबूत बनाती है जब आप ऐसा करेंगे तो आपको return भी वही मिलेगा जो आपको खुशियाँ देगा । 


8.) प्रेरणादायी पुस्तक पढ़े, प्रेरणा ले  - पुस्तकें ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें मार्ग दिखाती हैं, जो सही गलत, उचित-अनुचित का भेद कराती हैं अत: हमें प्रेरणा देने वाली पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए जिससे हम उचित निर्णय ले सके , हमें समाचारपत्र भी पढ़ना चाहिए जिससे हम समाज में उपलब्ध किसी व्यक्ति विशेष से भी प्रेरणा ले सके । पुस्तक तथा समाचार पत्र ही है जो हमें सशक्त व जागरूक व्यक्तित्व प्रदान करते है जो हमारे खुशहाल जीवन के पथ प्रदर्शक है । 


9.) माफ़ करना व say sorry सीखें - दोस्तों, हमारी लगभग सारी समस्याएं sorry.. कह देने से ही समाप्त हो जाती है और बाकी समस्याएं लोगों को माफ कर देने से  समाप्त हो  जाती है इससे व्यर्थ ego  का नाश हो जाता है तथा मन हल्का होता है जो आपको प्रसन्नता प्रदान करता हैं । 

आशा है उपयुक्त tips  को आपको खुशी दिलाने में मददगार हो । लेकिन ध्यान रखियेगा आपको इन टिप्स को केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि इन्हें अपने जीवन में अमल में लाना है। 


जीवन का परम लक्ष्य ही प्रसन्नता पाना है, अच्छी बात ये है की यह तो हमारे अंदर ही है बस इसे ढूढ़ना है । चलिये आज से आप और में हमेशा प्रसन्न रहें क्यूँकि आज हम जान गयें है कि जीवन का परम लक्ष्य खुश रहना है

Best of luck☺😊


यह भी पढ़ें -

 आज हम बात करने वाले है UPSC परीक्षा को पास करने की Amazing टिप्स और books की  जिन्हें पढ़कर आप UPSC परीक्षा में सफलता अवश्य पायेंगें


UPSC  परीक्षा में सफलता की टिप्स



1. चेकलिस्ट बनाएं  - UPSC जैसे वृहद् सिलेबस वाली परीक्षा के लिए सर्वप्रथम जरुरी है कि हम सिलेबस की एक चेकलिस्ट बनाएं, जिससे हम चेक कर सके कि हमसे कोई टॉपिक छूटा तो नही है । यदि एक बार आपका सिलेबस पूर्ण हो जाए एवं उसमें शामिल सभी टापिक को आप पूर्ण कर चुके हैं तो आपके पास UPSC परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर होगा एवं आप निश्चित तौर पर  यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। UPSC का सम्पूर्ण सिलेबस आपको UPSC की आधिकारिक बेबसाइट upsc.gov.in पर मिल जाएगा। 


2. UPSC  परीक्षा में  CURRENT AFFAIRS के साथी बने - Current Affairs एक ऐसा वर्ग है, जो UPSC  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । करेन्ट अफेयर्स  की तैयारी के लिए सर्वाधिक जरूरी है कि हम प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़े, महत्वपूर्ण आर्टीकल पढ़े । जरूर बातों पर विशेष ध्यान दे, इसके साथ साथ आप साप्ताहिक करेन्ट अफेयर्स पर भी ध्यान केंद्रित करे, क्योंकि यूपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा में अधिक मात्रा में प्रश्न करेन्ट अफेयर्स से सम्मिलित किए जाते है । 


3.  समय प्रबंधन समझे, पिछले प्रश्न पत्र हल करें  - पुराने प्रश्न पत्र आपको परीक्षा हॉल  का अनुभव कराते है, पिछले सालो के प्रश्न पत्र लगभग हर परीक्षा की रणनीति में कारगर भुमिका अदा करते है । आप कम से कम 10 वर्षो के प्रश्न पत्रो को हल करने की  कोशिश करें। इससे आपका रिवीजन भी हो जाएगा  एवं आपको मिसिंग टाॅपिक भी पता चल पाएंगे साथ ही आपको यह भी पता चल पाएगा कि किस टाॅपिक को गहराई से समझने की आवश्यकता है, आपको कम महत्वपूर्ण विषयों का भी ज्ञान हो पाएगा । अति महत्वपूर्णं तथ्य जब आप प्रश्न पत्रों को हल करेंगे तो आपका समय प्रबंधन भी उन्नत होगा । 


यह भी पढ़ें -


4. निश्चित  समयावधि में माॅक टेस्ट दे - मॉक टेस्ट एग्जाम्स की तैयारी को परखने का महत्वपूर्ण साधन है, माॅक टेस्ट इससे आप अपनी तैयारी का आंकलन अच्छी तरह कर सकते है । हर महीने कम से कम 15 से 20 माॅक टेस्ट दे, जिससे कि आप पैटर्न के साथ- साथ उन सवालों के जवाब पर भी ध्यान दे पाएंगे जो गलत निकले हो । 


5यूपीएससी की तैयारी का चयन - यूपीएससी जैसे वृहद् एवं महत्वपूर्णं परीक्षा का निर्णय सही उम्र में होना चाहिए, यूपीएससी की तैयारी महत्वपूर्ण होती है यदि सही तरह से व सही समय पर इसकी तैयारी हो जाए तो आप यूपीएससी सीएस परीक्षा पास कर पाएगें, यूपीएससी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यूपीएससी पास करने वाले उम्मीदवारों की उम्र लगभग 22 से 28 वर्ष तक ही होती है । अतः अगर आप वास्तव मे सी एस परीक्षा से ओतप्रोत है तब आपको 12 वीं कक्षा के पश्चात तैयारी करनी चाहिए जब तक कि आप स्नातक अंतिम वर्ष में पहुंचते है यह समय आप के लिए उपयुक्त रहता है । 


6 . नकारात्मक अंकन से बचें - आपको ध्यान रखना होगा कि यूपीएससी सीएस परीक्षा के प्रारंभिक एक्जामिनेशन में नकारात्मक मार्किंग की जाती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पाए जाने पर 1/3 अंक काट लिया जाता है अतः आपको गलत  उत्तर चयन नहीं करने पर पूर्णतः जोर देना होगा, प्रश्न पत्रों तथा माॅक टेस्ट देने से आप आप अपने गलत उत्तर करने की प्रवृत्ति को नियंत्रित कर सकते है  । 


 7 . कम समय शेष होने पर रिवीजन को प्राथमिकता दे - यदि दोस्तों परीक्षा नजदीक हो ऐसे मे पढ़े हुए सिलेबस तथा टाॅपिक को रिवीजन करना ही सफलता की प्राथमिक सीढ़ी है, ऐसे में नए टाॅपिक बिल्कुल भी ना पढ़े, सिर्फ और सिर्फ रिवीजन पर ही फोकस करे । आपको यह भी याद रखना चाहिए कि अभ्यास ही है, जो आगामी सफलता का मुख्य सूचक है । 


8 . नोट्स को निरंतर अपडेट करते रहें - जैसा कि आप जानते है यूपीएससी का सिलेबस वृहद् है, अतः  आवश्यकता है कि प्रत्येक विषयानुसार  सटीक व सारगर्भित छोटे नोटस्  बनाए, एवं उनका रिवीजन करते रहे साथ ही आपको नोटस् को अपडेट भी करते रहना चाहिए उन सभी विषय वस्तुओं को भी सम्मिलित करना चाहिए जो आप कई बार सीखते है सीखी हुईं विषय वस्तु को याद रखने हेतु भी संशोधन/ अपडेट करने की आवश्यकता होती है । 


हमें पूर्ण आशा है कि टिप्स आपके लिए मददगार साबित होगी, आपकी तैयारी में रणनीतिक भूमिका निभाएगी एवं आपके उज्जवल भविष्य के लिए कामना है कि आप अपने मेहनत एवं कठिन परिश्रम के बल पर यूपीएससी परीक्षा निश्चित रूप से पास करेगें ।


यह भी पढ़ें -


IAS टॉपर द्वारा अपनाई गई रणनीति तथा UPSC हेतु उपयुक्त पुस्तकें

विभिन्न विशेषज्ञ तथा अनुभवी शिक्षकों के सुझावों को ध्यान में रखकर ,UPSC( IAS) मे टॉपर रहे विभिन्न परीक्षार्थियों के  साक्षात्कार ( interview) videos का Analysis  करने के पश्चात उनके द्वारा बताई गयी विषयवार पुस्तक   


1.  इतिहास (history) 

  Ancient : Ramsharan Sharma

  Medieval : Satish chandra

  Modern: Vipin chandra

2.  भूगोल (geography ) - भारत एवं विश्व का भूगोल ; माजिद हुसैन

3. राजनीति (polity) - भारत की राजव्यवस्था ; एम लक्ष्मीकांत 6th editionराजनीति (polity) - भारत की राजव्यवस्था ; एम लक्ष्मीकांत 6th edition

4.  अर्थव्यवस्था (Economy) - भारतीय अर्थव्यवस्था; रमेश सिंह

5.  पर्यावरण  (Environment) -  पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सिविल सेवा परीक्षा हेतु :माजिद हुसैन

6. Science & technology -  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास; शीलवंत सिंह 

7.  नीति शास्त्र (Ethics) - नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति  Arihant 5th edition

8. समाजशास्त्र (Sociology ) - सामाजिक समस्याएं ;राम अहूजा

9.  सुरक्षा (security) - भारत की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एवं मुख्य चुनौतियां ; अशोक कुमार 


Magazines - योजना, कुरूक्षेत्र

Newspaper - The Hindu, The Indian Express 


हमे बुकमार्क करे, ताकि हमारी पोस्ट व विभिन्न सीरीज आप सबसे पहले देख पाए ।

यह भी पढ़ें -

महत्वपूर्ण प्रश्नोंत्तर सीरीज, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से 
मध्यकालीन तथा आधुनिक भारतीय इतिहास के मर्मज्ञ लेखक सतीश चंद्रा तथा विपिन चंद्रा की प्रमाणित पुस्तकों का विवेचनपुर्ण विश्लेषण करने के पश्चात तैयार किए गए रेलवे, एसएससी सहित सभी केन्द्रीय परीक्षाओं के साथ UPSC & MPPSC preliminary exam  हेतु  सारगर्भित सटीक एवं सर्वोक्त उपयुक्त प्रश्न 
Part - 2
Part - 2 History


1. बंगाल का कब विभाजन हुआ ? – 15 अगस्त, 1905 ( लार्ड कर्जन द्वारा घोषणा 19 जुलाई 1905, प्रभावी 16 अक्टूबर 1905 ) 

2. किस गवर्नर जनरल ने भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की – लार्ड हार्डिंग( 1911) 

 3. किस वायसराय के शासनकाल में पहला फैक्ट्री अधिनियम पारित किया गया – लार्ड रिपन

 4. किस प्रदेश में ब्रिटिश के विरूद्ध बिरसा मुंडा का संचलन रहा था – छोटा नागपुर

 5. वायकोम सत्याग्रह (1924-25) कहाँ चलाया गया – केरल

 6. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए – भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881

 6. पहली बार किस कारखाना अधिनियमके तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई – भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891

 7. आधुनिक युग का मनु’ किसे कहा जाता है – बी.आर. अम्बेडकर

 8. महाराष्ट्र के एक महार परिवार से सम्बन्ध रखने वाले बी.आर. अम्बेडकरका जन्म वस्तुत: कहाँ हुआ था, जहाँ उनके पिताजी रामजी मालोजी सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे – महू छावनी, मध्यप्रदेश

 9. बी.आर. अम्बेडकर की पढ़ाई-लिखाई में किसने बड़ा सहयोग दिया – बड़ौदा के महाराज ने

 10. ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस (AITUC) का प्रथम अध्यक्ष कौन था – लाला लाजपत राय

यह भी पढ़ें -


 11. 1899-1900 की मुण्डा क्रान्ति का नेता कौन था – बिरसा मुंडा

 12 ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की – स्वामी सहजानंद

 13. 1855 में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया – मेजर बरो

 14. बम्बई में ‘अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस'(AITUC) की स्थापना कब हुई – 1920 ई.

 15. मुण्डाओं ने विद्रोह खड़ा किया – 1895 में

 16. ट्रेड यूनियन आन्दोलन के क्रान्तिकारी चरण का समय था – 1926-39

 17.  हो विद्रोह हुआ – 1820-21 के दौरान

 18. 1908 के ‘छोटा नागपुर काश्त अधिनियम’ने रोक लगाई – बेठबेगारी पर

 19. मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली जनजाति का नाम बताएँ – खोंड

 20. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल का सदस्य बनने वाला पहला भारतीय कौन था – एम.एन.राय

 21. एकत्र हुए भारतीयों के समूह के मुखिया थे –एम.एन.राय

 22. कौन फरवरी 1918 में स्थापित यू.पी.किसान सभा की स्थापना से सम्बद्ध नहीं था – जवाहरलाल नेहरू

 23. वर्ष 1765 में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वतीय जनजाति के सम्पर्क में आए – खासी

 24. सितम्बर 1932 में ‘पूना समझौता’ (Poona Pact) महात्मा गाँधी व किनके बीच हुआ –बी.आर.अम्बेडकर

 25. विशुद्ध गाँधीवादी तरीके से लड़ा गया पहला आदिवासी अहिंसक विद्रोह था – टाना भगत आन्दोलन

 26. महात्मा गाँधी के नेतृत्व में चलाया गया चंपारण का नील सत्याग्रह (1917) था – नील उत्पादक कृषकों द्वारा तिनकठिया प्रथा के विरूद्ध

 27. बिरसा मुण्डा का कार्य-क्षेत्र कौन सा था – राँची

 28. ‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई – लखनऊ

 29. किसके द्वारा मन्दिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्तुति के कारण 1899 में तिरूनेवल्ली में भयंकर दंगे हुए थे – नाडार

 30. महाराष्ट्र में ‘रामोसी कृषक जत्था’ किसने स्थापित किया था – वासुदेव बलवंत फड़के

 31. अवध के ‘एका आन्दोलन’ का उद्देश्य क्या था – सरकार को लगान देना बंद करना

 32. नाई-धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्कार का एक रूप था, जो 1919 में – किसानों द्वारा प्रतापगढ़ जिलें में चलाया गया था

 33. छोटा नागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ – 1820 ई. में

 34. गाँधी का चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा था – तिनकठिया

 35. उलगुलान’ (महाविद्रोह) किससे जुड़ा था – बिरसा मुंडा

 36. खैरवार आदिवासी आन्दोलन कब हुआ – 1874 ई.

 37. मोपला आन्दोलन (1921) कहाँ हुआ था – मालाबार

 38. गुलामगिरि’ का लेखक कौन था – ज्योतिबा फूले

 39. पागलपंथी विद्रोह वस्तुत: एक विद्रोह था – गारों का

 40. कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटित हुई – भील विद्रोह

 41. नील आन्दोलन का जमकर समर्थन करने वाले ‘हिन्दु पैट्रियाट’ के संपादक थे – हरिश्चन्द्र मुखर्जी

 42. कानपुर से प्रकाशित किस समाचारपत्र के माध्यम से विजय सिंह पथिक ने बिजोलिया आन्दोलन को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया – प्रताप  

 43. जस्टिस पार्टी आन्दोलन, मद्राससे कौन सम्बन्धित नहीं है – सी.एन. मुदालियार

 44. द्रविड़ कड़गम/द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के संस्थापक थे – अन्नादुरै

 45. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नरजनरल कौन था – लार्ड डलहौजी

 46. वर्ष 1857 के विद्रोह में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया– मंगल पाण्डे

 47. 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था – तात्या टोपे

 48. 1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्वपूर्ण तत्व कौन-सा था – हिन्दू-मुस्लिम एकता

 49. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था – मणिकर्णिका

 50. भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग के लोग- 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे

यह भी पढ़ें -

 51. 1857 में अंग्रेजी साम्राज्य के विरूद्ध पंजाब में किसने सशस्त्र विद्रोह किया – नामधारी सिखों ने

 52. बिहार में 1857 की क्रांति के नेता कुँवर सिंह का देहांत कब हुआ – 9 मई, 1858

 53. अंग्रेजी भारतीय सेना में चर्बीवाले कारतूसों से चलने वाली एनफील्ड राइफल कब शामिल की गई – जनवरी 1857

 54 कौन-सा आयोग 1857 का विद्रोह दमन के बाद भारतीय फौज के नवसंगठन से सम्बन्धित है – पील आयोग

 55. 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था – मिर्जा गालिब

 56. कौन 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों का सबसे कट्टर दुश्मन था – मौलवी अहमदुल्ला शाह

 57. जगदीशपुर के राजा थे – कुँवर सिंह

 58. 1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया – कुँवर सिंह

 59. 1857 की क्रांति के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था – लार्ड पामर्स्टंन

 60. वर्ष 1857 के विद्रोह के सन्दर्भ में किसे उसके मित्र ने धोखा दिया तथा जिसे अंग्रेजो द्वारा बन्दी बनाकर मार दिया गया – तात्या टोपे

 61. कौन-सा एक क्षेत्र1857 के विद्रोह से प्रभावित नहीं था – चितौड़

 62. 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया – बख्त खाँ

 63. सर्वप्रथम किसने 1857 के विद्रोह के तुरन्त बाद इसे एक ”राष्ट्रीय विद्रोह” की संज्ञा दी – बैंजामिन डिजरायली

 64. 1857 की क्रान्ति के सम्बन्ध में किसने कहा: ‘यह विद्रोह  77 भारत की स्वतंत्रता के लिए सुनियोजित युद्ध था – वी.डी.सावरकर

 65. जातीय आधार पर 1857 के विद्रोह के दमन में अंग्रेजों का सहयोग करने वाले थे – सिख्, गोरखा, पठान

 66. किसे 1857 के विद्रोह की सबसे कमजोर कड़ी के रूप में देखा जाताहै – बहादुरशाह-II

 67. 1857 के विद्रोह की असफलता के बाद बहादुरशाह II को कहाँ निर्वासित कर दिया गया – रंगून

 68. वह कौन-सा ब्रिटिश सेनापति था, जिसकी 1857 के विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही – कैम्पबेल

 69. 1857 की क्रांति का चिन्ह क्या निश्चित किया गया था – कमल एवं चपाती

 70. 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश सरकार ने सिपाहियों का इन प्रांतों से चयन किया – गोरखा, सिख एवं पंजाबी उत्तर प्रांत से

 71. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का सरकारी इतिहासकार था – एस.एन.सेन

 72. मंगल पाण्डे कहाँ के विप्लव से जुड़े हैं – बैरकपुर

 73. आधुनिक इतिहासकार, जिसने 1857 के विद्रोह को ‘स्वतंत्रता की पहली लड़ाई’ कहा था– वी.डी.सावरकर

 74. मेरठ में विद्रोह आरम्भ हुआ – 10 मई, 1857 को

 75. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारम्भ हुआ – मेरठ

 76. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण था – चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरम्भ करना

 77. मंगल पाण्डे, जिसने अकेले 1857 ई. में विद्रोह का सूत्रपात किया, सम्बन्धित था – 34वीं नेटिव इंफैंट्री से

 78. बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किस शहर से किया था– लखनऊ

 79. 1857 का विद्रोह मुख्यत: किस कारण से असफल रहा – किसी सामान्य योजना और केन्द्रीय संगठन की कमी

 80. किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षडयंत्र’ की संज्ञा दी –जेम्स आउट्रम व डब्ल्यू. टेलर

 81. किस वर्ग ने 1857 के विद्रोह में भाग नहीं लिया –साहूकार और जमींदार

 82. 1857 में किसने इलाहबाद को आपातकालीन मुख्यालय बनाया था – लार्ड कैनिंग

 83. गुडकरी विद्रोह (1844) का केन्द्र था – कोल्हापुर

 84. 1857 के बरेली विद्रोह का नेता कौन था – खान बहादुर

 85. आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया – भगत सिंह

 86. किसने 1857 में अंग्रेजों से संघर्ष किया – शहादत खान

 87. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था – अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह

 88. 1857 में भारत में हुए विद्रोह के एक नेता तात्या टोपे का मूल नाम क्या था – रामचन्द्र पाण्डुरंग 

 89. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1885-1905 की अवधि को कहा जाता है – उदारवादी चरण

 90. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली बैठक किस शहर में हुई थी – बम्बई

 91. कांग्रेसी नेताओं में से किसको ‘भारत का महान वृद्ध   व्यक्ति'(Grand Old Man of India) कहा जाता है –दादाभाई नौराजी

 92. किस गवर्नरजनरल के कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बनी थी – लार्ड डफरिन

 93. भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 किस वायसराय के काल में पारित किया गया था – लार्ड कर्जन

 94. भारतीय सिविल सेवा (ICS) में चुने गए पहले भारतीय का नाम था – सत्येन्द्र नाथ टैगोर

 95. इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक कौन थे – एलन ओक्टोवियन ह्यूम

 96. हरमिट ऑफ शिमला’ किसे कहा जाता है – ए.ओ.ह्यूम

 97. वह कौन-सा प्रथम भारतीय था, जो ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुआ – दादाभाई नौरोजी

 98. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन लगभग आखिरी समय पर पूना से बम्बई स्थानांतरित किया गया, क्योकि – पूना में हैजा फैलने के कारण संयोजक कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन का स्थान पूना से बम्बई बदलने पर विवश हुए थे।

 99. किसने कहा था : ‘कांग्रेसपतन के लिए लड़खड़ा रही है, मेरी सबसे बड़ी अभिलाषा, जब तक मैं भारत में हूँ, कांग्रेस की शांतिपूर्ण समाप्ति में सहयोग करना है’– लार्ड कर्जन

 100. अधिकतर नरमपंथी नेता थे – शहरी क्षेत्रों से

 101. 1905 में बंगाल विभाजन किस वायसराय ने किया – लार्ड कर्जन

 102. भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस की स्थापना की गई वर्ष – 1885 में 

 103.  किसने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की नरमदलीय राजनीति की व्यवस्थित आलोचना ‘न्यू लैंप्स फॉर ओल्ड’ शीर्षक लेखों की श्रृंखला में की – अरविंद घोष

 104. मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष – 1884 में

 105. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1905 के बनारस अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे – गोपाल कृष्ण गोखले

 106. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे –डब्ल्यू.सी. बनर्जी

 107. दादाभाई नौरोजी ने 1866 ई. में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना कहाँ की – लंदन

 108. भारतीय नेताओं में से किसे ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

 109. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम सत्र की बैठक में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया था – 72

 110. ब्रिटिश साम्राज्य के अन्तर्गत स्वशासन की माँग सबसे पहले किसने और कब की – दादाभाई नौरोजी ने 1904 ई. में

 111. उदारवादियों का सबसे प्रमुख योगदान था – ब्रिटिश शोषण नीति कीओर जनता का ध्यान खींचना

 112. किसने कहा था : ‘हमे मर्दों की तरह खुलकर कहना चाहिए कि हम अपनी मज्जा तक राजभक्त हैं, हमें अंग्रेजीराज्य से हुए फायदों का ज्ञान है’– दादाभाई नौरोजी

 113. किसने कहा था : ‘भारतवर्ष तलवार के बल पर जीता गया था और तलवार के बल पर उसे ब्रितानी कब्जे में रखा जाएगा’– एल्गिन

 114. भारतीय राष्ट्रीयआन्दोलन के 1905-1917 की अवधि को कहा जाता है – उग्रवादी चरण

 115. भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक

 116. भारत के विभाजन को टालने का अन्तिम अवसर समाप्त हो गया था – कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही 

 117. गदर पार्टी के एक प्रमुख नेता थे – हरदयाल

 118. किसने गाड़ी पर यह मानकर बम फेंका था कि उसमें मुजफ्फरपुर के न्यायाधीश किंग्सफोर्ड बैठे थे – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी

 119. ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर रहूँगा’- यह किसने कहा – बाल गंगाधर तिलक

 120. मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स को किस वर्ष में प्रस्तुत किया गया था – 1909

 121. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909 का सर्वग्राह्य नाम है – मॉर्ले-मिण्टो सुधार

 122. साम्प्रदायिक निर्वाचन क्षेत्रों की पद्धति की शुरूआत भारत में किसक द्वारा हुई – 1909 का मॉर्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स

 123. भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसे कहा जाता है – बाल गंगाधर तिलक

 124. कौन पहले एक क्रांतिकारी थे जो बाद में एक योगी और दार्शनिक बन गए – अरविंदो घोष

 125. वर्ष 1909 में मैडम भीका जी कामा पेरिस में कौन-सा समाचार-पत्र प्रकाशित करती थी – पैट्रियट

यह भी पढ़ें -

 126. भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी - 1906 ई. में

 127. 1916 ई. में मद्रास मेंहोमरूल मूवमेंट के प्रवर्तक कौन थीं – एनी बेसेंट

 128. बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक पत्रिकाकौन-सी थी – केसरी

 129. ‘ शेर-ए-पंजाब’ किसका उपनाम है – लाला लालपत राय

 130. कांग्रेस-लीग समझौता (लखनऊ समझौता,1916) का दूरगामी परिणाम क्या हुआ – भारत का विभाजन तथा पाकिस्तान का निर्माण

 131. भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था – राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण

 132. अनुशीलन समिति संबद्ध है – वी.डी. सावरकर

 133. किस गवर्नर जनरल ने 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की – लार्ड हार्डिंग

 134. ‘अल हिलाल’ समाचार-पत्र किसके द्वारा राष्ट्रीयता के प्रचार के लिए शुरू किया गया था – अबुल कलाम आजाद

 135. ‘पंजाब केसरी’ का खिताब किसको दिया गया था – लाला लाजपत राय

 136. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था – 1907 ई. में

 137. मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय जाता है – सलीमुल्ला

 138. स्वदेशी आन्दोलन शुरू किया गया था – बंगाल विभाजन के विरोध के रूप में

 139. बंगाल विभाजन के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था – सुरेन्द्रनाथबनर्जी ने

 140. 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की – डॉ. रास बिहारी घोष

 141. अनुशीलन समिति’ थी – एक क्रांतिकारी संगठन

 142. किसने कहा था : ‘कांग्रेस आन्दोलन न तो लोगों द्वारा प्रेरित था, न ही यह उनके द्वारा सोचा या योजनाबद्ध किया गया था’– लाला लाजपत राय

 143. ‘निष्क्रिय विरोध’ (Passive Resistance) के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया – अरविन्द घोष

 144. बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप यह पुन: एकीकृत हुआ – 1911 ई. में

 145. युद्ध के समय भारत की रक्षा के कानून के प्रावधानों को, जिसे 1915 में पंजाब के गदर के विरूद्ध इस्तेमाल किया गया था, शांति के समय भी जारी रखना चाहा था – लार्ड हार्डिंग

 146. 1906 में मिण्टो से शिमला में मिले मुसलमानों के शिष्टमंडल ने प्रार्थना की – मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन वर्ग

 147. किस नेता ने 1906 में कलकता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की – दादाभाई नौरोजी

 148. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन गरमपंथियों के प्रभावधीन आया - 1906 के बाद

 149. 1908 में बाल गंगाधर तिलक को जेल हुई – 6 वर्ष की

150. बिहार, बंगाल से अलग हुआ – 1912 में

 151. होमरूल आन्दोलन, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक नये चरण के आरम्भ का द्योतक था, क्योंकि – इसने देश के सामने स्वशासन (Self Government) की एक ठोस योजना रखी

 152. गदर पार्टी की स्थापना हुई, वर्ष – 1913 में

 153. किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना की थी – नवाब सलीमुल्लाह खाँ ने

 154. गदर क्रांति छिड़ने का सबसे महत्वपूर्णकारण क्या था – प्रथम विश्व युद्ध का शुरू होना

 155. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थकअपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वकप्रदर्शन कर सके – काँग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन

 156. वारीन्द्र कुमार घोष के क्रियाकलापों ने एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन को बंगाल में जन्म दिया – अनुशीलन समिति

 157. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरूद्ध’अनुनय, विनय और विरोध’ की राजनीति का दोष लगाया था – बाल गंगाधर तिलक

 158. किस भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का शीर्ष गीत बना ‘वंदे मातरम्’– स्वदेशी आन्दोलन

 159. अतिवादियों व उदारवादियों के पुनर्मिलन की प्रक्रिया में प्रमुख शिल्पी कौन थीं – ऐनी बेसेंट

 160. किसे भारतीय ‘अशांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है – बाल गंगाधर तिलक

 161. 1915-16 में दो होमरूल लीग आरम्भ की गई थी नेतृत्व में – तिलक व ऐनी बेसेंट के

 162. राष्ट्रीय आन्दोलन की अवधि में जिस घटना ने मतभेद के बीज बोज बोये एवं अन्तत: देश का विभाजन कराया, थी – विधानसभाओं में मुसलमानोंके लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों व स्थानों का आरक्षण  

163. किसके अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई – रेग्युलेटिंग एक्ट; 1773

164. पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय थे – बाल गंगाधर तिलक

165. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने का श्रेय किसको प्राप्त है – बाल गंगाधर तिलक

 166. ‘गोदान’ और ‘गबन’ दोनों एक ही लेखक की रचनाएँ है । उनका नाम क्या है – मुंशी प्रेमचन्द्र

 167. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (B.H.U.) पुस्तक किसने लिखी है – मदन मोहन मालवीय

 168. ‘गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन’ पुस्तक किसने लिखी है – डॉ. राममनोहर लोहिया

 169. किस विद्रोह को बंकिम चन्द्र चटर्जी ने अपने उपन्यास  ‘आनंदमठ’ में उल्लेख कर प्रसिद्ध किया – सन्यासी विद्रोह

170. लेक्चर्स फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा’ किस एक के अनुभवों पर आधारित है – स्वामी विवेकानंद

171. मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट आधार बनी – भारत सरकार अधिनियम, 1919

172. 1854 की वुड विज्ञप्ति (Wood’s Dispatch) में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य था – भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार

 173. 1942 के क्रिप्स मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू था – द्वितीय विश्व यु्द्ध के तुरन्त पश्चात भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना

 175. 1935 के भारत अधिनियम (India Act) द्वारा प्रस्तावित फेडरल यूनियन में राजसी प्रांतो को शामिल करने के पीछे अंग्रेजों की असली मंशा थी – राष्ट्रवादी नेताओं के साम्राज्यवादी विरोधी सिद्धान्तों को व्यर्थ करने के लिए राजाओं का इस्तेमाल करना

 176. ‘गोल्डन थ्रेशहोल्ड’ नामक कविता संग्रह की रचयिता कौन हैं – सरोजनी नायडू

 177. 1935 के भारत सरकार अधिनियम की कौन-सी एक विशेषता नहीं था – केन्द्र के साथ ही राज्यों में द्वैध शासन (Diarchy)

 178. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला – 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट

  179. ‘इसका प्रस्ताव मई में आया। इसमें अभी भी भारत को विभाजन मुक्त रखने की आकांक्षा थी जिसका ब्रिटिश प्रांतों से मिलकर बने एक संघीय राज्य का स्वरूप होना था’ – उपर्युक्त उद्धरण का सम्बन्ध है – कैबिनेट मिशन से   

  180. भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष थी – ऐनी बेसेंट

हमे बुकमार्क करे, ताकि हमारी पोस्ट व विभिन्न सीरीज आप सबसे पहले देख पाए ।

यह भी पढ़ें -