Unique Study Point

(मध्य प्रदेश से पूछे जाने वाले प्रश्नों से एक भी नम्बर MISS नहीं होगा) 

मध्य प्रदेश का संक्षिप्त परिचय  

मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण विशेषताएं जिन्हें महत्वपूर्ण केन्द्रीय परीक्षाओं के साथ साथ मध्यप्रदेश की विभिन्न राज्यीय परीक्षाओं जैसे  MPPSC, MPSI, MP Jail Prahri, MP Constable  में वृहद स्तर पर पूछा जाता है, साथ ही साथ  SSC JE, SSC CGL, SSC CHSL, Railway  जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अग्रणी भूमिका निभाते है ।  

चलिए शुरू करते है 

MP BEST 100

1. राज्य का मुख्य नाम क्या है? मध्य प्रदेश


2. मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर कर्क रेखा गुजरती है? 14 जिलों से होकर


3. मध्य प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय कहां स्थित है? जबलपुर


4. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ कहां कहां स्थित है? इंदौर एवं ग्वालियर


5. मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी कहां है? भोपाल


6. राज्य के उपनाम कौन-कौन से हैं? नदियों का मायका, सोयाबीन राज्य, ह्रदय प्रदेश, टाइगर स्टेट


7. मध्य प्रदेश राज्य का सर्वप्रथम गठन कब हुआ? 1 नवंबर 1956


8. वर्तमान स्वरूप में राज्य का गठन कब हुआ? 1 नवंबर 2000


9. मध्य प्रदेश प्रदेश, नाम किसने दिया? पंडित जवाहरलाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री) 


10. राज्य की भौगोलिक स्थिति क्या है? 21°6` उत्तरी अक्षांश से 26°30` उत्तरी अक्षांश  तथा 74°9` पूर्वी देशांतर से 82°48` पूर्वी देशांतर के मध्य 


11. मध्य प्रदेश राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है? 308252 वर्ग किलोमीटर


12. देश के कुल क्षेत्रफल में मध्यप्रदेश का कितने प्रतिशत हिस्सा है? 9.38%


13. राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में कौनसा स्थान है? द्वितीय


14. मध्य प्रदेश राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है? 605 किलोमीटर


15. मध्य प्रदेश राज्य का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है? 870 किलोमीटर


16. मध्य प्रदेश राज्य की सीमा कितने राज्यों से मिलती है? 5


17. राज्य के उत्तरी सीमा पर कौन सा राज्य स्थित है? उत्तर प्रदेश


18. राज्य की दक्षिणी सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? महाराष्ट्र


19. राज्य की पूर्व दिशा में कौन सा राज्य स्थित है? छत्तीसगढ़


20. मध्य प्रदेश राज्य के पश्चिमी सीमा कौन से राज्यों से मिलती है? राजस्थान, गुजरात


21. मध्य प्रदेश राज्य की अधिकतम सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? उत्तर प्रदेश


22. मध्यप्रदेश राज्य की सबसे कम सीमा किस राज्य के साथ मिलती है? गुजरात (वडोदरा जिला)

 

23. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है? छिंदवाड़ा


24. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला कौन सा है? दतिया


25. प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संभाग कौनसा है? जबलपुर


26. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग कौनसा है?  नर्मदा पुरम


27.   मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी तहसील है ? इंदौर


28. मध्य प्रदेश राज्य में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटी तहसील है? अजयगढ़( पन्ना) 


29. मध्यप्रदेश राज्य की राजभाषा कौन सी है? हिंदी


30. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पक्षी किसे घोषित किया गया है? दूध राज (पैराडाइज फ्लाई केयर) 


31. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पशु कौन सा है? बारहसिंघा (ब्रेडरी जाति) 


32. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पुष्प कौन सा है? लिली


33. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय खेल क्या है? मलखंभ


34. मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नाट्य क्या है? माच


35. मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय वृक्ष कौन सा है? बरगद


36. मध्य प्रदेश राज्य की राज्य फसल क्या है? सोयाबीन


37. मध्य प्रदेश राज्य की राज्य मछली क्या है? महाशीर


38. मध्य प्रदेश राज्य का राज्य नृत्य क्या है? राई


39. मध्यप्रदेश राज्य में कुल कितने जिले हैं? 52


40. मध्य प्रदेश में कुल कितने संभाग हैं? 10


41. मध्य प्रदेश में कुल कितनी तहसीलें हैं? 412


42.  मध्य प्रदेश राज्य में क्रमशः विकास खंड एवं आदिवासी विकास खंड की संख्या कितनी है? 313 एवं 89


43. मध्य प्रदेश राज्य में क्रमशः नगरों की संख्या एवं नगर निगमों की संख्या कितनी है? 376 एवं 14


44. मध्य प्रदेश राज्य में कितनी नगर पालिका है? 96


45. मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने ग्राम है? 55393


46. मध्य प्रदेश राज्य में 10,000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामों की संख्या कितनी है? 19


47. मध्य प्रदेश राज्य में जनपद पंचायत कितनी है? 303


48. मध्य प्रदेश राज्य में कितनी ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायतें हैं? 30012 एवं 250


49. मध्य प्रदेश राज्य में राज्य सभा एवं लोकसभा सीटों की संख्या है? 11 एवं 29


50. मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या कितनी है? 230


51. मध्य प्रदेश राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन थे? डॉक्टर बी पट्टाबी सीतारामय्या


52. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? सुश्री सरला ग्रेवाल


53. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? डॉक्टर रवि शंकर शंकर शुक्ल


54. देश की प्रथम आदिवासी महिला राज्यपाल कौन थी थी? उर्मिला सिंह (हिमाचल प्रदेश) 


55. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम न्यायाधीश कौन थे? मोहम्मद हिदायतुल्लाह


56. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कौन थे? पंडित कुंजीलाल दुबे


57. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम विपक्ष के नेता कौन थे? विश्वनाथ तमस्कर


58. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम निर्वाचन आयुक्त कौन थे? एनबी लोहानी


59. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम लोकायुक्त कौन थे? पीवी दिक्षित 


60. मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम सूचना आयुक्त कौन थे?  टीएन श्रीवास्तव


61. मध्य प्रदेश राज्य के प्रमुख मुख्य सचिव कौन थे? एच एस कामथ


62. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कौन सा? सोहागपुर


63. मध्य प्रदेश राज्य की सर्वाधिक क्षमता वाली विद्युत परियोजना कौन सी है? विंध्याचल वृहद ताप परियोजना


64. मध्य प्रदेश राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन कौन सा है? पचमढ़ी


65. मध्यप्रदेश में एकमात्र सफेद शेर पाए जाने वाला जिला कौन सा है? खंडवा


66. मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा है? डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर


67. मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? कान्हा किसली


68. मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन सा है? इटारसी


69. प्राचीन जनपद अवंती का वर्तमान नाम है? उज्जैन


70. मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर विदिशा का प्राचीन जनपद नाम है? दशार्ण


71. मध्य प्रदेश के खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों पार्श्वनाथ एवं विश्वनाथ का निर्माण किस वंश के राजाओं ने करवाया था? चंदेल वंश के धंग देव ने


72. रानी दुर्गावती किस  राजवंश से  संबंधित थी? गोंड राजवंश


73. ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के संस्थापक कौन थे?रानोजीजी सिंधिया


74. इंदौर में किस राजवंश ने शासन किया? होल्कर  राजवंश


75. झंडा सत्याग्रह मध्य प्रदेश में कहां से प्रारंभ हुआ था? जबलपुर से


76. मध्य प्रदेश की दक्षिणी सीमा एवं उत्तरी सीमा क्रमशः कौन सी नदियां बनाती हैं? ताप्ती एवं चंबल नदी


77. कर्क रेखा मध्यप्रदेश को कितने भागों में बांटती है? दो भागों में (नर्मदा नदी के समांतर गुजरती है) 


78. मध्यप्रदेश के मालवा पठार में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है? गहरी काली


79. मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा कहां होती है? पचमढ़ी में


80. मध्य प्रदेश राज्य में पश्चिम की ओर बहने वाली नदियां कौन सी है? नर्मदा एवं ताप्ती


81. मध्य प्रदेश में दक्षिण की ओर कौन सी नदी बहती है? वैनगंगा


82. मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा की और कौन-कौन सी नदियां बहती हैं? चंबल ,बेतवा, सोन एवं कैन


83. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है? अमरकंटक (शहडोल) 


84. चंबल नदी का समापन स्थल है? यमुना नदी में


85. बेतवा नदी का उद्गम एवं समापन स्थल है? उमरागांव (रायसेन )एवं यमुना (हमीरपुर) 


86. धुआंदार जलप्रपात नर्मदा नदी पर कहां बनता है? भेड़ाघाट(जबलपुर)

 

87. पिया वन जलप्रपात कहां बनता है?  रीवा जिले में


88. राणा प्रताप सागर एवं गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है? चंबल नदी पर


89. रानी अवंती बाई सागर (बरगी परियोजना)एवं सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर स्थित है? नर्मदा


90. मध्य प्रदेश राज्य की राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना की स्थापना कब की गई? 1999-2000


91. मध्य प्रदेश बीज तथा फॉर्म विकास निगम की स्थापना कब एवं कहां की गई? 1980 (भोपाल में) 


92. राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का मुख्यालय कहां स्थित है? इंदौर में


93. मध्य प्रदेश राज्य का कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय कहां पर स्थित है? जबलपुर


94. एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन कारखाना कहां स्थित है? उज्जैन में


95.  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है? जबलपुर में


96. होशंग शाह का मकबरा कहां स्थित है? मांडू में


97. भारत में सबसे अधिक उद्योग  विहीन जिले किस राज्य में स्थित हैं? मध्यप्रदेश में


98. सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क मध्य प्रदेश में कहां स्थापित किया गया है? रतलाम में


99. मध्य प्रदेश में सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किस जिले में है? कटनी में


100. मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा सूती कपड़ा का उत्पादक केंद्र है? इंदौर


अगर आप इसी प्रकार अन्य राज्यों की विस्तृत जानकारी चाहते है तो हमें अवगत कराएं, अपने महत्वपूर्ण सुझाव व रिव्यू देकर हमारा उत्साहवर्धन करें। 

साथ ही साथ हमें अपने ब्राउजर पर बुकमार्क करें जिससे हमारे आर्टिकल आप सबसे पहले देख पाएं। 

आप जिस भी विषय से सम्बन्धित प्रश्नौत्तर अथवा Practice  Question  चाहते हो हमें अवगत कराएं, हम आपकी हर सम्भव मदद करेंगे । 

आपकी सफलता हमारा लक्ष्य। 

यह भी पढ़ें -



दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 


पिछले वर्षों के विभिन्न प्रश्न पत्रों में पूछे जाने वाले  प्रतियोगी परीक्षाओं में पुनरावृत्ति हुए सर्वश्रेष्ठ प्रश्न उत्तर का संकलन जिनके आगामी विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य परीक्षा में आने की संभावना है, जिनमें अर्थव्यवस्था की सारगर्भित पुस्तकों एवं हाल ही में स्थापित आर्थिक संगठन, घटित हुई घटनाओं एवं महत्वपूर्णं नियुक्तियों का समावेश किया गया है, विभिन्न विषयों से सम्बन्धित सीरीज के लिए आप हमें अपने ब्राउज़र पर बुकमार्क करें । 




तो चलिए शुरू करते है अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण प्रश्न


1. बैकान 98 क्या है? बैंक अर्थशास्त्रियों का सम्मेलन


2. रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर है? शक्तिकांत दास


3. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की  स्थापना कब की गई? 1995


4. केंद्रीय करो मैं राज्यों को कितने प्रतिशत हिस्सेदारी में कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी? 29   


5. योजना आयोग जिसका नाम अब नीति आयोग हो गया है के वर्तमान उपाध्यक्ष है? डॉ राकेश सिंह


6. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होने वाली पहली भारतीय कंपनी है? आईसीआईसीआई 


7. किसी राष्ट्र में विकास हो रहा है अथवा नहीं इसके अनुमापन का आधार क्या है? जीडीपी की संवृद्धि दर 


8. शेयर बाजार में उस व्यक्ति को क्या कहा जाता है जो  भविष्य में शेयर की कीमतों में वृद्धि का अनुमान करता है एवं  इसे देखते हुए  भविष्य में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से खरीददारी करता है?  बुल   


9. शेयर बाजार में वह व्यक्ति जो स्टॉक या शेयर की कीमतों में गिरने की आशा में  वस्तु को भविष्य में देने का वायदा कर बेचता है?  BEAR


10. बैंक दर से क्या तात्पर्य है? वह दर जिस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वाणिज्यिक बैंकों को कर्ज देता है


यह भी पढ़ें -

 2. Medieval History Most Imp 200 मध्यकालीन इतिहास अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 200  II Best 200 One Liner II


11. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंधन व नियंत्रण के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन किया गया, इस बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करता है? भारत के वित्त मंत्री


12. G8 संगठन में सम्मिलित आठवां देश कौन सा है? रूस


13.  निक्की(Nikkei)   क्या है? टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज का  शेयर मूल्य  सूचकांक


14. सेबी के वर्तमान  अध्यक्ष है? अजय त्यागी


15. मुद्रा अवमूल्यन का क्या अर्थ है?  अन्य मुद्राओं की तुलना में   देशी मुद्रा के मूल्य में कमी


16. विक्रेता बाजार कहां जाता है? ऐसा बाजार जहां मांग की अपेक्षा आपूर्ति कम होती है


17. आर्थिक नीतियों में कोर सेक्टर का मतलब होता है? चयनित आधारभूत उद्योग


18. भारत में सकल घरेलू बचत में क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है? घरेलू क्षेत्र का


19. इंडिया इज फॉर सेल नामक पुस्तक किसने लिखी है? चित्रा सुब्रमण्यम


20. स्वामीनाथन नीति किस क्षेत्र से संबंधित है? जनसंख्या नीति  1994


21. एस ए ए आर सी (सार्क) की स्थापना कब हुई थी? 1985


22. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक महत्व दी गई? क्षेत्र कृषि एवं सिंचाई


23. भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा है? बैंक ऑफ हिंदुस्तान


24. भारत में सर्वाधिक कम आय वाला राज्य कौन सा है? बिहार


25.  टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना कब हुई थी? 1907 में


26. भारत में सर्वाधिक गन्ना का उत्पादन किस राज्य में होता है? उत्तर प्रदेश


27. भारत के किस राज्य में साक्षरता प्रतिशत सबसे अधिक है? केरल में


28. भारत के किस राज्य में जन्म दर सबसे अधिक है? उत्तर प्रदेश


29. भारत के किस राज्य में बाल श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है? आंध्र प्रदेश में


30. एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है? फिलिपिंस में


31. भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दानदाता कौन सा देश है? जापान


32. डब्ल्यू डब्ल्यू एफ का क्या मतलब है? वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर


33. नाबार्ड जो ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक सुविधा उपलब्ध कराता है क्या है?बैंक


34.  किस समिति ने कृषि जोतों पर कर लगाने का अनुमोदन किया  ? राज समिति


35. आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है? समवर्ती सूची


36. प्रत्येक पूर्ति अपनी मांग स्वयं पैदा करती है यह नियम किसने दिया?  J. B. Say


37. उत्पादन की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश कौन सा है? भारत


38. भारत की राष्ट्रीय आय किसके द्वारा अनुमानित होती है? राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग


39.  केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय झगड़ों के निपटारे हेतु मुख्य एजेंसी है? वित्त आयोग


40. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहां है? हैदराबाद में


41. बंद अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ  है? आयात निर्यात की अनुपस्थिति


42. ऐसा कोई भी कर जिसका उल्लेख भारतीय संविधान में नहीं है लगाने एवं वसूलने करने का अधिकार किसको है? केन्द्र सरकार


43. प्लास्टिक मनी क्या है? क्रेडिट कार्ड


44. आबिद हुसैन समिति का सम्बन्ध किससे है? लघु उद्योग से


45. कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना किससे सम्बंधित है? बालिका शिक्षा से


46. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? वाशिंगटन डीसी


47. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख पहरी माना जाता है? WTO को


48. ओपेक(organization of petroleum exporting countries )का मुख्यालय कहाँ स्थित है? वियना में


49. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है? जेनेवा


50. हरा सोना किसे कहाँ जाता है? चाय को 


51. भारत सरकार ने पहली बार बैंकों का राष्ट्रीय करण कब किया था? 19 जुलाई 1969


52. क्या रिजर्व बैंक 1 रू के नोट छापता है? नहीं


53. हरित क्रांति में सर्वाधिक उत्पादन किस खाद्यान्न  का हुआ? गेहूं


54. भारत के किस राज्य में औसत वार्षिक आय न्यूनतम आंकी गई? बिहार में


55. एशियाई विकास बैंक की स्थापना कब की गई? दिसंबर 1966 में


56. भारत सरकार द्वारा नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई? 24 जुलाई 1991 को


57. पूर्ण रूप से भारत देश का प्रथम बैंक कौन सा है? पंजाब नेशनल बैंक


58. भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कब की गई? 1 सितंबर 1956 को


59. भारत में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाला उद्योग कौन सा है? सूती वस्त्र उद्योग


60. भारत में विदेशी मुद्रा पर नियंत्रण किसका है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का


61. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां पर स्थित है? वॉशिंगटन डीसी


62. विश्व बैंक की स्थापना कब हुई थी? 1945 में


63. भारत में पर्यटन व होटल उद्योग को बढ़ावा देता है? आईटीडीसी


64. भारतीय वेतन नीति का आधार क्या है? जीवन निर्वाह लागत


65. बोल्ट संबंधित है? मुंबई स्टॉक एक्सचेंज


66. मुद्रा अवमूल्यन का आयात निर्यात पर क्या प्रभाव पड़ता है? आयात महंगा एवं निर्यात सस्ता हो जाता है


67.  सेनबेट का संबंध किससे है? उत्पाद शुल्क से


68.  आई सी आई सी आई बैंक की स्थापना कब हुई थी? 1955 में


69. जीवन बीमा निगम का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था? 1956 में


70. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया था? 1949 


71. डब्ल्यूटीओ के वर्तमान महासचिव है? नागोजी ओकोंजो इवेला


72. राष्ट्रीय आवास विकास बैंक किस की सहयोगी संस्था है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की


73. वास्तविक प्रति व्यक्ति आय होती है? राष्ट्रीय आय/ कुल जनसंख्या


74. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से सबसे बड़ा बैंक है? भारतीय स्टेट बैंक


75. किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात उसकी संपत्ति के हस्तांतरण के लिए लगाए गए कर को क्या कहते हैं? एस्टेट कर


76. विनिर्मित वस्तुओं में सर्वाधिक आय किससे होती है? रत्न आभूषणों से


77. भारतीय अर्थव्यवस्था को किन शब्दों में उपयुक्त ढंग से व्यक्त किया जा सकता है? मिश्रित अर्थव्यवस्था


78. निजी क्षेत्र की काशीनाथ सेठ बैंक का विलय किसने कर दिया गया? भारतीय स्टेट बैंक में


79. जीएनपी और जीडीपी में क्या अंतर है? विदेश से   शुद्ध साधन  आय पर


80. करंसी एंड फाइनेंस पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन कौन करता है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया


81. औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम किस देश में हुई? इंग्लैंड में


82. विश्व में खनिज तेल का उत्पादक सबसे बड़ा देश है? अमेरिका


83. किसी कंपनी का वास्तविक स्वामित्व किसके पास होता है? इक्टिविटी  शेयरधारकों के पास


84.  निगम कर किसके द्वारा लगाया जाता है? केंद्र सरकार के द्वारा


85. भारतीय सकल घर में सर्वाधिक योगदान किसका है? निगम कर का


86.  भारत के किस राज्य को भारत का सिलिकॉन राज्य कहा जाता है? कर्नाटक को


87. भारत में आयकर शुरू करने में   मुख्य रूप से कौन उत्तरदाई है? जेम्स विल्सन


88. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य कार्य है? मुद्रा उपलब्ध करवाना


89. भारत में सड़कों की लंबाई की दृष्टि से प्रथम राज्य है? महाराष्ट्र


90. अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की एयरलाइन सेवा है? सहारा एयर


91. भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पहला तैरता हुआ एटीएम कहां पर स्थापित किया गया? कोच्चि में


92. ई-कॉमर्स से क्या तात्पर्य है? इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स


93. मेड्रिड प्रोटोकॉल किससे संबंधित है? चिन्हों के अंतर्राष्ट्रीय पंजीकरण से  


94. बीमा क्षेत्र की किसी कंपनी में भागीदारी के लिए बैंक की नेट वर्थ कितनी होना चाहिए? 500 करोड़


95. भारत में नगरों में निवास करने वाली जनसंख्या कितने प्रतिशत है? 28%


96. बैंकों ने हाल ही में नो फ्रिल्स खाता खोलना चालू किए मुख्य रूप से किस वर्ग के लिए  है? समाज के कमजोर वर्ग के लिए


97. लिमिटेड कंपनी से क्या तात्पर्य है? शेयर धारकों का दायित्व उनकी चुकता पूंजी  की सीमा तक है


98. विश्व विकास रिपोर्ट किस संस्था का वार्षिक प्रकाशन है? विश्व बैंक 


99. शेयर बाजार का प्रभावी नियंत्रण किसके द्वारा किया जाता है?  सेबी के माध्यम से


100. भारत के कुल  निर्यात का सबसे बड़ा भाग जाता है? यूरोपीय   आर्थिक समुदाय को 


       आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव हमें प्रदान करें एव आपकी रुचि एवं क्षेत्र से सम्बन्धित विषय भी हमसे साझा करें ,जिससे कि हम आपकी हर संभव मदद कर सके ।
आपकी सफलता  हमारा लक्ष्य
आपके लिए पोस्ट लेकर आए है हमारे साथी बसंत जी


यह भी पढ़ें -



दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! 


 Medieval History Most Imp 200 मध्यकालीन इतिहास अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 200 

मध्यकालीन भारत विषय से विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले विभिन्न शीर्षक जैसे  7 वी शताब्दी से 12 वी ईस्वी तक उत्तर भारत, दक्षिण भारत के प्रमुख राजाओं ,राजपूत साम्राज्य एवं चोल साम्राज्य  पर आधारित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्न 

 सल्तनत काल में दिल्ली सल्तनत प्रश्न से लेकर विजयनगर व अन्य प्रांतीय राज्य  तथा मध्यकालीन भारत के अंतिम चरण में मुगल काल एवं तत्कालीन मराठा साम्राज्य पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए सर्वश्रेष्ठ 200 प्रश्न, जिनमें विभिन्न  वंशो उनके उत्तराधिकारी का शासन काल तथा उनके शासनकाल के दौरान हुए प्रमुख युद्ध के साथ-साथ वास्तुकला कला एवं संस्कृति को  भी ध्यान में रखकर   प्रश्नों को तैयार किया गया है। 


महत्वपूर्ण प्रश्नों का समाकलन सर्व उपयुक्मत मध्यकालीन भारत की श्रेष्ठ पुस्तक  मध्यकालीन भारत राजनीति ,समाज और संस्कृति से  तथा विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य परीक्षाओं  के प्रश्न पत्रों का विवेचना पूर्वक अध्ययन करने के पश्चात तैयार किए गए हैं । 

 तो चलिए शुरू करते हैं

     

1. चंगेज खान का मूल नाम क्या था? तैमूचिन


2. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मणों पर भी जजिया कर लगाया? फिरोजशाह तुगलक ने


3. रजिया सुल्तान को स्थापित करने में किस शासक का हाथ था? तुर्क शासक का


4. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति अंकित थी? मोहम्मद गोरी


5. किस शासक ने भूमि मापने का पैमाना गज्जे सिकंदरी लागू किया? सिकंदर लोदी


6. किस शासक ने सेना को नगद देकर वेतन देने के स्थान पर भूमि कर वसूलने का प्रावधान किया ?फिरोजशाह तुगलक फिरोज़ शाह तुगलक ने


7. किस सुल्तान ने 24 कष्टदायक कारों के स्थान पर केवल चार मुख्य कर लगाए? फिरोजशाह तुगलक ने


8.  मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहां हुई? थट्टा में


9. किस सुल्तान के शासनकाल में अमीरों का विद्रोह हुआ जिसके फल स्वरूप बहमनी राज्य की स्थापना हुई?  मोहम्मद बिन तुगलक


10. नहर निर्माण कराने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था? गयासुद्दीन तुगलक

यह भी पढ़ें -

11. कौन से शासक की मृत्यु लकड़ी से बनी   स्वागत  भवन गिरने से तुगलकाबाद में हुई? गयासुद्दीन तुगलक


12.  अलाउद्दीन खिलजी का मूल नाम क्या था? अली गुर शास्प


13. किसके शासनकाल में लखनौती (बंगाल की राजधानी ) में तुुुगरिल खाां का विद्रोह और दमन हुआ? बलबन


14. * तमिल द्वारा बनवाया का अतारकीन का दरवाजा  जोकि अकबर के बुलंद दरवाजे का प्रेरणा स्त्रोत बना किस शहर में स्थित है? जोधपुर में


15. निम्न में से किसने भारत का सबसे पहला मकबरा  (नसरुद्दीन महमूद का मकबरा) बनवाया तथा मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता होने का गौरव प्राप्त किया? इल्तुतमिश


16. ढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद अजमेर का निर्माण किसने कराया  था? कुतुबुद्दीन ऐबक


17.  निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्य का  सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया ? सितार


18. दिल्ली में से कौन-सा ऐतिहासिक इमारत भारतीय तथा फारसी वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है  ? हुमायूं का मकबरा


19. दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम क्या था? गयासुद्दीन बलबन


20. तैमूर लंग ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था? 1398 में


21.  छत्रपति शिवाजी का जन्म किस किले में हुआ था? शिव नेर के किले में


22.  प्रसिद्ध ग्रंथ महाभारत का फारसीी अनुवाद है?   रज्मनामा


23. तैमूर ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था? नसरुद्दीन महमूद के शासनकाल में


24. खिज्र खां किस किस शासक का सेनापति था? अलाउद्दीन खिलजी


25. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने फतेहपुर  फिरोजपुर जौनपुर फिरोजाबाद जैसे  नगर  बसाए ? फिरोजशाह तुगलक ने


26. महमूद गजनबी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर  उस मंदिर कोो लूटा  उस समय गुजरात का शासक कौन  था? भीम प्रथम (चालुक्य शासक ) 

27. मुगल सम्राट अकबर ने मंसब पद्धति कब स्थापित किया किया? 1565 में

28. हिंदू मनसबदारो की सर्वाधिक संख्या किस मुगल सम्राट के शासनकाल में थी? औरंगजेब के शासनकाल में


29. शेरशाह सूरी किस स्थान पर लड़ते हुए घायल हो गए एवं कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई? कालिंजर में


30. लोदी सुल्तान कौन थे? अफगान


31. फिरोजशाह तुगलक के शासन काल में किस एक अमीर ने विद्रोह किया? मलिक समसुद्दीन शाह


32. प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो किसके दरबार में रहे? अलाउद्दीन खिलजी के


33. तौल की सबसे छोटी इकाई है? रत्ती (रत्तका संस्कृत) 


34. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया? तुर्को ने


35. मोहम्मद गोरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध हुआ? पंजाब के खोकर

36.  मोहम्मद गौरी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण भारतीय आक्रमण था? तराइन का द्वितीय युद्ध


37. भारत का वह पहला शासक जिसने मोहम्मद गोरी को  पराजित किया था? सोलंकी शासक भीम  द्वितीय


38. मोहम्मद गौरी किस वंश से संबंधित था? शंसबनी 


39. दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था जिसने स्थाई सेना रखी थी? अलाउद्दीन खिलजी


40. लोदी वंश का संस्थापक कौन था? बहलोल लोदी


41. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया? 17 बार


42. हिंदूसाही  साम्राज्य की राजधानी थी?  उदभांडपुर


43. पंजाब के हिंदू शाही राजवंश को किसने स्थापित किया था?  कल्लर 


44. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी? फारसी


45. आगरा नगर की स्थापना किसके द्वारा की गई? सिकंदर लोदी


46. कुतुब मीनार के कार्य को किसने पूरा किया? इल्तुतमिश ने


47. भारत में गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?  कुतुबुद्दीन ऐबक 


48. रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी? इल्तुतमिश की


49. मोहम्मद गोरी विजित प्रदेशों के देखभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़ कर गया था?  कुतुबुद्दीन ऐबक


50. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई? 1336 में


51. प्रसिद्ध राजा कृष्णदेव राय ने किस देश के साथ महत्वपूर्ण मैत्री संबंध रखें? पुर्तगालियों के साथ


52. विजय नगर किस नदी के तट पर स्थित है? तुंगभद्रा


53. बहमनी राजाओं के राज्य की राजधानी थी? गुलबर्गा


54. विजयनगर साम्राज्य के अवशेष किस स्थान पर मिले हैं? हंपी में


55. किसने  बीजापुर में स्थित गोल गुंबज का निर्माण किया है जो विश्व का दूसरा बड़ा गुंबद है जो अपनी मरमर श्रावि शैली के लिए विश्व प्रसिद्ध है? मोहम्मद आदिल शाह


56. बीजापुर का गोल गुंबज किसका मकबरा है? मोहम्मद अदिल शाह


57. विजयनगर साम्राज्य अपने उद्भव के लिए आभारी है? हरिहर एवं बुक्का नाम के दो भाइयों का जिन्होंने विद्रोह किया था 


58. चारमीनार नामक ऐतिहासिक स्थल कहां स्थित है? हैदराबाद में


59. प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हंपी जहां विजयनगर साम्राज्य के अवशेष मिलते हैं वर्तमान में किस जिले में स्थित है? बेल्लारी


60. विजयनगर साम्राज्य का प्रथम राजवंश कौन सा था ? संगमा


61.  विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस  के साथ लड़ा?  कुली कुतुब शाह


62. मुस्लिमों को सेना में नियुक्त करने वाला विजयनगर साम्राज्य का पहला शासक कौन था ? देवराय प्रथम


63. कश्मीर का शासक जो कश्मीर के अकबर के नाम से जाना जाता? जैनुल आबिदीन


64. कृष्णदेव राय का राज कवि कौन था? पेदन्ना 


65. किसका शासन काल तेलुगु साहित्य का क्लासिकी युग माना जाता है? कृष्ण देव राय


66. कृष्ण देव राय ने कौन से निर्माण कराएं ? कृष्ण स्वामी मंदिर, विट्ठल स्वामी मंदिर,  हजाररामास्वामी मंदिर


67. किस पुस्तक में कृष्ण देव राय द्वारा अपनाए गए राजनीतिक सिद्धांतों एवं नीतियों का विवरण मिलता है? अमुक्तमाल्यद


68. विजयनगर के किस सम्राट ने विवाह कर जैसे लोकप्रिय करो को समाप्त कर दिया? कृष्ण देव राय


69. किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य के शानदार युग का अंत माना गया? तालीकोटा का युद्ध


70. विट्ठल स्वामी मंदिर किस देवता को समर्पित है? विट्ठल के रूप में विष्णु भगवान को


71. किस मंदिर की भीतरी दीवारों पर रामायण के दृश्य उत्कीर्ण किए गए हैं? हजारा स्वामी मंदिर


72. मदुरा के मीनाक्षी मंदिर का निर्माण किसने कराया था? मदुरा के नायकों ने


73. तैमूर लंग के आक्रमण के पश्चात गंगा की घाटी में स्वतंत्र होने वाला पहला राज्य था? जौनपुर


74. मालवा की किस शासक के शासनकाल में मालवा का विलय अकबर द्वारा मुगल साम्राज्य में कर लिया गया? बाज बहादुर


75. अहमदाबाद की स्थापना किसने की थी? अहमद शाह प्रथम


76. महमूद बेगड़ा किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था?


77. महाभारत का बांग्ला में अनुवाद बंगाल के किस शासक ने करवाया था? नुसरत शाह


78. भारत का प्रथम मुस्लिम शासक जिसने हिंदुओं से जजिया करना लेने का निर्णय किया? अलाउद्दीन हसन डायमंड शाह


79. बहमनी साम्राज्य को किसने चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया? महमूद गांवा


80. बहमनी साम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ?5


81. बहमनी साम्राज्य में सबसे पहले कौन स्वतंत्र हुआ? बरार


82. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है? हंपी में


83. प्रसिद्ध कवियत्री मीराबाई के पति का नाम क्या था? राजकुमार भोजराज


84. 1526 ईस्वी में बाबर ने किस वंश के शासक को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली? लोदी वंश


85. पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ था? 21 अप्रैल 1526


86.  भारत में जीटी रोड का निर्माण किसने कराया? शेरशाह सुरी 


87. गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किस का निर्माण कराया?बुलंद दरवाजा


88. आइन ए अकबरी किसके द्वारा लिखी गई? अबुल फजल


89.  पानीपत की दूसरी लड़ाई कब और किसके बीच हुई? राजपूत और मुगल


90. मुगल साम्राज्य के शासनकाल में मनसबदारी प्रथा को किसने प्रारंभ किया था?अकबर


91. अपने काल का प्रसिद्ध संगीतज्ञ तानसेन किस मुगल सम्राट के शासनकाल में था?अकबर


92. मुगल काल की राजभाषा थी?फारसी


93. रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास किसके शासन काल से संबंधित थे?अकबर


94. मुगल काल में सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला शासक कौन था? अकबर


95. मुगल काल में  किसके शासनकाल में चित्रकला चरमोत्कर्ष पर थी? जहाँगीर


96. किसने अकबर की जीवन कथा लिखी?अबुल फजल


97.   शेरशाह सूरी की महानता का घोतक क्या था? प्रशासनिक सुधार


98. हुमायूँ नामा किसने लिखा था? गुलबदन बेगम


99. अकबर के शासन काल में महाभारत का फारसी में अनुवाद किया गया वह किस नाम से जाना जाता है?रज्मनामा


100. अंतिम मुगल सम्राट कौन थे?बहादुर शाह जफर द्वतीय


101. अकबर के शासन काल में भू राजस्व सुधारों के लिए कौन जिम्मेदार था?टोडरमल


102. बाबर मूल रूप से कहां का शासक था?फरगना


103. मुगल साम्राज्य के दृढ़ीकरण के लिए मुख्य रूप से कौन सा युद्ध निर्णायक था?खानवा का युद्ध


104. किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया?शाहजहाँ


105. अकबर की युवा अवस्था में उसका संरक्षक कौन था?बैरम खां 


106. राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई?महेश दास


107. औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण नहीं कराया क्योंकि?उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध करने पड़े


108.  किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ?औरंगजेब


109. जीटी रोड निम्न में से किस शहरों को जोड़ती है?कोलकाता व अमृतसर

110. 1526 में पानीपत की प्रथम  लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था? इब्राहिम लोदी


111.  शेरशाह सूरी का मकबरा कहां स्थित है? सासाराम


112. अकबर का राज्य अभिषेक कहाँ हुआ था? कालानौर


113.  गुरु अर्जुन देव किसके समकालीन थे?जहांगीर के


114. किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया?सिसोदिया वंश


115. मुगल सम्राट बाबर ने पश्चिम में कहां होकर प्रवेश किया?पंजाब


116. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?1576 में


117. फैजी किसके दरबार में रहा?अकबर


118.  किसके शासनकाल में मलिक मोहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना की? शेरशाह


119. किसने चौसा की लड़ाई में हुुुमायूँ को पराजित किया था?शेरशाह


120. हुमायूं का मकबरा कहां स्थित है? दिल्ली में


121. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने कराया? शाहजहाँ


122.  निम्नलिखित में से किस इतिहासकार ने शाहजहां के काल को मुगल काल का स्वर्ण युग कहा है?ए. एल श्रीवास्तव


123.  पटना को प्रांतीय राजधानी बनाया था?शेरशाह


124. जहांगीर के दरबार में पक्षियों का चित्रकार कौन था?मंसूर


125. मुमताज महल का असली नाम क्या था? बानो बेगम


126.  किस मुगल बादशाह के अंतर्गत  मुगल की सेना में सर्वाधिक सेनापति थे? औरंगजेब


127. मुगल काल में जिले को किस नाम से जाना जाता था?सरकार


128. दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया था?शाहजहाँ


129. मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार था?दशवंत


130. निम्न में से किस  हिंद तथा ईरानी वास्तुकला का समन्वय देखने को मिलता है? शेरशाह के मकबरे में


131. शेरशाह के बचपन का नाम क्या था? फरीद खां


132. धर्मत का युद्ध निम्न में से किस किसके बीच लड़ा? औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच


133. शेरशाह कालीन व्यवस्था में फोतदार का क्या आशय है? कोषाध्यक्ष


134. अकबर ने साम्राज्य विस्तार का कार्य किस विजय से किया? मालवा विजय


135. अकबर का सबसे अंतिम विजय अभियान था? असीरगढ़ विजय


136. अकबर ने कैसे कविराज की  उपाधि  दी? बीरबल


137. सम्राट बनने के पश्चात 12 अध्यादेश जारी करने वाला सम्राट कौन था? जहांगीर


138. मेवॉड से युद्ध तथा चित्तौड़गढ़ से संधि किसके शासन काल की महत्वपूर्ण उपलब्धि थी? जहांगीर


139. औरंगजेब ने अपने पिता को किस जिले में नजरबंद किया  जिसमें 8 वर्ष की नजर बंद के दौरान उसकी मृत्यु हो गई? आगरा का किला


140. अंतरिम रूप से जजिया कर समाप्त करने वाला मुगल बादशाह कौन था? मोहम्मद शाह रंगीला


141. भारत में चारबाग शैली का प्रथम मकबरा है? हुमायूं का मकबरा


142. इनमें से किस का शासन काल संगमरमर काल कहा जाता है? शाहजहां


143. राजपूताना के राज्यों में से किस ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं कि?स्वीकार नहीं की? मेवाड़

144. मुगल सम्राट औरंगजेब कौन सा वाद्य यंत्र बजाते थे? वीणा


145. जहांगीर को कहां दफनाया गया? लाहौर


146. प्रसिद्ध जैन आचार्य कौन थे जिन्हें अकबर ने बहुत सम्मानित किया? हरी विजय सूरी


147. लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत में मुगल सम्राट कौन था? अकबर


148. शाहजहां के शासनकाल में कौन यूरोपीय यात्री भारत आया? पीटर मुंडी


149. बाबर ने कहा पादशाह की पदवी  धारण की? काबुल में


150. शाहजहां के शासनकाल का राज कवि कौन था? कलीम


151. मराठों के उत्कर्ष के महत्वपूर्ण  कारण क्या थे? मराठा धर्म सुधारको का प्रभाव


152. मराठों ने सर्वप्रथम किसके अधीन कार्य कर प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया? देवगिरि के यादव के अधीन


153. मराठा काल में गोरिल्ला युद्ध का पथ प्रदर्शक कौन था? शिवाजी


154. मराठा काल में पेशवा कहा जाता था? प्रधानमंत्री को


155. मराठा साम्राज्य का दूसरा संस्थापक किसे कहा जाता है? बालाजी विश्वनाथ


156. यूरोपीय शक्तियों में से किस ने शिवाजी को तोपे प्रदान की? अंग्रेजों ने


157. शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के तहत किलो को हस्तांतरित किया? पुरंदर की संधि


158. शिवाजी का राज्याभिषेक कहां हुआ था? रायगढ़ में


159. किसके शासनकाल में मराठा प्रमुख संभाजी की हत्या कर दी गई? औरंगजेब


160. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी थी? रायगढ़


161. पानीपत की तीसरी लड़ाई किसके मध्य हुई? पेशवा बाजीराव द्वितीय एवं अहमद शाह अब्दाली के बीच


162. शिवाजी सर्वाधिक प्रभावित थे? जीजाबाई से


163. अष्ट प्रधान मंत्री परिषद किसके शासनकाल में थी? शिवाजी


164. शिवाजी के राजनीतिक गुरु एवं संरक्षक कौन थे? दादाजी कोंडदेव


165. दासबोध के रचनाकार कौन है? समर्थ रामदास


166. लार्ड वेलेस्ली की सहायक संधि स्वीकार करने वाला पहला मराठा सम्राट कौन था? पेशवा बाजीराव द्वितीय


167. सरंजमी प्रथा किससे संबंधित थी? मराठा भू राजस्व व्यवस्था


168. वह कौन सेनानायक था जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 में शिवाजी को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने के लिए कहा?? अफजल खां


169. शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के इस समय कौन से नगर में कैद थे? आगरा


170. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी? माधवराव सिंधिया


171. एक इतिहासकार ने पानीपत की तृतीय लड़ाई को अपनी आंखों से देखा वह इतिहासकार कौन था? काशीराज पंडित


172. शिवाजी का जन्म कहां हुआ था? शिवनेर के दुर्ग में


173. शिबाजी को राजा की उपाधि किसने दी? औरंगजेब ने


174. शिवाजी ने कब छत्रपति की उपाधि धारण कर राज्य अभिषेक किया? जून 1674


175. काशी के किस प्रसिद्ध विद्वान ने शिवाजी का राज्याभिषेक किया? श्री विश्वेश्वर जी गंगाभट्ट


176. शिवाजी ने अपने राज्य अभिषेक के दौरान क्या नहीं किया? सभी प्रकार के कर हटा लिए


177. शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान था? कर्नाटक अभियान


178. मराठा काल में स्थाई घुड़सवार सेना एवं अस्थाई घुड़सवार सेना कहलाती थी? पागा एवं सिलहदार


179. शिवाजी ने मजबूत नौसेना का गठन किया, शिवाजी का प्रथम नौसैनिक बेड़ा कहां स्थापित किया? कोलाबा


180. शिवाजी के पश्चात दूसरा छत्रपति एवं दूसरा पेशवा कौन बना? संभाजी एवं कवि कलश


181. मराठा काल की सबसे बहादुर महिला कौन थी? ताराबाई


182. किसे लड़ाकू पेशवा और हिंदू शक्ति का अवतार कहा जाता है? बाजीराव प्रथम


183. किसके शासनकाल में मराठा शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंची एवं पतन का भी आरंभ हुआ? बालाजी विश्वनाथ


184. पानीपत के तृतीय युद्ध में मारे जाने वाले दो प्रमुख सैन्य सरदार कौन थे? विश्वास राव एवं सदाशिव राव भाऊ


185. शिवाजी के पश्चात किसने गोरिल्ला युद्ध का संचालन किया? बाजीराव प्रथम


186. किसे अंतिम महान पेशवा कहा जाता है? माधवराव


187. किसके शासनकाल में प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध हुआ? नारायण राव


188. मराठा सचिवालय कहलाता था? फाद 


189. तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध जो अंग्रेजों एवं मराठों के बीच हुआ था, के क्या परिणाम हुए? पेशवा का पद समाप्त कर दिया गया एवं पेशवा बाजीराव द्वितीय को पेंशनयाफ्ता कर कानपुर के निकट  रहने के लिए भेज दिया गया, पेशवा के प्रदेश गुना को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया एवं अन्य छोटे छोटे मराठा राज्य अंग्रेजी साम्राज्य के अधीन हो गए


190. किस मराठा सरदार ने सेना का गठन यूरोपीय ढंग से किया? महदाजी सिंधिया


191. किसने कहा मराठों का उदय आकस्मिक अग्नि कांड की तरह हुआ? ग्रांट डफ


192. अहमद शाह अब्दाली के भारत पर आक्रमण और पानीपत की तीसरी लड़ाई का प्रमुख कारण क्या था? वह मराठों द्वारा अपने वॉइसराय के लाहौर से निष्कासन का बदला लेना चाहता था 


193. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था? ताराबाई


194. शिवाजी का जन्म कब हुआ एवं उन्हें कब छत्रपति की उपाधि प्रदान की गई? 1627 एवं 1674


195.  शिवाजी की मृत्यु के पश्चात उत्तराधिकार के लिए किस में लड़ाई हुई? राजाराम एवं संभाजी


196. पेशवाई को कब समाप्त किया गया? 1818 में


197. द्वितीय मराठा आंग्ल युद्ध एवं तृतीय मराठा आंग्ल युद्ध के समय मराठा के पेशवा कौन थे? बाजीराव द्वितीय


198. शिवाजी के समय अष्टप्रधान कहा जाता था? आठ मंत्रियों की एक परिषद को


199. सर ए नौबत का अष्टप्रधान में क्या अर्थ है? सेनापति


200. मराठा मंडल या मराठा राज्य संघ की स्थापना किस पेशवा के  दौरान  हुई? बालाजी विश्वनाथ


  विभिन्न प्रेरणा दायक सीरीज के लिए हमें अपने ब्राऊजर पर बुकमार्क करे जिससे आप हमारे अपडेट्स सबसे पहले देख पाए । 


आपकी सफलता लक्ष्य हमारा


आपके महत्वपूर्ण सुझाव एवं Review देकर हमारा उत्साहवर्धन करे, एवं आप किन विषयों पर सीरीज के इच्छुक है हमें उनसे अवगत कराएं। 
हम आपके संघर्ष में, 
पग पग के साथी है । 
आपकी सफलता लक्ष्य हमारा 
बसंत लोधी

यह भी पढ़ें -



दोस्तों, पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें  । 

कर दिखाओ कुछ ऐसा की दुनिया करना चाहे तुम्हारे जैसा।

यदि आप परीक्षा से सम्बन्धी कोई भी प्रश्न पूछना चाहे तो बेझिझक Comment Box में अपना प्रश्न पूछे। हम आपको अवश्य ही उसका उत्तर देंगे। धन्यवाद मित्रो ! ।