MP BEST 100 MOST IMPORTANT GENERAL KNOWLEDGE मध्यप्रदेश के अतिमहत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नौत्तर | Unique Study Point

MP BEST 100 MOST IMPORTANT GENERAL KNOWLEDGE मध्यप्रदेश के अतिमहत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नौत्तर

(मध्य प्रदेश से पूछे जाने वाले प्रश्नों से एक भी नम्बर MISS नहीं होगा) 

मध्य प्रदेश का संक्षिप्त परिचय  

मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण विशेषताएं जिन्हें महत्वपूर्ण केन्द्रीय परीक्षाओं के साथ साथ मध्यप्रदेश की विभिन्न राज्यीय परीक्षाओं जैसे  MPPSC, MPSI, MP Jail Prahri, MP Constable  में वृहद स्तर पर पूछा जाता है, साथ ही साथ  SSC JE, SSC CGL, SSC CHSL, Railway  जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी भूमिका निभाते है ।  

चलिए शुरू करते है 

MP BEST 100

1. राज्य का मुख्य नाम क्या है? मध्य प्रदेश


2. मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर कर्क रेखा गुजरती है? 14 जिलों से होकर


3. मध्य प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय कहां स्थित है? जबलपुर


4. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ कहां कहां स्थित है? इंदौर एवं ग्वालियर


5. मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी कहां है? भोपाल


6. राज्य के उपनाम कौन-कौन से हैं? नदियों का मायका, सोयाबीन राज्य, ह्रदय प्रदेश, टाइगर स्टेट


7. मध्य प्रदेश राज्य का सर्वप्रथम गठन कब हुआ? 1 नवंबर 1956


8. वर्तमान स्वरूप में राज्य का गठन कब हुआ? 1 नवंबर 2000


9. मध्य प्रदेश प्रदेश, नाम किसने दिया? पंडित जवाहरलाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री) 


10. राज्य की भौगोलिक स्थिति क्या है? 21°6` उत्तरी अक्षांश से 26°30` उत्तरी अक्षांश  तथा 74°9` पूर्वी देशांतर से 82°48` पूर्वी देशांतर के मध्य 


11. मध्य प्रदेश राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है? 308252 वर्ग किलोमीटर


12. देश के कुल क्षेत्रफल में मध्यप्रदेश का कितने प्रतिशत हिस्सा है? 9.38%


13. राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में कौनसा स्थान है? द्वितीय


14. मध्य प्रदेश राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है? 605 किलोमीटर


15. मध्य प्रदेश राज्य का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है? 870 किलोमीटर


16. मध्य प्रदेश राज्य की सीमा कितने राज्यों से मिलती है? 5


17. राज्य के उत्तरी सीमा पर कौन सा राज्य स्थित है? उत्तर प्रदेश


18. राज्य की दक्षिणी सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? महाराष्ट्र


19. राज्य की पूर्व दिशा में कौन सा राज्य स्थित है? छत्तीसगढ़


20. मध्य प्रदेश राज्य के पश्चिमी सीमा कौन से राज्यों से मिलती है? राजस्थान, गुजरात


21. मध्य प्रदेश राज्य की अधिकतम सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? उत्तर प्रदेश


22. मध्यप्रदेश राज्य की सबसे कम सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? गुजरात (वडोदरा जिला)

 

23. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है? छिंदवाड़ा


24. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है? दतिया


25. प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? जबलपुर


26. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग कौनसा है?  नर्मदा पुरम


27.   मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील है ? इंदौर


28. मध्य प्रदेश राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी तहसील है? अजयगढ़( पन्ना) 


29. मध्यप्रदेश राज्य की राजभाषा कौन सी है? हिंदी


30. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पक्षी किसे घोषित किया गया है? दूध राज (पैराडाइज फ्लाई केयर) 


31. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पशु कौन सा है? बारहसिंघा (ब्रेडरी जाति) 


32. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पुष्प कौन सा है? लिली


33. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय खेल क्या है? मलखंभ


34. मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नाट्य क्या है? माच


35. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय वृक्ष कौन सा है? बरगद


36. मध्य प्रदेश राज्य की राज्य फसल क्या है? सोयाबीन


37. मध्य प्रदेश राज्य की राज्य मछली क्या है? महाशीर


38. मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नृत्य क्या है? राई


39. मध्यप्रदेश राज्य में कुल कितने जिले हैं? 52


40. मध्य प्रदेश में कुल कितने संभाग हैं? 10


41. मध्य प्रदेश में कुल कितनी तहसीलें हैं? 412


42.  मध्य प्रदेश राज्य में क्रमशः विकास खंड एवं आदिवासी विकास खंड की संख्या कितनी है? 313 एवं 89


43. मध्य प्रदेश राज्य में क्रमशः नगरों की संख्या एवं नगर निगमों की संख्या कितनी है? 376 एवं 14


44. मध्य प्रदेश राज्य में कितनी नगर पालिका है? 96


45. मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने ग्राम है? 55393


46. मध्य प्रदेश राज्य में 10,000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामों की संख्या कितनी है? 19


47. मध्य प्रदेश राज्य में जनपद पंचायत कितनी है? 303


48. मध्य प्रदेश राज्य में कितनी ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायतें हैं? 30012 एवं 250


49. मध्य प्रदेश राज्य में राज्य सभा एवं लोकसभा सीटों की संख्या है? 11 एवं 29


50. मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या कितनी है? 230


51. मध्य प्रदेश राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन थे? डॉक्टर बी पट्टाबी सीतारामय्या


52. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? सुश्री सरला ग्रेवाल


53. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? डॉक्टर रवि शंकर शंकर शुक्ल


54. देश की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल कौन थी थी? उर्मिला सिंह (हिमाचल प्रदेश) 


55. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम न्यायाधीश कौन थे? मोहम्मद हिदायतुल्लाह


56. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे? पंडित कुंजीलाल दुबे


57. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम विपक्ष के नेता कौन थे? विश्वनाथ तमस्कर


58. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे? एनबी लोहानी


59. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम लोकायुक्त कौन थे? पीवी दिक्षित 


60. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम सूचना आयुक्त कौन थे?  टीएन श्रीवास्तव


61. मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख मुख्य सचिव कौन थे? एच एस कामथ


62. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन सा? सोहागपुर


63. मध्य प्रदेश राज्य की सर्वाधिक क्षमता वाली विद्युत परियोजना कौन सी है? विंध्याचल वृहद ताप परियोजना


64. मध्य प्रदेश राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन कौन सा है? पचमढ़ी


65. मध्यप्रदेश में एकमात्र सफेद शेर पाए जाने वाला जिला कौन सा है? खंडवा


66. मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा है? डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर


67. मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? कान्हा किसली


68. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है? इटारसी


69. प्राचीन जनपद अवंती का वर्तमान नाम है? उज्जैन


70. मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर विदिशा का प्राचीन जनपद नाम है? दशार्ण


71. मध्य प्रदेश के खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों पार्श्वनाथ एवं विश्वनाथ का निर्माण किस वंश के राजाओं ने करवाया था? चंदेल वंश के धंग देव ने


72. रानी दुर्गावती किस  राजवंश से  संबंधित थी? गोंड राजवंश


73. ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के संस्थापक कौन थे?रानोजीजी सिंधिया


74. इंदौर में किस राजवंश ने शासन किया? होल्कर  राजवंश


75. झंडा सत्याग्रह मध्य प्रदेश में कहां से प्रारंभ हुआ था? जबलपुर से


76. मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा एवं उत्तरी सीमा क्रमशः कौन सी नदियां बनाती हैं? ताप्ती एवं चंबल नदी


77. कर्क रेखा मध्यप्रदेश को कितने भागों में बांटती है? दो भागों में (नर्मदा नदी के समांतर गुजरती है) 


78. मध्यप्रदेश के मालवा पठार में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है? गहरी काली


79. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है? पचमढ़ी में


80. मध्य प्रदेश राज्य में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां कौन सी है? नर्मदा एवं ताप्ती


81. मध्य प्रदेश में दक्षिण की ओर कौन सी नदी बहती है? वैनगंगा


82. मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा की और कौन-कौन सी नदियां बहती हैं? चंबल ,बेतवा, सोन एवं कैन


83. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है? अमरकंटक (शहडोल) 


84. चंबल नदी का समापन स्थल है? यमुना नदी में


85. बेतवा नदी का उद्गम एवं समापन स्थल है? उमरागांव (रायसेन )एवं यमुना (हमीरपुर) 


86. धुआंदार जलप्रपात नर्मदा नदी पर कहां बनता है? भेड़ाघाट(जबलपुर)

 

87. पिया वन जलप्रपात कहां बनता है?  रीवा जिले में


88. राणा प्रताप सागर एवं गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है? चंबल नदी पर


89. रानी अवंती बाई सागर (बरगी परियोजना)एवं सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर स्थित है? नर्मदा


90. मध्य प्रदेश राज्य की राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना की स्थापना कब की गई? 1999-2000


91. मध्य प्रदेश बीज तथा फॉर्म विकास निगम की स्थापना कब एवं कहां की गई? 1980 (भोपाल में) 


92. राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का मुख्यालय कहां स्थित है? इंदौर में


93. मध्य प्रदेश राज्य का कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय कहां पर स्थित है? जबलपुर


94. एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन कारखाना कहां स्थित है? उज्जैन में


95.  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? जबलपुर में


96. होशंग शाह का मकबरा कहां स्थित है? मांडू में


97. भारत में सबसे अधिक उद्योग  विहीन जिले किस राज्य में स्थित हैं? मध्यप्रदेश में


98. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क मध्य प्रदेश में कहां स्थापित किया गया है? रतलाम में


99. मध्य प्रदेश में सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किस जिले में है? कटनी में


100. मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा सूती कपड़ा का उत्पादक केंद्र है? इंदौर


अगर आप इसी प्रकार अन्य राज्यों की विस्तृत जानकारी चाहते है तो हमें अवगत कराएं, अपने महत्वपूर्ण सुझाव व रिव्यू देकर हमारा उत्साहवर्धन करें। 

साथ ही साथ हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करें जिससे हमारे आर्टिकल आप सबसे पहले देख पाएं। 

आप जिस भी विषय से सम्बन्धित प्रश्नौत्तर अथवा Practice  Question  चाहते हो हमें अवगत कराएं, हम आपकी हर सम्भव मदद करेंगे । 

आपकी सफलता हमारा लक्ष्य। 

यह भी पढ़ें -



दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो !