सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Indus Valley Civilization most important one liner | Unique Study Point

सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Indus Valley Civilization most important one liner




सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) : सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यता में से एक सभ्यता है। ब्रिटिश पत्रिका नेचर में प्रकाशित शोध के अनुसार यह सभ्यता कम से कम 8000 वर्ष पुरानी है। इस सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता और सिंधु सरस्वती सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। इसका विकास सिंधु यानी प्राचीन सरस्वती नदी के किनारे हुआ था। मोहनजोदड़ो, कालीबंगा, लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी और हड़प्पा इसके प्रमुख केंद्र थे । दिसंबर 2014 में भिरदाना को अब तक का खोजा गया सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे प्राचीन नगर माना गया है। ब्रिटिश काल में हुई खुदाईयों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकारों का अनुमान है कि यह अत्यंत विकसित सभ्यता थी और ये शहर अनेक बार बसें और उजड़े है।


इस सभ्यता की सबसे विशेष बात थी यहां  की विकसित नगर निर्माण योजना।  हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो दोनों नगरों के अपने दुर्गे थे जहां शासक वर्ग का परिवार रहता था। प्रत्येक नगर में दुर्ग के बाहर दुर्ग से निम्न स्तर का शहर बसा होता था , जहां ईंटों के मकानों में सामान्य लोग रहते थे।


प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के आधार पर सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।


1. भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा गया है ?

उत्तर- अलेक्जेंडर कनिंघम


2. पुरातात्विक स्थल संघौल स्थित है ?

उत्तर- पंजाब में


3. सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता क्यों कहा जाता है 

उत्तर- सबसे पहले खुदाई हड़प्पा नामक स्थान पर हुई


4. सिंधु सभ्यता में कौन सी चीजें पाई गई है ?

 उत्तर- अन्नागार, दो मंजिला भवन, स्नानानगर


5. सिंधु सभ्यता का तिथि क्रम सर्वप्रथम किससे निर्धारित किया है ?

उत्तर- सुमेरियन सभ्यता के अवशेषों के आधार पर


6. सेंधव सभ्यता के पतन के कारणों में सबसे महत्वपूर्ण कारण कौन था ?

 उत्तर - आर्यों का आक्रमण


7. सिंधु सभ्यता के मापक किस गुणन भार के हैं ?

 उत्तर- 16 गुणज भार के


8. सिंधु सभ्यता संबंधित है 

उत्तर - आघ ऐतिहासिक युग से 


9. सिंधु घाटी की सभ्यता का कौन सा स्थान अब पाकिस्तान में है ?

उत्तर - हड़प्पा


10. सिंधु घाटी की सभ्यता को जानने का मूल स्त्रोत है वहां पाई गई 

उत्तर- नगरों के अवशेष


भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री नवीनतम [UPDATED] एक नंबर पक्का हुआ Chief Ministers 2021 Updated


11.किस पुरातात्विक स्थल से सिंधु सभ्यता का कोई संबंध नहीं है ?

 उत्तर- बुर्जहोम


12. कौन सा स्थल सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित नहीं है ?

 उत्तर- पाटलिपुत्र


13. किस पशु का अंकन हड़प्पा संस्कृति की मोहरे पर नहीं मिलता है ?

 उत्तर- घोड़ा


14. सिंधु सभ्यता की अधिकतर मोहरे किस पदार्थ से निर्मित थी ?

 उत्तर- सेलखड़ी से


15. सिंधु सभ्यता के लोग विश्वास करते थे ?

उत्तर- मातृशक्ति में


16. अवेस्था और ऋग्वेद में समानता है अवस्था किस क्षेत्र से संबंधित है ?

 उत्तर- ईरान से


17. सिंधु घाटी सभ्यता के लोग 

उत्तर- सुमेरिया के साथ व्यापारिक संबंध रखते थे 


18. सेंधव सभ्यता के महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुए हैं 

 उत्तर- मोहनजोदड़ो


19. मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत कौन थी 

उत्तर- अन्नागार


20. मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध पशुपति मुहर पर देवता किन पशुओं से घिरा   है 

 उत्तर- चीता, गैंडा ,भैसा तथा हाथी


21. मोहनजोदड़ो से प्राप्त पशुपति की मुहर पर  में कौन अंकित नहीं है 

 उत्तर- बैल


22. किस एक स्थल पर सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित विख्यात वृषभ मुद्रा प्राप्त हुई थी 

 उत्तर- मोहनजोदड़ो


23. हड़प्पा संस्कृति के किस स्थल से कब्रिस्तान के प्रमाण नहीं मिले हैं ?

  उत्तर- मोहनजोदड़ो


24. मोहनजोदड़ो कहां स्थित है 

 उत्तर- पाकिस्तान के सिंध प्रांत में


25. कांसा की नर्तकी की मूर्ति उत्खनन द्वारा प्राप्त हुई है ?  

उत्तर- मोहनजोदड़ो


26. सिंधु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर था 

 उत्तर- लोथल


27. कौन सा स्थल एक हड़प्पा का बंदरगाह है 

 उत्तर- लोथल


28. किस स्थल से युगल स्त्री पुरुषों के शवाधानो का साक्ष्य प्राप्त हुआ है 

 उत्तर- लोथल


29. सिंधु सभ्यता का कौन सा स्थान भारत में स्थित है 

 उत्तर- लोथल


30. लोथल का गोदीबाड़ा अच्छी तरह जुड़ा हुआ था 

उत्तर- भोगवा नदी से


31. युग में सवाधान का साक्ष्य प्राप्त हुआ है 

 उत्तर- लोथल


32. किस हड़प्पा स्थल से चावल का साक्ष्य प्राप्त हुआ है 

 उत्तर- लोथल से


33. वह कौन सी नदी है जिसे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है 

 उत्तर- भोगवा


34. हड़प्पा संस्कृति में से चावल के प्रमाण कहां से मिले हैं ?  

उत्तर- लोथल से


35. लोथल कहां है 

 उत्तर- गुजरात में


36. हाथी दांत का पैमाना हड़प्पा संदर्भ में मिला है ?  

उत्तर- लोथल में


37. हड़प्पा सभ्यता का कौन सा नगर तीन भागों में विभाजित है ?  

उत्तर- धोलावीरा


38. एक जुते हुए खेत की खोज की गई थी ?  

उत्तर- कालीबंगा में


39. सिंधु सभ्यता में से कौन सा एक जल प्रबंधन के लिए जाना जाता था ?  

उत्तर- धोलावीरा


40. हड़प्पा संस्कृति का वह कौन सा पूरास्थल है जहां दुर्ग तथा नीचे का नगर दोनों अलग-अलग प्राचीर से गिरे हुए हैं 

 उत्तर- कालीबंगा


41. कालीबंगा स्थित है 

उत्तर- राजस्थान में


42. सिंधु घाटी सभ्यता में अग्नि पूजा किस स्थान पर खोजी गई अग्नि बेदी से सिद्ध होती है 

उत्तर- कालीबंगा


43. हड़प्पा कालीन ताम्र रथ प्राप्त हुआ था 

उत्तर- दैमाबाद में


44. भारत का सबसे बड़ा हरप्पन पुरास्थल है ?  

उत्तर- राखीगढ़ी


45. हड़प्पा के काल में तांबे के रथ की खोज हुई थी 

उत्तर दैमाबाद में


46. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत गोदावरी घाटी में विकसित सभ्यता क्षेत्र कौन था 

उत्तर- दैमाबाद

 

47. घोड़े की हड्डियां कहां से प्राप्त हुई है 

उत्तर- सुरकोटदा


48. कौनसा हड़प्पा कालीन स्थल गुजरात में पाया गया है 

 उत्तर- सुरकोटदा


49. किस स्थल पर हड़प्पा संस्कृति के लोगों को घोड़े का ज्ञान था 

उत्तर- सुरकोटदा


50. किसने सिंधु सभ्यता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था  

उत्तर- सर जॉन मार्शल


 प्रागैतिहासिक काल से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण One Liner जो की सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं पूछे गए है 


51. चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था ?  

उत्तर- जे. एच. मैके ने 


52. मोहनजोदड़ो जाने वाला पहला व्यक्ति कौन था 

उत्तर- रखलदास बनर्जी


53.सिंधु घाटी सभ्यता की खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है बे हैं 

उत्तर- राखल दास बनर्जी तथा दयाराम साहनी


54. हड़प्पा का उत्ख नन करने वाला प्रथम पुरातत्वविद जो इसके महत्व को समझ पाया था ? 

 उत्तर- सर जान मार्शल


55. मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे 

उत्तर- सर जॉन मार्शल


56. हड़प्पा के विशाल टीलों की ओर सर्वप्रथम ध्यान आकृष्ट किया था ?  

उत्तर- चार्ल्स मैसन ने


57. किस स्थान से हड़प्पा सभ्यता से संबंधित पक्की मिट्टी का हल मिला है 

 उत्तर- बनवाली


58. रंगपुर जहां हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी वह है 

 उत्तर- सौराष्ट्र में


59. किस हड़प्पा स्थल से चावल उगाने का साक्ष्य मिला है 

 उत्तर- रंगपुर


60. भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं 

 उत्तर- हड़प्पा संस्कृति में


61. हड़प्पा में प्रमुख अंत्येष्टि प्रथा थी ?  

उत्तर- मृतिका पात्र के साथ शरीर का विस्तारित सावाधान


62. हड़प्पा संस्कृति के स्थलों का सर्वाधिक सकेंद्र के किनारे प्राप्त हुआ है 

उत्तर-  घग्गर - हाकरा


63. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का प्रमुख स्त्रोत है ?

 उत्तर- पुरातात्विक खुदाई 


64. हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मोहरे सर्वाधिक लोकप्रिय थी ?

 उत्तर- चौकोर


65. हड़प्पा संस्कृति में किसकी पूजा नहीं होती थी 

उत्तर- विष्णु


66. अधिसंख्य हड़प्पा स्थल स्थित है 

उत्तर- सिंधु घाटी में


67. सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे 

उत्तर- पशुपति की


68. हड़प्पा कालीन स्थल में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है 

उत्तर- लोहा


69. सिंधु सभ्यता के लोग किस धातु का प्रयोग नहीं करते थे ?

 उत्तर- लोहा


70. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यता किस रंग का उपयोग हुआ था ?

 उत्तर- लाल


71. भारत में रेशम का प्राचीनतम साक्ष्य किस पुरातत्व स्थल से प्राप्त होता है 

उत्तर- नेवासा


72. मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है 

उत्तर- पूर्व आर्य


73. भारतीय टेराकोटा प्रसिद्ध है 

उत्तर- जन सामान्य की भारतीय संस्कृति एवं जीवन के बारे में महत्वपूर्ण सामग्री प्रदान करने के 


74. पुरास्थल जूनी - कुराल से किस निर्माण के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं 

उत्तर- स्टेडियम


75.  हड़प्पा का स्थल किस नदी के तट पर अवस्थित है 

उत्तर- रावी


विभिन्न सीरीज के लिए आप हमें अपने ब्राउज़र  पर बुकमार्क करें एवं आपके सुझाव तथा रिव्यू देकर हमारा उत्साहवर्धन करें ,जिससे कि विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न वाली हम आपके लिए लेकर आते रहे ।


यह भी पढ़ें -


आप हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करे, जिससे आप आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देख पाए । 

"आपकी सफलता लक्ष्य हमारा "

दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 

0 टिप्पणियाँ: