Unique Study Point

  TOP 100 CURRENT AFFAIRS OF MAY MONTH 2021 ( यदि इनको पढ़ डाला तो मई  के करंट अफेयर्स जिंगालाला )

Current affairs May 2021 

(ये पढ़ डाला तो GA/CA जिंगालाला




विभिन्न समसमयिकी मैग्जीन का सटीक एवं विश्लेषण पूर्वक अध्ययन करने के पश्चात तैयार किए गए है, अत्यन्त महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जिनके आगामी विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने की शत प्रतिशत संभावना है, 

तो चलिए शुरू करते है 

Current affairs may 2021


1. हाल ही में किसे एनआईए( नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है? कुलदीप सिंह


2. इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन आईबीएफ का नाम बदलकर आईबीडीएफ (IBDF)कर दिया गया है जिसमें D से क्या आशय है? डिजिटल


3. संयुक्त राष्ट्र  शांति सैनिकों का अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 29 मई को


4. "सच कहूं तो" निम्नलिखित में से किसकी आत्मकथा है? नीना गुप्ता


5. हाल ही में किसने 'पीएम केयर्स फंड फॉर चिल्ड्रन स्कीम' की घोषणा की है? भारत सरकार


6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'बाल सहायता योजना' शुरू की है? बिहार


7. हाल ही में किस शहर में किलर्स स्क्वाडर्न  का वार्षिक पुरस्कार 2020-21 आयोजित किया गया? मुंबई में


8. हाल ही में किस ने चैंपियंस लीग 2020-21 के लिए खिताब जीता? चेल्सी


9. टाटा डिजिटल ने बिग बॉस्केट में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी? 64%


10. हाल ही में किस ने लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव के 19 वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म ग्रैंड ज्यूरी अवार्ड जीता? सेठ थुमान  

यह भी पढ़ें -


11. 31 मई को कौनसा दिवस मनाया जाता है? तंबाकू निषेध दिवस


12. हाल ही में किस अभिनेता को यूनाइटेड नेशन की इन्वायरमेंट बॉडी  एंबेस्डर   के पद से हटा दिया गया ?  रणदीप हुड्डा


13. हाल ही में किस ने हॉलीवुड के प्रसिद्ध स्टूडियो MGM का अधिग्रहण किया है? अमेजॉन


14. हाल ही में खबरों में रहे हापकाम्स किस राज्य से संबंधित है? कर्नाटक 


15. हाल ही में किस राज्य ने स्पेशल असिस्टेंट फॉर कोविड- मोर्टालिटी योजना लागू की? जम्मू एंड कश्मीर


16. टोक्यो ओलंपिक के कुश्ती मैचों में अंपायर के लिए किस भारतीय रैफरी का चयन किया गया? अशोक कुमार


17. हाल ही में किसके द्वारा प्रधानमंत्री युवा योजना लागू की गई? शिक्षा मंत्रालय


18. हाल ही में किसने राष्ट्रीय कैडेट कोर मोबाइल    प्रशिक्षण ऐप संस्करण 2.0 लागू किया? डॉ अजय कुमार


19. हाल ही में किस देश ने अभिनेता संजय दत्त को गोल्डन वीजा दिया है? यूएई


20. हाल ही में किस के द्वारा ब्रिक्स सेरपाओं  एवं शूस  की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की गई? Bharat द्वारा


21. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश के साथ बायो हव सुविधा प्रारंभ करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? switzerland


22. हाल ही में इसो थर्मल फार्जिंग टेक्नोलॉजी किसके द्वारा विकसित की गई? डीआरडीओ


23. त्सांग यिन-हांग ने हाल ही में केवल 26 घंटों में  दुनिया में एक महिला द्वारा एवरेस्ट की सबसे तेज चढ़ाई की है वह महिला किस देश की है? हांगकांग की


24. हाल ही में वाणिज्य सचिव के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है? वीवीआर सुब्रह्मण्यम


25. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख कौन है जिन्हें हाल ही में 1 वर्ष का विस्तार दिया गया है? सामंत गोयल


26. हाल ही में अक्षय ऊर्जाअनुसंधान के लिए के  एनी उर्जा 2020 प्रदान किया गया है? प्रोफेसर सीएनआर राव


27. हाल ही में चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति कौन बने हैं? वसर अल असद


28. हाल ही में किस भारतीय को प्रतिष्ठित  प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? अमर्त्य सेन


29. हाल ही में किस ने पीपीपी पर आधारित भारत का पहला अनुसंधान रिएक्टर बनाने  का निर्णय लिया है? परमाणु ऊर्जा विभाग


30. हाल ही रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों एवं पूर्व सेनानियों की  टेलीमेडिसिन सुविधाओं के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है? सेहत पोर्टल


31. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने किस भारतीय अमेरिकी को  अमेरिका और विदेश वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया है? अरुण वेंकटरमन


32. हाल ही में किसने  Junior विश्व भारतोलन चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक जीता है? अंचिता शुल


33. किस राज्य सरकार ने कोविड-19 रोगियों के लिए होम होम आइसोलेशन के लिए  एम एच आई एम मोबाइल एप लॉन्च किया? मणिपुर


34. 29 मई को विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है? विश्व  पाचन स्वास्थ्य दिवस


35. हाल ही में मोहाली हॉकी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नाम किस खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है? बलवीर सिंह सीनियर


36. हाल ही में किस आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा   कोविड-19 राहत कार्यक्रम के लिए प्रोजेक्ट शाह लांच किया गया? किंग्स इलेवन


37. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस देश के अड्डू शहर में भारत का पहला वाणिज्यिक दूतावास खोलने की अनुमति दी है? मालदीव


38. हाल ही में फार्म ईजी किस इ कॉमर्स कंपनी का अधिग्रहण किया है? मेडलाइफ


39. हाल ही में जगजीत पावडिया को किस संस्थान के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है? नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो


40. वित्तीय वर्ष 2020 21 के लिए भारत के लिए सबसे बड़ा एफबीआई निवेशक कौन है? सिंगापुर


41. हाल ही में किस ने टीडीवी पुरस्कार 2021 जीता? ब्रिद अप्लाइड साइंस


42. हाल ही में भारत के किस राज्य में अमेरिकी वायलेट पौधे की नई प्रजाति खोज की गई? मिजोरम


43. हाल ही में इक्वाडोर के 47 वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है? गुईलेर्मो लासो


44. हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी मैं किसके साथ कैश मैनेजमेंट सॉल्यूशन के लिए रणनीतिक साझेदारी की है? महिंद्रा रूरल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड


45. हाल ही में खबरों में दुनिया की सबसे पुरानी पशु केव पेंटिंग किस देश में स्थित है? इंडोनेशिया


46. अभी हाल ही में सीबीआई का नया डायरेक्टर किसे बनाया गया है? सुबोध जायसवाल


47. अभी हाल ही में अंकुर कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया है? मध्य प्रदेश


48.  हाल ही में निम्नलिखित में से किस जानवर को 1952 में विलुप्त होने के पश्चात भारत फिर से लाया जाएगा? चीता


49. हाल ही में किस के द्वारा 2023 में चंद्रमा पर पानी खोजने के लिए  अपना पहला मोबाइल रोबोट भेजने की योजना बनाई जा रही है? नासा


50. हाल ही में 74 वी स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता किसने की है? डॉक्टर हर्षवर्धन


51. हाल ही में भारत सरकार और यूनिसेफ द्वारा युवाओं को कोराना से निपटने के लिए कौनसा कार्यक्रम लांच किया गया? यंग वारियर


52. हाल ही में किस ने तीसरी बार प्रीमियर लीग गोल्डन बूट पुरस्कार 2021 जीता है? हैरी कैन


53. हाल ही में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस किसे नियुक्त किया गया है? चीफ जस्टिस  प्रशांत कुमार मिश्रा


54. हाल ही में किसके द्वारा 50 अरब डॉलर की एक वैश्विक टीकाकरण खोजने का प्रस्ताव दिया गया है? अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष


55. हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना लागू की? उत्तराखंड


56. 26 मई को कौन सी जयंती मनाई जाती है? बुद्ध जयंती


57.  किस राज्य ने संजीवनी योजना शुरू की? हरियाणा सरकार ने


58. हाल ही में आरबीआई ने किसे इन्नोवेशन हब के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है? राजेश बंसल


59. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने लैब में पहली बार कृत्रिम मिनी हॉर्ट विकसित किया? ऑस्ट्रिया


60. हाल ही में श्रीकुमार बनर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया वह किस क्षेत्र से जुड़े थे? परमाणु ऊर्जा


61. हाल ही में कैसे 2021 25 की अवधि के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया? हेमंत विस्वा सरमा


62. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की ई समिति ने कितने भारतीय भाषाओं में  अपने मुफ्त ई कोर्ट सर्विसेज मोबाइल एप के लिए मैनुअल जारी किया है? 14


63. हाल ही में ख़बरों में रहे, "माउंट न्यारागोंगो"  किस देश में स्थित है? कांगो


64. हाल ही में, किसने  ए टी पी जिनेवा ओपन 2021 का खिताब जीता है?कैस्टर रूड


65. 24 मई 2021 को विदेश मंत्री जयशंकर किस देश की 5 दिवसीय यात्रा पर थे? यूएसए


66. हाल ही में, ट्राइफेड ने भारत के सभी आकांक्षी जिलों के लिए आदिवासी समूह में वन धन योजना को लागू करने के लिए किस संगठन के साथ साझेदारी की है? नीति आयोग


67. हाल ही में किसके द्वारा MCA संस्करण 3.0 के पहले चरण को लांच किया गया? Anurag ठाकुर


68. हाल ही में किस क्रिकेट बोर्ड ने  कोविड-19 के तहत भारत के राहत कार्यक्रम में 2000 ऑक्सीजन सांद्रता देनेपेशकश की?  बीसीसीआई


69. नेहरू तिब्बत और चीन पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है? अवतार सिंह भसीन


70. विश्व थायराइड दिवस कब मनाया जाता है? 25 मई


71. हाल ही में चर्चा में रही अक्सा मस्जिद किस शहर में स्थित है? जेरूसलम में


72. हाल ही में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कितने एम्स को मंजूरी दी गई है? 22


73.  हाल ही में 2024 तक 3 साल तक के लिए  अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के लिए किसे अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा? नरेंद्र बन्ना


74. हाल ही में हाइपर वर्ज ने  एआई संचालित ऑनलाइन खाता खोलने के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है? भारतीय स्टेट बैंक


75. हाल ही में खबरों में रहे यास  निम्न में से किससे संबंधित है? चक्रवात


76. ताऊ ते तूफान नाम किस देश द्वारा दिया गया?  म्यांमार


77. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस पड़ोसी देश ने भारत को प्रति व्यक्ति आय में पीछे छोड़ दिया है? बांग्लादेश


78. हाल ही में टाटा कंसलटेंसी लिमिटेड  ने किस देश में एक सह नवाचार एवं अनुसंधान केंद्र लांच किया? नीदरलैंड


79. हाल ही में गूगल ने अपना पहला   डिजिटल रिटेल स्टोर किस शहर में खोलने की घोषणा की है? न्यूयॉर्क


80. डीआरडीओ ने हाल ही में 2 डीजी दवा बनाने के पश्चात  कोरोनावायरस एंटीबॉडी डिटेक्शन  किट तैयार की है जिसका नाम रखा गया है? डीपकोवन


81. फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 में किस देश में आयोजित किया जाएगा? भारत


82. हाल ही में नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर एप किसने लॉन्च किया है? नरेंद्र सिंह तोमर ने


83. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार Bharat नवीनीकरण ऊर्जा आकर्षक  सूचकांक में किस स्थान पर है?  तीसरे स्थान पर


84. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ सैन्य सहयोग एवं समुद्री मुद्दे पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?  ओमान


85. हाल ही में किसने NIDHI4FORCOVID2.0  नामक पहल की शुरुआत की है? विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग


86. हाल ही में किस राज्य में ने Mission oxygen self reliance लॉन्च किया ? महाराष्ट्र


87. हाल ही में केंद्र सरकार ने डीएपी उर्वरक पर कितने प्रतिशत सब्सिडी में वृद्धि की है? 140%


88. हाल ही में दूरदर्शन द्वारा कौन सा नया चैनल लांच करने की पेशकश की गई है? दूरदर्शन इंटरनेशनल


89. हाल ही में किसे दिल्ली का नया  पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया? एसएन श्रीवास्तव


90. 23 मई को कौनसा दिवस मनाया जाता है? कछुआ दिवस


91.  निम्न में से किस संगठन ने दुनिया का सबसे बड़ा  और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष विज्ञान दूरबीन  जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया है? नासा


92. हाल ही में किस ब्रिटिश भारतीय ने  मिलेनियम टैग पुरस्कार 2020 जीता है? शंकर बालसुब्रमण्यम


93. 21 मई 2021 को सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है वह किस क्षेत्र से संबंधित थे? चिपको आंदोलन पर्यावरण


94.  हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को   शेष लेखा अवधि के लिए  अधिशेष के रूप में कितने करोड़  हस्तांतरण करने को अनुमति दी है?99,122  करोड़


95.  हाल ही में डन एंड ब्रैडस्ट्रीट  ने एम एस एम ई को के विकास को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है? बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज


96. 21 मई 2021 को किस पहले नौसेना के पोत को सेवामुक्त किया गया है? INS राजपूत


97. हाल ही में किस देश के साथ रूस ने अपनी पहली सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना शुरू की है? चीन


98. वार्षिक वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 जीतने वाले पहले भारतीय कौन बन गए हैं? सुरेश मुकुंद


99.  22 मई को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस


100. आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य और  कल्याण केंद्र स्थापित करने में  किस राज्य ने शीर्ष  स्थान प्राप्त किया है? कर्नाटक

अगर आप विस्तृत करेंट अफेयर्स चाहते है तो हमें कमेंट के माध्यम से अवगत कराए, साथ ही विभिन्न सीरीज के लिए हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करे,जिससे कि आप आने वाली विभिन्न पोस्ट सबसे पहले देख पाए ।

यह भी पढ़ें -

बाल विकास की अवधारणा ( Concept of  Child Development )


 बाल विकास ( अधिगमकर्ता  का विकास )

कॉमेडियन - 1628 ई. में बाल बाड़ी स्कूल की स्थापना की  (स्कूल ऑफ इनफैंसी )
                   - 1657 ई. - चित्रित  पुस्तकें बनाई 

पेस्टोलोजी  (जर्मनी के विद्वान) - इन्होनें 1774 ई. में  अपने ही साढ़े 3  वर्षीय पुत्र का अध्ययन किया और उसके विकास को समझते हुए BABY BIOGRAPHY  नामक लेख लिखा। 

नोट :-  सर्वप्रथम बालक के विकास को लेकर जो विचार पेस्टोलोजी के द्वारा BABY BIOGRAPHY के माध्यम से आगे बढ़ा, उसी के परिणामस्वरूप बाल मनोविज्ञान का जन्म हुआ, इसलिए पेस्टोलोजी को बाल मनोविज्ञान का जनक कहते हैं

 ➡️ पैथोलॉजी के लेख को जर्मनी के ही बाल रोग विशेषज्ञ ने पढ़ा और समझा तथा उसके आधार पर बाल चिकित्सा मनोविज्ञान की विचारधारा का विकास किया।
 ➡️ यह विशेषज्ञ टाइडमेन थे

➡️ 19वीं सदी में श्रीमति हरलॉक ने विचार दिया कि एक बालक का विकास  गर्भकाल से ही प्रारंभ हो जाता है

जब हम बालक के विकास का अध्ययन जन्म के बाद की अवस्थाओं को लेकर करते हैं, तो यह बाल - मनोविज्ञान  कहलाता है ,परंतु यदि जन्म पूर्व गर्भावस्था से अध्ययन की शुरुआत करते हैं तो बाल विकास  होता है

विद्वानों के अनुसार बाल विकास की परिभाषाएँ -
वर्क -  जन्म पूर्व की अवस्था से लेकर परिपक्वता की अवस्था तक का अध्ययन बाल विकास होता है 

क्रो एंड क्रो - गर्भावस्था से लेकर जन्म के बाद किशोरावस्था तक का अध्ययन ही बाल विकास है

 अमेरिकी विद्वान  स्टेनली हॉल  ने 1893 ई. में अमेरिका से  बाल विकास आंदोलन की शुरुआत की। इसलिए इन्हें बाल विकास आंदोलन का जनक कहा जाता है। 

➡️ बाल मनोविज्ञान का जनक  पेस्टोलोजी को माना जाता है 
➡️ बाल विकास आंदोलन का जनक स्टेनली हॉल को माना जाता है 

भारत देश में बाल मनोविज्ञान/बाल विकास के अध्ययन की शुरुआत 1930 ई. में हुई। 

 एक बालक के विकास में किसका योगदान होता है- "वंश क्रम एवं वातावरण का"

वुडवर्थ के अनुसार :- एक बालक के विकास में उसके वंश क्रम एवं वातावरण की भूमिका होती है। 

वुडवर्थ के अनुसार:-  विकास = वंशक्रम ✖️ वातावरण

वुडवर्थ का मानना है कि एक बालक का विकास उसके वंशक्रम  एवं वातावरण का गुणनफल होता है।

 दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 


इनको पढ़ डाला तो मध्यप्रदेश टॉपिक झिंगालाला

मध्य प्रदेश में प्रथम एवं मध्य प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक धरोहर तथा विरासत  पर आधारित पिछले प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में सर्वाधिक मात्रा में पूछे गए प्रश्नों का संग्रह जिनके आगामी विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य परीक्षाओं में आने की शत प्रतिशत संभावना है। 

तो चलिए आरम्भ करते है,

MP BEST MOST Repeated Question



1. जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश में जनसंख्या घनत्व कितना है? 236 प्रति वर्ग किलोमीटर


2. जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश का लिंगानुपात क्या है? 931


3.  मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या कितनी है? 8 करोड़ पचास लाख


4. मध्य प्रदेश के किस जिले में जिप्सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? जबलपुर में


5. मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाले किस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई राज्य में सर्वाधिक है? NH 3


6. उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाले प्रमुख रेल मार्ग किस राज्य से होकर गुजरते हैं? मध्य प्रदेश


7. NH 3 की उत्पत्ति एवं समापन स्थान है? आगरा मुंबई


8. मध्य प्रदेश में कितने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं ? 2


9. गोल गघेड़ा उत्सव किस जनजाति में मनाया जाता है? भील


10.  भारत का पहला तैरता रंगमंच मध्य प्रदेश में कहां स्थित है? ग्वालियर


11. मध्य प्रदेश नाट्य कला अकादमी कहां स्थित है? उज्जैन


12. मध्य प्रदेश साहित्य परिषद द्वारा अखिल भारतीय महाराज वीर सिंह पुरस्कार किस विधा के लिए दिया जाता है? उपन्यास


13.  भगोरिया के चेले के आदिवासियों का पर्व है? झाबुआ


14. निराला सृजन पीठ कहां स्थित है? बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल


15. डॉ हरिसिंह गौर राज्य पुरस्कार मध्य प्रदेश द्वारा किसके लिए दिया जाता है? सामाजिक विज्ञान


16. पद्माकर स्मृति समारोह कहां मनाया जाता है? सागर


17. मध्य प्रदेश उत्सव कहां आयोजित किया जाता है? दिल्ली


18. ध्रुपद समारोह कहां आयोजित किया जाता है? भोपाल


19. मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिया जाने वाला एक और सम्मान निम्न में से किस चेत्र के लिए दिया जाता हैं? रचनात्मक उर्दू लेखन के लिए


20.  अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन स्थल था? उज्जैन


21. तानसेन समारोह कहां आयोजित किया जाता है? ग्वालियर


22. अकबर महान के दरबार के प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहां स्थित है? ग्वालियर


23. मकबूल फिदा हुसैन का संबंध है? चित्रकला से


24. मध्य प्रदेश की बोलियां है? बुंदेली, निवाड़ी, बघेली, मालवी


25. कुमार गंधर्व संबंधित है? ध्रुपद गायकी से


26. ताकि मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र का लोक नृत्य है? निवाड


27.  प्रसिद्ध संगीतकार और गायक किशोर कुमार का जन्म किस शहर में हुआ था? खंडवा


28. मध्यप्रदेश में वनस्पति तेल का कारखाना स्थित है? मस्की में 


29. ओरियंट पेपर मिल कहां स्थित है? नेपानगर


30. सूती कपड़े की पुराने मिले मध्य प्रदेश के किन जिलों में स्थित? इंदौर, उज्जैन, जबलपुर


31. न्यूजप्रिंट फैक्ट्री भारत में कहां पर स्थित है? नेपानगर


32.  भोपाल से सामान अधिक निर्यात होने की संभावना होती है? विद्युत उपकरण


33. वस्त्र उद्योग में मध्यप्रदेश का राष्ट्र में कौन सा स्थान है? तीसरा


34. सिक्योरिटी पेपर मिल कहां पर स्थित है? देवास


35. मध्य प्रदेश में रेलवे स्लीपर कहां बनते हैं? भोपाल में


36. भोपाल गैस त्रासदी में ऋषि गैस कौन सी थी? मिथाइल आइसोसाइनेट


37. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सूती कपड़ा का उत्पादक केंद्र है? इंदौर


38. स्लेट पेंसिल कहां पर बनती है? मंदसौर में


39. महेश्वर की प्रसिद्धि का कारण है? रेशम साड़ी उद्योग, अहिल्या घाट अहिल्या संग्रहालय


40. मध्यप्रदेश में एलके लाइड फैक्ट्री कहां पर स्थित है? नीमच में


41. मध्यप्रदेश में हथकरघा वस्तु एवं परंपरागत हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध स्थान है? महेश्वरी चंदेरी


42. जीवन धारा योजना का संबंध है किससे है? कुओं से


43. मध्यप्रदेश में महीन कागज बनाने का  कारखाना कहां स्थित है? अमलाई में


44. मध्यप्रदेश में नोट छापने का कारखाना कहां पर स्थित है? देवास में


45. मध्य प्रदेश का प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र कहां पर स्थित है? जबलपुर में


46. मध्य प्रदेश में सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किस जिले में है? कटनी में


47. मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी है? सिंगरौली


48. मध्य प्रदेश का प्रथम सौर ऊर्जा ग्राम है?  कस्तूरबा इंदौर में


49. बायोमास से बिजली उत्पन्न करने वाला प्रदेश का एवं भारत का भी पहला गांव कौन सा है? कसई गांव, बैतूल


50. मध्यप्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक पवनचक्की हैं? इंदौर में


51. मध्यप्रदेश में किस क्षेत्र में सर्वाधिक ऊर्जा खपत होती है? उद्योग में


52. मध्य प्रदेश का हीरा उत्पादन के क्षेत्र में देश में कौनसा स्थान है? तीसरा


53. मध्य प्रदेश के किस जिले में एंटी मनी मिलता है? मुरैना में


54. मध्यप्रदेश में तांबा मुख्य रूप से सर्वाधिक मात्रा में कहां पाया जाता है?  बालाघाट में


55. मध्यप्रदेश में हीरा कहां पाया जाता है? पन्ना में


56. मध्यप्रदेश के कितने राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल है? सात


57. डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान कहां प्रस्तावित है? धार में


58. भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहां स्थित है? भोपाल में


59. मध्यप्रदेश में पवन चक्की से सर्वाधिक सिंचाई कहां होती है? इंदौर में


60. मध्यप्रदेश में तालाबों से सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है? बालाघाट में


61. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल किस जिले में? होशंगाबाद में


62. मध्य प्रदेश में पशु घनत्व कितना है? 110 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर


63. मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला पशु है? बकरी


64. मध्यप्रदेश में कपास सर्वाधिक क्षेत्रफल पर कौन से जिले में होगा जाता है? खरगोन में


65. मध्य प्रदेश में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक जिला कौन सा है? उज्जैन


66. मध्य प्रदेश में धान का उत्पादन सर्वाधिक किस जिले में होता है? बालाघाट में


67. मध्य प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक गेहूं पैदा किया जाता है? होशंगाबाद में


68. मध्य प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पन्न किया जाता है? उज्जैन में


69. मध्य प्रदेश का चना उत्पादन में देश में कौनसा स्थान है? प्रथम


70. मध्यप्रदेश में देश का कितने प्रतिशत गेहूं पैदा किया जाता है? 8.59%


71. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर कौन सी मिट्टी पाई जाती है? काली मिट्टी


72. मध्यप्रदेश में निम्न में से किस नदी की बाढ़ अधिक विनाशकारी होती है? सोन नदी की


73. मध्य प्रदेश की प्रथम विद्युत परियोजना गांधी सागर बांध किस जिले में बनाई गई थी? मंदसौर


74. मध्य प्रदेश की कौन सी नदी अपरदन द्वारा बीहड़ बनाती है? चंबल


75. मध्य प्रदेश का सबसे लंबा बांध किस नदी पर बनाया गया है? तवा नदी पर


76. अमरकंटक से कौन सी नदियां निकलती है? नर्मदा सोन


77. महेश्वर किस नदी तट पर स्थित है? नर्मदा


78. उज्जैन किस नदी तट पर बसा है? क्षिप्रा नदी


79. चचाई जलप्रपात किस नदी पर स्थित है? बीहड़ नदी पर


80. मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौनसा है? चचाई जलप्रपात


81. मध्य प्रदेश में किन महीनों को द्वितीय ग्रीष्म ऋतु के नाम से जाना जाता है? सितंबर अक्टूबर


82. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है? पचमढ़ी


83. मध्य प्रदेश में कोयला मुख्य रूप से कहां पर मिलता है? बघेलखंड पठार


84. मालवा पठार की सबसे ऊंची चोटी सीगर की ऊंचाई है? 881 मीटर


85. मध्यप्रदेश में किस युग की चट्टानों के साक्ष्य नहीं मिलते हैं? द्रविण संघ


86. मध्य प्रदेश कोयला किस समूह में पाया जाता है? गोंडवाना


87. मध्य प्रदेश कुल कितने संभाग हैं? 10


88. सफेद शेरों की भूमि के नाम से जाना जाता है?  रीवा को


89. पूर्व का जिब्राल्टर किसे कहा जाता है? ग्वालियर को


90.  झीलों का शहर कहा जाता है? भोपाल को


91. तानसेन की नगरी कहा जाता है?  ग्वालियर को


92. विदिशा नगर का पूर्व नाम क्या था? भेलसा


93.  पर्यटन नगरी के नाम से जाना जाता है? शिवपुरी को


94. पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाता है? पचमढ़ी को


95. राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? ग्वालियर में


96. यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल प्रदेश के स्थल कौन-कौन से हैं? खजुराहो ,सांची, भीमबेटका गुफा एवं मांडू(प्रस्तावित) 


97. भारत में बाघों की संख्या सर्वाधिक किस राज्य में है? मध्यप्रदेश में


98. देश का पहला ऑप्टिकल फाइबर का कारखाना मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थापित हुआ है? मंडीदीप में


99. मध्यप्रदेश में कौन से संविधान संशोधन के तहत पंचायती राज लागू किया गया? 73वें संविधान संशोधन के द्वारा


100. उदयगिरि की गुफाएं कहां पर स्थित है? विदिशा जिले में


विभिन्न सीरीज के लिए आप हमें अपने ब्राउज़र  पर बुकमार्क करें एवं आपके सुझाव तथा रिव्यू देकर हमारा उत्साहवर्धन करें ,जिससे कि विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न वाली हम आपके लिए लेकर आते रहे ।

यह भी पढ़ें -


आप हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करे, जिससे आप आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देख पाए । 

"आपकी सफलता लक्ष्य हमारा "

दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 


(जीव विज्ञान के वह प्रश्न जो लगभग हर परीक्षा में पूछे जाते है)  

जीव विज्ञान विषय के विभिन्न महत्वपूर्ण टॉपिक एवं बेसिक इंट्रोडक्शन जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा जिनके विभिन्न परीक्षाओं में पूछा जाना अनिवार्य है अतः आपके लिए उन महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह किया गया है जो किसी भी केंद्रीय अथवा राज्य परीक्षाओं में जीव विज्ञान विषय से पूछे जाते हैं तो चलिए शुरू करते हैं बिना आपके समय गवाए। 

BIOLOGY MOST IMPORTANT 100 ONE LINER



1. क्लैनिंग पद्धति से किस प्रकार की कोशिका के द्वारा नए जीव की उत्पत्ति की जाती है? जनन


2. जांघ में पाई जाने वाली  हड्डी  क्या कहते हैं? फीमर


3. स्वर यंत्र किसे कहा जाता है? लेरिनिक्स


4. पेनिसिलिन के आविष्कारक थे? अलेक्जेंडर फ्लैमिंग


5. एलिसा टेस्ट किस का परीक्षण है? एचआईवी का


6. एनीमिया रोग किस के कमी के कारण होता है? फोलिक एसिड


7. आयोडीन की कमी से होता है? घेंघा


8. पायरिया रोग किससे संबंधित है? मसूड़े से


9. पौधों का कौन सा भाग वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करता है? पत्तियां


10. एक कोशिकीय जीव के उदाहरण हैं? अमीबा ,स्पायरोगायरा, पैरामीशियम


11. जीव विज्ञान के जनक कहे जाते हैं? अरस्तु


12. कौन सा स्वसन अंग पानी में घुले हुए ऑक्सीजन को ग्रहण कर सकता है? गलफड़ा


13. प्राणी कोशिका का घटक कौन नहीं है? न्यूट्रॉन


14. किसे कोशिका का शक्ति ग्रह या पावर हाउस कहा जाता है? माइट्रोकांड्रिया को


15. एड्स रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है? रोग प्रतिरोधक प्रणाली


16. पशुओं की शरीर योजना का अध्ययन कहलाता है? एनाटॉमी


17. बांस किस रूप में वर्गीकृत है? घास


18. इनफ्लुएंजा किस कारण होता है? विषाणु के कारण


19. पौधों को अपना पोषण मुख्यता किससे प्राप्त होता है? मिट्टी से


20.  स्तनपाई का उदाहरण नहीं है? मछली


21. ग्रीवा कशेरुक कहां अवस्थित है? सेक्रीमि अंश


22. किस का अंडा सबसे बड़ा होता है? शुतुरमुर्ग का


23. योग्यतम की उत्तरजीविता को किसने अपने क्रम विकास के सिद्धांत में पेश किया था? डार्विन


24. तेल उपजाऊ पौधा कौन है? मूंगफली


25. किस रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए मुखिय पुनः आद्री करण चिकित्सा का अनुमोदन किया जाता है? मलेरिया


26. एंडरो क्राइम ग्रंथी किस  का स्त्राव करती है? हार्मोन का


27. किसके कारण सूर्य के प्रकाश में खुला रहने पर चर्म कैंसर हो जाता है? पराबैगनी किरण


28. मुंह में लार भोजन के किस भाग को पचा देती है? स्टॉर्च


29. मानव शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं की आयु कितने दिनों की होती है? 120 दिन


30. मानव शरीर के किस भाग में पीयूषका ग्रंथि होती है? मस्तिष्क में


31. रक्त के आरएच घटक की खोज निम्न में से किस जानवर के संदर्भ के आधार पर हुई है? बंदर


32. किस विटामिन की कमी के कारण रिकेट्स की बीमारी हो जाती है? विटामिन डी 


33. चेचक के टीके का आविष्कार करने वाले कौन थे? एडवर्ड जेनर


34. निम्नलिखित में से किसे मानव शरीर का रक्षा तंत्र कहा जाता है? श्वेत रक्त कोशिका


35. वर्णांधता से पीड़ित व्यक्ति को लाल रंग कैसा दिखाई देता है? हरा


36. किस विटामिन की कमी के कारण रक्त स्कंदन समय में कमी हो जाती है? विटामिन K


37.  कवक के हमले से खदानों को सुरक्षित रखने का सबसे सुरक्षित उपाय है? सूरज की रोशनी में सुखाना


38. दाद होने का कारण है? कवक


39. प्रकाश संश्लेषण के लिए निम्न में से किस की जरूरत नहीं पड़ती है? ऑक्सीजन की


40. पौधों में जीवन की खोज किसने की? जेसी बोस ने


41.  सबसे बड़ा सजीव पक्षी है? शुतुरमुर्ग


42. लिवर का कार्य क्या है? ग्लूकोजैन के रूप में ग्लूकोज का संग्रह करना


43. मधुमक्खी के छत्ते में मजदूरों का विभाजन रहता है उन रेहता है उन कामगारों को क्या कहते हैं जो फूलों से मधु संग्रह करते हैं? वंध्या


44. निम्न में से किस रोग से पीड़ित लोगों को इंसुलिन दिया जाता है? मधुमेह


45. इनमें से कौन से फल का सेवन मधुमेह के रोगी स्वच्छंद रूप से कर सकते हैं? अमरूद


46. मानव शरीर का कौन सा हिस्सा टाइफाइड से प्रभावित होता है? आंत


47. हीमोग्लोबिन के अभाव से होने वाला रोग है? एनीमिया


48. जिस विटामिन के अभाव से इस कर भी होता है वह कौन सा है? विटामिन सी


49. हिमोग्लोबिन में कौन सा धातु पाया जाता है? लोहा


50. दांत और अस्थि को मजबूत बनाने वाली धातु है? कैल्शियम


51. मानव पुरुषों में किस प्रकार के लिंग क्रोमोसोम पाए जाते हैं? एक्स वाय(XY) 


52.  बैक्टीरिया के विरुद्ध एंटीबायोटिक किस प्रकार कार्य करता है? यह  वैक्टरिया को मार डालता है तथा  वैक्टरिया को निष्क्रिय कर देता है 


53. वैक्टरिया के द्वारा नाइट्रोजन को नाइट्रोजन योगिक में परिवर्तित करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? नाइट्रोजनीकरण


54. पशुओं के ग्रीष्मकालीन निद्रा के तथ्य को क्या कहते हैं? हाइबरनेशन


55. विचारों की क्या विशेषताएं होती हैं ? इसमें क्लोरोफिल नहीं होता है


56. किसके द्वारा जापानी इंसेफलाइटिस फैलता है? मच्छर से


57. रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है? हीमोग्लोबिन


58. खाना बनाते समय किस विटामिन के नष्ट होने की संभावना रहती है? विटामिन सी


59. किसकी विद्यमानता के कारण चींटी अपने चारों ओर की वस्तुओं को देख सकती है? संयुक्त नेत्रों के कारण


60. वह सांप जो अपना घोंसला बनाता है? नागराज किंग कोबरा


61. कौन सी बीमारी कुत्ते के काटने के कारण होती है? हाइड्रोफोबिया


62. निम्नलिखित में से कौन सा एंजाइम है? ट्रिप्सिन


63. किस विटामिन को एस्कोरबिक एसिड कहां जाता है? विटामिन C


64. किसकी कमी के कारण कुछ जीवो में वंध्यत्व हो जाता  है? विटामिन E


65. मनुष्य की हड्डी फिब्यूला कहां पाई जाती है? पैरों में


66. मलेरिया रोग किस  संक्रमित  मच्छर के काटने से फैलता है? मादा एनाफिलीज


67. कौन सी प्रजाति में सांप से लड़ने का गुण पाया जाता है? नेवला


68. डीएनए एवं आर एन ए में से विषाणु में क्या पाए जाते हैं? डीएनए एवं आर एन ए ने दोनों पाए जाते हैं


69. सबसे पहला क्लोन्ड स्तनधारी है? डॉली


70. डिप्थीरिया और पोलियो को रोका जा सकता है? टीका प्रतिरक्षण से


71. किसी मनुष्य के मूत्र में अवशिष्ट उत्पाद के रूप में पाया जाता है? यूरिया


72. निषेचन के पश्चात निर्मित एकल कोशिका कहलाती है? युग्मनज 


73. ब्रेड बनाने में प्रयुक्त खमीर है? फफूंद


74. थैलेसीमिया एक वंशानुगत रोग है जो प्रभावित करता है? रक्त


75. पालक पर्ण में भारी मात्रा में होता है? लोह


76. किस रक्त समूह के व्यक्ति सार्वत्रिक दाता कहलाते हैं? O Group


77. कौन सा प्रोटीन का सरलता पूर्वक पाच्य स्त्रोत माना गया है? दालें


78. जल में विलेय विटामिन का नाम है? विटामिन सी


79. क्लोरोफिल वर्णक का रंग है? हरा


80. डीएनए का आशय है? डी ऑक्सी न्यूक्लिक एसिड


81. किस जीवाणु से दही बनाने में मदद मिलती है? लैक्टोबैसिलस


82. किस सूक्ष्म जीव से एड्स होता है? विषाणु


83. निम्न में से कौन से सूक्ष्द्रम  होते हैं जो पत्तियों के पलक पर पाए जाते हैं? स्टोमेटा


84. कोशिका दीवार में  पाया जाती है? पादप कोशिका में


85. सबसे बड़ा पुष्प है? रेफ्लेसिया


86. पौधों का आहार कारखाना है? पत्तियां


87. पौधों का कौन सा भाग श्वास लेता है? जड़ तना एवं पत्ती


88. यीस्ट खमीर में जनन किसके माध्यम से होता है? द्विखंडन


89. पुंकेसर कंटीका वर्तिकाग्र किसके हैं? पुष्प के हिस्से हैं


90. रिक्सिया मरकनसिया   और फ्यूनेरिया उदाहरण है? ब्रायोफाइटा


91.  निम्न में से किस को पादप कोशिका का पावर हाउस कहा जाता है? माइट्रोकांड्रिया


92. लैक्टिक एसिड किसमें पाया जाता है? दूध में


93. विटामिन ई की कमी से क्या होता है? जनन क्षमता की कमी


94. लाल रक्त कोशिकाएं  नष्ट हो जाती है? प्लीहा में


95. कौन सा रक्त समूह सर्वग्राही कहलाता है? AB 


96. थ्योरी ऑफ इनहेरिटेंस ऑफ़ एक्वायर कैरेक्टर से संबंधित है? लेमार्क 


97. सेहत के लिए मधुमक्खी के पालन को क्या कहते है? एपीकल्चर


98. मानव हृदय का वजन लगभग कितना होता है? 1.5 Kg to 2 kg


99. खाद्य पदार्थ पर आईडीन डाले जाने पर नीला काला रंग प्राप्त होता है जो जो किसकी उपस्थिति दर्शाता है? स्टार्च


100. शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक पदार्थ कौन सा है? प्रोटीन


तार्किक बुद्धिमता के विभिन्न शार्ट ट्रिक एवं लॉजिक के लिए 

आप हमें अपने ब्राउज़र पर बुकमार्क कीजिए

हम आपके लिए गणित एवं रिजनिंग की भी विभिन्न सीरीज लेकर आने वाले हैं अतः हमारे निरंतर अपडेट के लिए आप हमारी साइट पर नियमित विजिट करें जिससे आने वाली सीरीज से आप अवगत हो पाए ।

यह भी पढ़ें -


आप हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करे, जिससे आप आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले देख पाए । 

"आपकी सफलता लक्ष्य हमारा "

दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो !